कॉलेजों में प्रवेश आवेदन पत्र, आंध्र प्रदेश

कॉलेजों में प्रवेश आवेदन पत्र के लिए सेवाएं प्राप्त करें, आंध्र प्रदेश

आंध्र प्रदेश, एकीकृत प्रमाण पत्र

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, बीसी और ओसी जातियों को एकीकृत प्रमाण पत्र जारी किए जाते हैं। जाति, जन्म तिथि और जन्म के लिए यह प्रमाण पत्र जारी किया जाता है और रोजगार में आरक्षण और शिक्षा में छात्रवृत्ति के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।

आंध्र प्रदेश में सेक्टर वार आंगनवाड़ी केन्द्रों की जानकारी लें

  • Service Maturity Icon  सूचनात्‍मक

आंध्रप्रदेश के महिला, बच्चे, विकलांग और वरिष्ठ नागरिक विभाग के आंगनवाड़ी केंद्र सशक्तिकरण और निगरानी प्रणाली के माध्यम से सेक्टर पर आधारित आंगनवाड़ी केंद्रों की जानकारी हासिल करें| आपको आंगनवाड़ी केंद्रों की जानकारी जिला, परियोजना और क्षेत्र के नाम का चयन कर उपलब्ध हो जाएगी| इसके अलावा आंगनबाड़ी केन्द्रों, उनके कोड, प्रकार, श्रमिकों का विवरण, लाभार्थियों के विवरण आदि की जानकारी भी उपलब्ध है|

आंध्र प्रदेश में मान्यता प्राप्त स्कूलों की सूची की जानकारी लें

  • Service Maturity Icon  सूचनात्‍मक

एपीऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आंध्र प्रदेश में मान्यता प्राप्त स्कूलों की सूची की जानकारी हासिल करें। आपको निजी माध्यमिक शाला, निजी गैर-अनुदान प्राप्त स्कूल, अनुदान प्राप्त माध्यमिक शाला, गैर-अनुदान प्राप्त उच्चतर माध्यमिक शाला आदि सभी की जानकारी मिल सकेगी। इसके लिए आपको जिले का चयन करना होगा, जिसके बाद आपको मंडल, स्कूलों के नाम और पते उपलब्ध हो सकेंगे।

आंध्र प्रदेश में शैक्षिक योग्यता के प्रमाणीकरण के लिए निर्देश और आवेदन पत्र की जानकारी लें

  • Service Maturity Icon  सूचनात्‍मक

एपीऑनलाइन के माध्यम से शैक्षिक प्रमाणपत्रों के प्रमाणीकरण और अन्य प्रमाण पत्र या दस्तावेजों के सत्यापन के लिए दिशा निर्देशों की जानकारी हासिल करें। आप यहां से विभिन्न शैक्षिक योग्यता के प्रमाणीकरण के लिए आवेदन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। मूल शैक्षणिक योग्यता और आवश्यक दस्तावेजों के प्रमाणीकरण के लिए प्रपत्र भरने के निर्देश के बारे में जानकारी भी उपलब्ध है।