• मुख्य पृष्ठ
  • दिल्ली पर्यटन एवं परिवहन विकास निगम की वेबसाइट

दिल्ली पर्यटन एवं परिवहन विकास निगम की वेबसाइट

दिल्ली पर्यटन एवं परिवहन विकास निगम (डीटीटीडीसी) के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त करें। दिल्ली और इसके परिवहन सेवाओं, आवास, भोजन आदि के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई गई है। उपयोगकर्ता निगम द्वारा आयोजित एलटीसी यात्रा पैकेज, किराए पर कार वाले पैकेज और विभिन्न टूर पैकेज के लिए ऑनलाइन टिकट बुक करा सकते हैं। दिल्ली के विभिन्न संग्रहालयों, सिनेमाघरों, सभागारों, कला दीर्घाओं, साहसिक खेल, गोल्फ क्लब के बारे में भी जानकारी यहाँ उपलब्ध है। यात्रा उपकरण, यात्रा टिप्स, बाहर खाने आदि से संबंधित लिंक दिए गए हैं।

दिल्ली पर्यटन में ऑनलाइन बुक कराए गए यात्रा संकुल के टिकट का पुनः मुद्रण करें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

आप दिल्ली पर्यटन के साथ ऑनलाइन आरक्षित किए गए यात्रा संकुल के टिकट का पुनःमुद्रण कर सकते हैं। फिर से मुद्रण के लिए आपको दौरे की तारीख, टिकट का यात्री के नाम की विवरण संख्या (पीएनआर क्रमांक) आदि जानकारी उपलब्ध कराना होगी।

दिल्ली पर्यटन द्वारा जारी यात्रा संकुल का ऑनलाइन आरक्षण करवाएं

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

दिल्ली पर्यटन विभाग के विभिन्न यात्रा संकुल के लिए ऑनलाइन आरक्षण करवाएं। आप दिल्ली और आसपास के इलाकों के यात्रा संकुलों की उपलब्धता की जानकारी हासिल कर सकते हैं। आप यहां पर स्वयं और परिवार के लिए टिकट भी ऑनलाइन आरक्षित करवा सकते हैं। सभी टूर पैकेज की विस्तृत जानकारी उपलब्ध है।