• मुख्य पृष्ठ
  • दिल्ली पर्यटन द्वारा जारी यात्रा संकुल का ऑनलाइन आरक्षण करवाएं

दिल्ली पर्यटन द्वारा जारी यात्रा संकुल का ऑनलाइन आरक्षण करवाएं

दिल्ली पर्यटन विभाग के विभिन्न यात्रा संकुल के लिए ऑनलाइन आरक्षण करवाएं। आप दिल्ली और आसपास के इलाकों के यात्रा संकुलों की उपलब्धता की जानकारी हासिल कर सकते हैं। आप यहां पर स्वयं और परिवार के लिए टिकट भी ऑनलाइन आरक्षित करवा सकते हैं। सभी टूर पैकेज की विस्तृत जानकारी उपलब्ध है।

दिल्ली की होहो बस पर दर्शनीय स्थलों के भ्रमण के लिए ऑनलाइन आरक्षण कराएं

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

आप दिल्ली की होहो बस के माध्यम से दर्शनीय स्थलों की यात्रा के लिए आरक्षण करवा सकते हैं। बस में चढ़ें/ उतरें ( होप ऑन / होप ऑफ) उन यात्रियों के लिए बेहतर विकल्प है जो कि दिल्ली को लचीली समय सीमा में घूमना और देखना चाहते हैं। बस का मार्ग और नक्शा भी उपलब्ध कराया गया है।

दिल्ली पर्यटन में ऑनलाइन बुक कराए गए यात्रा संकुल के टिकट का पुनः मुद्रण करें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

आप दिल्ली पर्यटन के साथ ऑनलाइन आरक्षित किए गए यात्रा संकुल के टिकट का पुनःमुद्रण कर सकते हैं। फिर से मुद्रण के लिए आपको दौरे की तारीख, टिकट का यात्री के नाम की विवरण संख्या (पीएनआर क्रमांक) आदि जानकारी उपलब्ध कराना होगी।

दिल्ली मेट्रो के परस्पर संवादात्मक नक्शे को देखें

  • Service Maturity Icon  सूचनात्‍मक

दिल्ली मेट्रो रेल निगम ( डीएमआरसी ) के इंटरैक्टिव नक्शे की जानकारी लें. आपको रेल मार्ग का नक्शा और किराया देखने के लिए शुरू और अंतिम स्टेशन के नामों का चयन करना होगा। मार्ग वार संवादात्मक मानचित्र और स्टेशन विवरण भी उपलब्ध हैं।

दिल्ली मेट्रो के विभिन्न स्टेशनों के बीच के किराए की गणना करें

  • Service Maturity Icon  सूचनात्‍मक

दिल्ली मेट्रो के दो स्टेशनों के बीच मेट्रो ट्रेन किराए की गणना करें। आपको किराये और ट्रेन के मार्ग के विवरण के लिेए शुरू और समाप्ति के स्टेशन के नाम का चयन करना होगा। किराया सूची और विभिन्न मेट्रो स्टेशनों का तुलनात्मक किराया भी उपलब्ध हैं। विभिन्न टिकट के विकल्प, जैसे यात्रा कार्ड , पर्यटन कार्ड, टोकन आदि की जानकारी भी दी गई है।

दिल्ली पर्यटन एवं परिवहन विकास निगम की वेबसाइट

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

दिल्ली पर्यटन एवं परिवहन विकास निगम (डीटीटीडीसी) के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त करें। दिल्ली और इसके परिवहन सेवाओं, आवास, भोजन आदि के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई गई है। उपयोगकर्ता निगम द्वारा आयोजित एलटीसी यात्रा पैकेज, किराए पर कार वाले पैकेज और विभिन्न टूर पैकेज के लिए ऑनलाइन टिकट बुक करा सकते हैं। दिल्ली के विभिन्न संग्रहालयों, सिनेमाघरों, सभागारों, कला दीर्घाओं, साहसिक खेल, गोल्फ क्लब के बारे में भी जानकारी यहाँ उपलब्ध है। यात्रा उपकरण, यात्रा टिप्स, बाहर खाने आदि से संबंधित लिंक दिए गए हैं।