• मुख्य पृष्ठ
  • 2006 के पहले सेवानिवृत्त हुए पेंशनधारी कर्मचारी पेंशन गणक की मदद लें

2006 के पहले सेवानिवृत्त हुए पेंशनधारी कर्मचारी पेंशन गणक की मदद लें

पेंशन एवं पेंशनर्स विभाग के माध्यम से 2006 के पहले के सरकारी कर्मचारियों द्वारा पुनर्निर्धारित वेतनमानों के आधार पर पेंशन की गणना करने के लिए पेंशन गणक उपलब्ध है। आप कुछ मूलभूत जानकारियों के आधार पर जैसे कि महंगाई भत्ते के बगैर मूल पेंशन और महंगाई भत्ते के साथ मूल पेंशन आदि की जानकारी के आधार पर यह गणना कर सकते हैं। पेंशन रकम की गणना के लिए पेंशन का प्रकार, सेवानिवृत्ति की अवधि, वेतनमान , कुल अर्हक सेवा का विवरण आदि की जानकारी जरूरी हैं। संबंधित परिपत्रों के लिंक भी उपलब्ध हैं।

2006 के बाद सेवानिवृत्त हुए पेंशनधारी कर्मचारी उपदान गणक की मदद लें

  • Service Maturity Icon  सूचनात्‍मक

पेंशन एवं पेंशनर्स विकास विभाग द्वारा उपलब्ध पोर्टल पर अनुदान राशि की ऑनलाइन गणना करें। 2006 के बाद सेवानिवृत्त हुए कर्मचारी राशि की गणना कुछ जानकारियों के आधार पर कर सकते हैं। इन जानकारियों में उपदान का प्रकार, सेवानिवृत्ति का प्रकार, कुल अर्हकारी सेवा, जन्म तिथि, सेवानिवृत्ति की तिथि और परिलब्धियों की कुल राशि आदि शामिल हैं।