दिल्ली

111 सेवाएं

जोनल इंटिग्रेटेड पुलिस नेटवर्क के माध्यम से जब्त लावारिस या जब्त वाहनों के विवरण की जानकारी लें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

दिल्ली पुलिस के जोनल इंटिग्रेटेड पुलिस नेटवर्क (जिपनेट) के माध्यम से लावारिस या जब्त वाहनों के विवरण की जानकारी हासिल करें। नेटवर्क में शामिल अन्य प्रदेश पुलिस में गुड़गांव पुलिस , राजस्थान पुलिस, नोएडा पुलिस, उत्तराखंड पुलिस, पंजाब पुलिस, हरियाणा पुलिस, हिमाचल प्रदेश पुलिस और चंडीगढ़ पुलिस शामिल हैं। आपको लावारिस या जब्त वाहनों का ब्योरा खोजने के लिए गाड़ी का पंजीकरण क्रमांक, चेसिस नंबर, इंजन नंबर आदि की जानकारी देनी होगी, जिसके आधार पर आप यह खोज कर सकते हैं।

दिल्ली में विवाह प्रमाण-पत्र के लिए आवेदन प्रपत्र

  • Service Maturity Icon  आंशिक रूप से ऑनलाइन

दिल्ली में हिंदू विवाह अधिनियम, 1955 की धारा 8 के तहत विवाह प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करें। आवश्यक दस्तावेजों के बारे में जानकारी और प्रपत्र भरने के लिए निर्देश दिए गए हैं। विवाह पंजीकरण के लिए प्रपत्र डाउनलोड किये जा सकते हैं।

दिल्ली में एक मोटर वाहन चलाने के लिए लाइसेंस के लिए आवेदन प्रपत्र

  • Service Maturity Icon  सूचनात्‍मक

दिल्ली में मोटर वाहन ड्राइव करने के लिए लाइसेंस हेतु आवेदन प्रपत्र प्राप्त कर सकते हैं। यह आवेदन प्रपत्र परिवहन विभाग, दिल्ली द्वारा उपलब्ध कराया गया है । आवेदक प्रपत्र डाउनलोड कर आवश्यकतानुसार भर सकते हैं।

दिल्ली में अपने प्रमाण पत्र ऑनलाइन खोजें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

उपयोगकर्ता दिल्ली में अपने प्रमाण पत्र ऑनलाइन खोज सकते हैं

दिल्ली और आसपास के प्रदेशों से पुलिस को मिले अज्ञात व्यक्तियों की जानकारी लें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

जोनल इंटिग्रेटेड पुलिस नेटवर्क ( जिपनेट) के माध्यम से आठ राज्यों की पुलिस द्वारा पाए गए अज्ञात व्यक्तियों की जानकारी हासिल करें। मिलने की तिथि, आयु सीमा, ऊंचाई, पहने हुए कपड़े, रंग, भौतिक बनावट, लिंग, प्रदेश आदि के आधार पर खोज कर सकते हैं। यह सुविधा दिल्ली पुलिस , गुड़गांव पुलिस, राजस्थान पुलिस, उत्तर प्रदेश की नोएडा पुलिस उत्तराखंड पुलिस, पंजाब पुलिस, हरियाणा पुलिस, हिमाचल प्रदेश पुलिस और चंडीगढ़ पुलिस द्वारा समन्वित है।

दिल्ली के प्रशिक्षण और तकनीकी शिक्षा निदेशालय की सेवाओं का लाभ लें

  • Service Maturity Icon  सूचनात्‍मक

दिल्ली के प्रशिक्षण और तकनीकी शिक्षा निदेशालय की सेवाओं का लाभ लें| निदेशाल के शिक्षा कार्यक्रमों और पाठ्यक्रमों के बारे में यहां विस्तार से जानकारी दी गई है| इसके अलावा हॉस्टल, तकनीकी शिक्षा परीक्षण, परीक्षा परिणाम, प्रवेश और तकनीकी शिक्षा आदि की जानकारी भी उपलब्ध है| डाउनलोड किए जा सकने वाले प्रपत्र भी उपलब्ध हैं|

दिल्ली में चुराए वाहनों का विवरण देखें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

दिल्ली में चोरी किए गए वाहनों की स्थिति की नवीनतम जानकारी हासिल करें। यह सुविधा दिल्ली पुलिस द्वारा उपलब्ध करवाई गई है। आपको चोरी किए गए वाहन की जानकारी जैसे कि पंजीकरण क्रमांक, इंजन नंबर और चेसिस क्रमांक की जानकारी देनी होगी, जिसके बाद आपको वाहनों की जानकारी उपलब्ध हो जाएगी।

दिल्ली पर्यटन में ऑनलाइन बुक कराए गए यात्रा संकुल के टिकट का पुनः मुद्रण करें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

आप दिल्ली पर्यटन के साथ ऑनलाइन आरक्षित किए गए यात्रा संकुल के टिकट का पुनःमुद्रण कर सकते हैं। फिर से मुद्रण के लिए आपको दौरे की तारीख, टिकट का यात्री के नाम की विवरण संख्या (पीएनआर क्रमांक) आदि जानकारी उपलब्ध कराना होगी।

दिल्ली में पोस्टल बैलेट प्राप्त करने के लिए आवेदन प्रपत्र

  • Service Maturity Icon  सूचनात्‍मक

उपयोगकर्ता दिल्ली में पोस्टल बैलेट प्राप्त करने के लिए आवेदन प्रपत्र डाउनलोड कर सकते हैं

दिल्ली और आसपास के प्रदेशों में पुलिस को मिले अज्ञात बच्चों की जानकारी लें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

जोनल इंटिग्रेटेड पुलिस नेटवर्क (जिपनेट) के माध्यम से सात राज्यों में मिले अज्ञात बच्चों की जानकारी हासिल करें। आपको बच्चे के बारे में कुछ जानकारियां, जैसे कि गुम होते समय पहने हुए कपड़े, रंग, राज्य, उम्र आदि। बच्चे के पाए जाने की तिथि आधार पर भी यह जानकारी हासिल की जा सकती है।