अंडमान और निकोबार

81 सेवाएं

दक्षिण अंडमान में पर्यटक वाहन परमिट जारी करने के लिए आवेदन करें

  • Service Maturity Icon  सूचनात्‍मक

उपयोगकर्ता दक्षिण अंडमान में पर्यटक वाहन परमिट जारी करने के लिए आवेदन कर सकते हैं

अंडमान जिलों के लिए पर्यटकों के वाहन परमिट के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र

  • Service Maturity Icon  सूचनात्‍मक

अंडमान जिलों के चार पहिया (पर्यटक वाहन परमिट) के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) प्राप्त करने के लिए प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्राप्त करें। उपयोगकर्ता दक्षिण, उत्तर और मध्य अंडमान जिलों के लिए जानकारी पा सकते हैं। एनओसी प्रक्रिया से संबंधित जानकारी जैसे सेवा का नाम, किसे आवेदन करना है, पता, समय, संलग्न किया जानेवाला दस्तावेज आदि भी प्रदान की जाती हैं। आवेदन फार्म डाउनलोड करने के लिए लिंक भी उपलब्ध है।

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में बिजली की आपूर्ति हेतु आवेदन करने के लिए प्रपत्र

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में घरेलू या व्यावसायिक या औद्योगिक प्रयोजन के लिए बिजली की आपूर्ति हेतु आवेदन करने के लिए प्रपत्र डाउनलोड करें। यह प्रपत्र अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के विद्युत विभाग द्वारा उपलब्ध कराया गया है । उपयोगकर्ता प्रपत्र को डाउनलोड कर अपनी आवश्यकतानुसार इसे भर कर सकते हैं।

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के निर्वाचन विभाग द्वारा मतदाताओं और उम्मीदवारों को उपलब्ध कराये गए प्रपत्र

  • Service Maturity Icon  सूचनात्‍मक

आप अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के निर्वाचन विभाग द्वारा मतदाताओं और उम्मीदवारों को उपलब्ध कराये गए प्रपत्र प्राप्त कर सकते हैं। उपयोगकर्ता मतदाता सूची में नाम शामिल करने, नाम में सुधार करवाने आदि के लिए विभिन्न प्रपत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

दक्षिण अंडमान में अनुबंधित वाहन परमिट जारी करने संबंधी आवेदन की जानकारी

  • Service Maturity Icon  सूचनात्‍मक

दक्षिण अंडमान जिले में विशेष अनुबंध कैरिज परमिट जारी करने के लिए आवेदन के बारे में जानकारी उपलब्ध है। विशेष अनुबंध कैरिज परमिट से संबंधित जानकारियां जैसे कि सेवा का नाम, किसे आवेदन करना है, पता, समय परमिट के लिए जरूरी दस्तावेज, नवीनीकरण आदि उपलब्ध है। आवेदन फार्म डाउनलोड करने के लिए लिंक भी उपलब्ध है।

राशन कार्ड धारकों का विवरण खोजें, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह प्रशासन के नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामलों के निदेशालय में पंजीकृत राशन कार्ड धारकों की जानकारी लें। आप राशन कार्ड धारकों की जानकारी तहसील, राशन कार्ड क्रमांक, परिवार के मुखिया का नाम, उचित मूल्य की दुकान ( एफपीएस ) संख्या या सदस्य के नाम का चयन करके हासिल कर सकते हैं। राशन कार्ड धारक, राशन कार्ड नंबर, पिता का नाम, पता , परिवार के सदस्यों और वर्ग से संबंधित विवरण भी हासिल किया जा सकता है।

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के चुनाव विभाग में ऑनलाइन मतदाता पंजीयन कराएं

  • Service Maturity Icon  सूचनात्‍मक

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में मतदाता सूची में नाम दर्ज कराएं। अंडमान और निकोबार प्रशासन के निर्वाचन विभाग ने ऑनलाइन मतदाता पंजीकरण प्रक्रिया प्रारंभ की है। आप नाम दर्ज कराने के अलावा किसी दर्ज नाम पर आपत्ति भी दर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा दी गई जानकारियों में फेरबदल और विधानसभा के अंतर्गत स्थान परिवर्तन को लेकर भी जानकारी दे सकते हैं। इसके लिए आपको नामांकन प्रपत्र 6, 7, 8 और 8 (ए) भरना होगा। इन नामांकन प्रपत्रों को भरने के दिशा निर्देश भी दिए गए हैं।

चुनाव विभाग द्वारा जारी मतदाता सूची देखें, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के निर्वाचन विभाग द्वारा जारी मतदाता सूची की जानकारी लें। आप मतदाता सूची का विवरण आवास क्रमांक, ईपीआईसी नंबर और मतदाता का नाम के आधार पर ऑनलाइन जानकारी ले सकते हैं। यहां मतदाता का नाम, पिता का नाम, उम्र, जन्मतिथि, ईपीआईसी क्रमांक, मतदान केंद्र, आवास क्रमांक, पता आदि की जानकारी भी उपलब्ध है।

दक्षिण अंडमान, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में आश्रयों का विवरण

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के राहत और पुनर्वास विभाग द्वारा स्थायी बसेरा आवंटन की जानकारी लें। यह सुविधा स्थायी बसेरा निगरानी की ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से दी जाती है। जानकारी लाभार्थियों को बसेरा आवंटन की जानकारी और कुल बसेरा इकाईयों की जानकारी जिला, तहसील, द्वीप या फिर ग्राम के आधार पर उपलब्ध है। स्थायी बसेरों की पूरी सूची भी हासिल की जा सकती है।

अंडमान और निकोबार प्रशासन की ऑनलाइन सेवाओं का लाभ लें

  • Service Maturity Icon  आंशिक रूप से ऑनलाइन

ई सेवाओं का ऑनलाइन पोर्टल, अंडमान एवं निकोबार प्रशासन द्वारा प्रदान की जा रही सरकारी सेवाओं का प्रवेश द्वार है। विभिन्न सरकार से सरकारी विभाग (जी2जी ), सरकार से कर्मचारी ( जी2ई) सरकार से नागरिक ( जी2सी) और सरकार से व्यावसायिक संस्थाओं (जी2बी ) सेवाओं की जानकारी यहां उपलब्ध है। आप ई - सर्विस पोर्टल के जरिए विभिन्न सेवाओं जैसे की पासपोर्ट, पानी के जहाज के टिकट की उपलब्धता, द्वीप पहचान पत्र, वाहन चालन प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, निविदाएं, जन्म प्रमाण पत्र आदि के लिए आवेदन कर सकते हैं। विभिन्न विभागों द्वारा दी जा रही सेवाओं की जानकारी विभागों के नाम से ली जा सकती है।