ई-कोर्ट की सेवाएं ऑनलाइन लें

ई - न्यायालय परियोजना नागरिक केंद्रित सेवाओं को तत्काल और समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरु की गई। यह न्यायिक प्रक्रिया और उत्पादकता को दोनों - गुणात्मक और मात्रात्मक तरीके से बढ़ाने, और न्याय प्रणाली को सस्ती , सुलभ, किफायती और नागरिकों के लिए पारदर्शी बनाने में मदद करता है। आप भारत के विभिन्न जिला न्यायालयों द्वारा प्रदान की जा रही ऑनलाइन सेवाओं की जानकारी और सूचनाएं हासिल कर सकते हैं। सभी प्रदेशों के लिए वाद- प्रतिवाद की जानकारी भी कई विकल्पों - जैसे कि प्रथम दृष्टया विवरण (एफआईआर), पार्टी का नाम, वकील का नाम आदि - के आधार पर उपलब्ध है। भारत के उच्चतम न्यायालय और उच्च न्यायालयों की वेबसाइट के लिंक भी उपलब्ध हैं।

मामले की स्थिति देखें, भारत का सर्वोच्च न्यायालय

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

भारत का सर्वोच्च न्यायालय मामले की स्थिति ऑनलाइन देखने की सुविधा प्रदान करता है

लोकपालऑनलाइन - शिकायतों के प्रबंधन के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

शिकायत केवल लोकपाल नियम, 2020 के अनुलग्नक में दी गई शिकायत के रूप में ही दर्ज की जानी चाहिए। नियमों के सभी प्रावधानों का पालन किया जाना चाहिए और निर्धारित सभी दस्तावेज शिकायत के साथ संलग्न होने चाहिए।

भारत की जिला अदालतों में चल रहे प्रकरणों की जानकारी

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

भारत की सभी जिला अदालतों में चल रहे वादों की वर्तमान स्थिति की जानकारी लें। आप प्रदेश, जिला के नाम से, वाद के प्रकार, वाद क्रमांक, प्रथम दृष्टया प्रतिवेदन (एफआईआऱ), पार्टी के नाम, अधिवक्ता का नाम , वर्ष और अदालत की जानकारी देकर विवरण प्राप्त कर सकते हैं।

उच्‍च न्‍यायालयों और सर्वोच्‍च न्‍यायालय में मुकदमों की स्थिति

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

उच्‍च न्‍यायालयों और सर्वोच्‍च न्‍यायालय में लंबित पड़े और निपटाए गए मुकदमों के बारे में जानकारी प्राप्त करें। आप मुकदमा संख्या, याचिकाकर्ता का नाम, प्रतिवादी का नाम और अधिवक्ता का नाम इत्यादि जानकारी प्रदान कर मुक़दमे के स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उच्चतम न्यायालय या उच्च न्यायालयों के दैनिक आदेश उपलब्ध कराए गए हैं।