• मुख्य पृष्ठ
  • चंडीगढ़ में चोरी के वाहनों की स्थिति का पता लगाएं

चंडीगढ़ में चोरी के वाहनों की स्थिति का पता लगाएं

चंडीगढ़ में चोरी के वाहनों की वर्तमान स्थिति का पता करें। आप चोरी किए गए वाहन के पंजीकरण संख्या, इंजन नंबर और चेसिस क्रमांक के आधार पर चोरी किए गए वाहन की जानकारी हासिल कर सकते हैं।

एसडीएम और एईओ न्यायालयों, चंडीगढ़ के अंतिम आदेश की स्थिति और प्रतिलिपि

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

उपयोगकर्ताओं को चंडीगढ़ में एसडीएम और एईओ न्यायालयों के अंतिम आदेश की प्रतिलिपि और स्थिति प्राप्त करने प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन सेवा का लाभ मिल सकता है

पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के मामलों की वर्तमान स्थिति ऑनलाइन

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय द्वारा निपटाए गए और लंबित मामलों की जानकारी ऑनलाइन लें। आप मामलों की वर्तमान स्थिति का पता, वाद क्रमांक, पार्टी का नाम, अधिवक्ता का नाम, जिला, तारीख , एफआईआर/ एलएसी/ एलसी/ आईओ का मिलान कर सकते हैं। आप तिथि के आधार पर भी मामलों की जांच कर सकते हैं।

  • यहां भी उपलब्ध है   
    पंजीकरण आवश्यक   
  • अधिक

चंडीगढ़ में पंजीकृत वाहनों की जानकारी लें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

चंडीगढ़ के परिवहन विभाग में पंजीकृत वाहनों के पंजीकरण संबंधी विवरण की जानकारी लें। इसके लिए आपको पंजीकरण नंबर और वाहन के चेसिस नंबर की जानकारी देनी होगी, जिसके बाद आपको चाही गई जानकारी हासिल हो जाएगी। यहां पर 1994 के बाद पंजीकृत वाहनों का विवरण उपलब्ध है।

चंडीगढ़ में सौर उर्जा चलित जल तापन प्रणाली पर सब्सिडी प्राप्त करें

  • Service Maturity Icon  सूचनात्‍मक

चंडीगढ़ में सौर जल तापन प्रणाली पर छूट का लाभ उठाने की प्रक्रिया की जानकारी लें। आपको यहां रियायत, रियायत के लिए जरूरी दस्तावेज, पात्रता आदि की जानकारी भी मिल जाएगी। रियायती योजना के अंतर्गत सौर जल तापन प्रणाली स्थापना संबंधी आवेदन और अधिकृत उद्योगपति या निर्माता या लाभार्थी का प्रमाण पत्र भी उपलब्ध है।

चंडीगढ़ के राजस्व और न्यायिक अदालत की वाद सूची देखें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

चंडीगढ़ के राजस्व और न्यायिक न्यायालय की वाद सूची की जानकारी लें। आप दिनांक और न्यायाधीश के नाम से वाद सूची की जानकारी ले सकते हैं. आपको यहां पर याचिकाकर्ता का नाम, प्रतिवादी का नाम, वकील, अपील क्रमांक आदि की जानकारी भी मिलेगी।