केरल के रक्त दानकर्ताओं की सूची देखें

आप केरल के विभिन्न जिलों के रक्त दानकर्ताओं की सूची यहाँ देख सकते हैं। इसके लिए आपको रक्त समूह के प्रकार, लिंग एवं राज्य के जिले के नाम का चयन करना होगा। आप रक्त पाने के लिए यहाँ आवेदन भी कर सकते हैं। इसके लिए आपको एक ऑनलाइन प्रपत्र भरना होगा। राज्य में स्थित विभिन्न ब्लड बैंकों की जानकारी यहाँ उपलब्ध है। आप नेत्र-दान से भी संबंधित जानकारी यहाँ से प्राप्त कर सकते हैं। इस विषय से संबंधित अन्य वेबसाइटों के लिंक भी यहाँ दिए गए हैं।