दिल्ली

111 सेवाएं

ऑनलाइन मृत्यु सेवाएं, नई दिल्ली नगर परिषद

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

ऑनलाइन मृत्यु प्रणाली नागरिकों को उनके मृत्यु प्रमाण पत्र, स्थिति की जांच, सुधार आदि को प्रिंट करने में मदद करती है।

दिल्ली में बिजली बिल के लिए डिमांड नोट जमा करें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

उपयोगकर्ता दिल्ली में बिजली बिल के लिए डिमांड नोट जमा कर सकते हैं

दिल्ली के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा ऑनलाइन मोटापा कैलकुलेटर

  • Service Maturity Icon  सूचनात्‍मक

दिल्ली के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा उपलब्ध कराये गए ऑनलाइन मोटापा कैलकुलेटर की मदद से अपने मोटापे और बॉडी मास सूचकांक (बीएमआई) की गणना करें। आप लिंग, शरीर का वजन (किलोग्राम या पाउंड में) और शरीर की लंबाई (सेंटीमीटर या इंच में) का विवरण देकर बीएमआई की गणना कर सकते हैं। प्रयोक्ता शरीर के उचित न्यूनतम एवं अधिकतम वजन (किलोग्राम और पाउंड में) के बारे में भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

दिल्ली में अपने उप-विभाजन ऑनलाइन पता लगाएँ

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

उपयोगकर्ता दिल्ली में अपने उप-विभाजन का ऑनलाइन पता लगा सकते हैं

दिल्ली और आसपास के प्रदेशों से लापता व्यक्तियों की जानकारी लें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

जोनल इंटिग्रेटेड पुलिस नेटवर्क (जिपनेट) के माध्यम से आठ राज्यों के लापता व्यक्तियों की जानकारी हासिल करें। आपको लापता व्यक्ति के बारे में कुछ जानकारियां जैसे कि गुम होने की तारीख, नाम, पिता का नाम, धर्म, प्रदेश आदि उपलब्ध करानी होंगी। यह सुविधा दिल्ली पुलिस, गुड़गांव पुलिस, राजस्थान पुलिस, उत्तर प्रदेश की नोएडा पुलिस, उत्तराखंड पुलिस, पंजाब पुलिस, हरियाणा पुलिस, हिमाचल प्रदेश पुलिस और चंडीगढ़ पुलिस द्वारा समन्वित रूप से उपलब्ध कराई गई है।

दिल्ली की होहो बस पर दर्शनीय स्थलों के भ्रमण के लिए ऑनलाइन आरक्षण कराएं

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

आप दिल्ली की होहो बस के माध्यम से दर्शनीय स्थलों की यात्रा के लिए आरक्षण करवा सकते हैं। बस में चढ़ें/ उतरें ( होप ऑन / होप ऑफ) उन यात्रियों के लिए बेहतर विकल्प है जो कि दिल्ली को लचीली समय सीमा में घूमना और देखना चाहते हैं। बस का मार्ग और नक्शा भी उपलब्ध कराया गया है।

दिल्ली विकास प्राधिकरण द्वारा संधारित सामुदायिक हॉल की सूची (डीडीए)

  • Service Maturity Icon  सूचनात्‍मक

दिल्ली विकास प्राधिकरण द्वारा संधारित सामुदायिक हॉल की सूची (डीडीए) प्राप्त करें।

दिल्ली के जिला और जोन स्तर पर स्कूलों की जानकारी

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

दिल्ली के शिक्षा निदेशालय के अधीन कार्यरत विभिन्न जिला / जोनल स्कूलों की जानकारी लें। स्कूलों के बारे में यह जानकारी जिला, जोन या स्कूल का चयन कर, ली जा सकती है। यहां पर स्कूल का नाम, पता, स्कूल आईडी, नामांकन, स्कूल प्रमुख, स्ट्रीम की जानकारी, भवन विवरण, उपस्थिति विवरण, परीक्षा का विवरण आदि भी उपलब्ध है। स्कूल की भौगोलिक जानकारी भी नक्शे की मदद से ली जा सकती है।

ऑनलाइन जनन क्षमता कैलकुलेटर

  • Service Maturity Icon  सूचनात्‍मक

दिल्ली के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा उपलब्ध कराये गए ऑनलाइन जनन क्षमता कैलकुलेटर की मदद से महिलाएँ प्रजननक्षम दिनों की जानकारी प्राप्त कर सकती हैं। इसके लिए आपको पिछले बार के मासिक धर्म चक्र के पहले दिन की जानकारी तिथि, माह और वर्ष के प्रारूप में एवं मासिक धर्म चक्र में दिनों की औसत संख्या की जानकारी देनी होगी। आप दिए गए विवरण को मिटाकर पुनः अपना विवरण भर सकते हैं। कैलकुलेटर अंडों के निर्माण के दिन का एक आभासी सूचक है।

डीडीए, दिल्ली के सामुदायिक भवन और खुली जगहों की उपलब्धता की जाँच करें

  • Service Maturity Icon  आंशिक रूप से ऑनलाइन

डीडीए, दिल्ली के सामुदायिक भवन और खुली जगहों की उपलब्धता की ऑनलाईन जाँच करें।