- मुख्य पृष्ठ
- चुनाव विभाग द्वारा जारी मतदाता सूची देखें, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
चुनाव विभाग द्वारा जारी मतदाता सूची देखें, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के निर्वाचन विभाग द्वारा जारी मतदाता सूची की जानकारी लें। आप मतदाता सूची का विवरण आवास क्रमांक, ईपीआईसी नंबर और मतदाता का नाम के आधार पर ऑनलाइन जानकारी ले सकते हैं। यहां मतदाता का नाम, पिता का नाम, उम्र, जन्मतिथि, ईपीआईसी क्रमांक, मतदान केंद्र, आवास क्रमांक, पता आदि की जानकारी भी उपलब्ध है।
Related Links
द्वीप समाचार
"द्वीप समाचार" सरकारी प्रेस द्वारा प्रकाशित स्थानीय दैनिक समाचार पत्र है।
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के निर्वाचन विभाग द्वारा मतदाताओं और उम्मीदवारों को उपलब्ध कराये गए प्रपत्र
आप अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के निर्वाचन विभाग द्वारा मतदाताओं और उम्मीदवारों को उपलब्ध कराये गए प्रपत्र प्राप्त कर सकते हैं। उपयोगकर्ता मतदाता सूची में नाम शामिल करने, नाम में सुधार करवाने आदि के लिए विभिन्न प्रपत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
राशन कार्ड धारकों का विवरण खोजें, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह प्रशासन के नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामलों के निदेशालय में पंजीकृत राशन कार्ड धारकों की जानकारी लें। आप राशन कार्ड धारकों की जानकारी तहसील, राशन कार्ड क्रमांक, परिवार के मुखिया का नाम, उचित मूल्य की दुकान ( एफपीएस ) संख्या या सदस्य के नाम का चयन करके हासिल कर सकते हैं। राशन कार्ड धारक, राशन कार्ड नंबर, पिता का नाम, पता , परिवार के सदस्यों और वर्ग से संबंधित विवरण भी हासिल किया जा सकता है।
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के चुनाव विभाग में ऑनलाइन मतदाता पंजीयन कराएं
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में मतदाता सूची में नाम दर्ज कराएं। अंडमान और निकोबार प्रशासन के निर्वाचन विभाग ने ऑनलाइन मतदाता पंजीकरण प्रक्रिया प्रारंभ की है। आप नाम दर्ज कराने के अलावा किसी दर्ज नाम पर आपत्ति भी दर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा दी गई जानकारियों में फेरबदल और विधानसभा के अंतर्गत स्थान परिवर्तन को लेकर भी जानकारी दे सकते हैं। इसके लिए आपको नामांकन प्रपत्र 6, 7, 8 और 8 (ए) भरना होगा। इन नामांकन प्रपत्रों को भरने के दिशा निर्देश भी दिए गए हैं।
दक्षिण अंडमान, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में आश्रयों का विवरण
अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के राहत और पुनर्वास विभाग द्वारा स्थायी बसेरा आवंटन की जानकारी लें। यह सुविधा स्थायी बसेरा निगरानी की ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से दी जाती है। जानकारी लाभार्थियों को बसेरा आवंटन की जानकारी और कुल बसेरा इकाईयों की जानकारी जिला, तहसील, द्वीप या फिर ग्राम के आधार पर उपलब्ध है। स्थायी बसेरों की पूरी सूची भी हासिल की जा सकती है।