• मुख्य पृष्ठ
  • बंबई उच्च न्यायालय के मुकदमों की स्थिति की जानकारी

बंबई उच्च न्यायालय के मुकदमों की स्थिति की जानकारी

आप यहाँ से बंबई उच्च न्यायालय में दर्ज मामलों की स्थिति ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं। उपयोगकर्ता कोर्ट बेंच, मुकदमा का पक्ष, मोहर, रजिस्टर, प्रकार, मुकदमा संख्या और वर्ष का चयन कर मामले की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

महाराष्ट्र में ई-फायर की अनुमति के लिए ऑनलाइन आवेदन दें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

महाराष्ट्र में अग्नि अनुमोदन प्रमाण पत्र या अस्थायी अनापत्ति प्रमाण पत्र के लिए पंजीकृत नागरिक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह सेवा महाराष्ट्र अग्नि सेवा निदेशालय द्वारा उपलब्ध कराई गई है। अग्नि अनुमोदन प्रमाण पत्र की मंजूरी और अनापत्ति प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करने को लेकर विस्तृत निर्देश दिए गए हैं।

महाराष्ट्र प्रशासनिक अभिकरण द्वारा टाले गए मामलों की जानकारी लें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

महाराष्ट्र प्रशासनिक अभिकरण द्वारा टाले गए मामलों की जानकारी हासिल करें। आप यह जानकारी, जांच के किसी एक पैमाने का चयन कर, जैसे कि प्रकरण क्रमांक, दिनांक, नाम और विभाग की जानकारी देकर, हासिल कर सकते हैं।

बांबे उच्च न्यायालय की औरंगाबाद खंडपीठ की वाद सूची खोजें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

बांबे उच्च न्यायालय की औरंगाबाद पीठ के वाद प्रकरणों की सूची ऑनलाइन देखें। आप दिनांक का चयन कर, दैनिक और साप्ताहिक वाद सूची देख सकते हैं। यहां दीवानी मामलों के साथ-साथ आपराधिक प्रकरणों की जानकारी भी उपलब्ध है।

बॉम्बे उच्च न्यायालय, महाराष्ट्र के दैनिक आदेश और निर्णय देखें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

यहाँ से बंबई उच्च न्यायालय द्वारा मुकदमा संख्या के अनुसार दिए गये दैनिक आदेशो एवं निर्णयों की जानकारी प्राप्त की जा सकती है। उपयोगकर्ता अदालत पक्ष का चयन कर मुंबई, नागपुर, औरंगाबाद के मामलो पर दिए गये निर्णयों के बारे में आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। स्टाम्प संख्या, पंजीकरण संख्या,मुकदमा के प्रकार, मुकदमा संख्या और वर्ष से सम्बन्धित सूचनाएं भी यहाँ उपलब्ध कराई जाती है।

बांबे हाईकोर्ट की वाद सूचियों का पता करें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

बंबई उच्च न्यायालय की वाद सूची ऑनलाइन देखें। यहां पर आप बेंच का नाम, पक्ष, दस्तावेज़ प्रकार और तारीख का चयन करके कारण वाद सूची की जानकारी ले सकते हैं। दैनिक, साप्ताहिक और मासिक वाद सूची भी उपलब्ध हैं। छुट्टी पर गए अधिवक्ताओं की जानकारी भी उपलब्ध है।