• मुख्य पृष्ठ
  • तमिलनाडु पुलिस के अपराध रोकथाम संबंधी सुझावों की जानकारी लें

तमिलनाडु पुलिस के अपराध रोकथाम संबंधी सुझावों की जानकारी लें

तमिलनाडु पुलिस ने राज्य में अपराधों को रोकने के लिए सुझाव दिए हैं। ये सुझाव सामान्य परिस्थितियों में स्वयं और सामान को सुरक्षित रखने के लिए दिए गए हैं। पुलिस ने दरवाजे बंद रखने, बाहर जाते समय क्या करें, इलेक्ट्रॉनिक जालसाजी, धोखाधड़ी, जेवर और दस्तावेजों की सुरक्षा आदि को लेकर आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई गई हैं।

तमिलनाडु में व्यायामशाला लाइसेंस के लिए आवेदन करें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

तमिलनाडु पुलिस विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए प्रपत्र भरकर व्यायामशाला लाइसेंस के लिए ऑनलाइन आवेदन करें। आवेदक लाइसेंस, बाहरी लाइसेंस, और लाइसेंस नवीकरण हेतु आवेदन कर सकते हैं। नाम, पता, जिम के क्षेत्र, काम के घंटे आदि उपलब्ध उपकरणों के विवरण के साथ व्यायामशाला के लाइसेंस हेतु आवेदन प्रपत्र भरें।

चेन्नई उच्च न्यायालय में चल रहे मुकदमों की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त करें

  • Service Maturity Icon  सूचनात्‍मक

चेन्नई उच्च न्यायालय में चल रहे मुकदमों की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त करें। चेन्नई उच्च न्यायालय के निपटाए गए और लंबित मामलों के बारे में जानकारी प्रदान की गई है। उपयोगकर्ता मुकदमा संख्या, याचिकाकर्ता नाम, प्रतिवादी का नाम, अधिवक्ता नाम और निचली अदालत के विवरण से चेन्नई उच्च न्यायालय में पंजीकृत मामलों की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

चेन्नई उच्च न्यायालय के निर्णयों की जानकारी प्राप्त करें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

चेन्नई उच्च न्यायालय द्वारा दिए गए फैसलों की जानकारी प्राप्त करें। उपयोगकर्ता याचिकाकर्ता नाम, प्रतिवादी का नाम, न्यायाधीश का नाम और मुकदमा संख्या के आधार पर निर्णयों की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आप वाक्यांशों के आधार पर भी यह जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

तमिलनाडु होमगार्ड द्वारा स्थापित आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर की जानकारी लें

  • Service Maturity Icon  सूचनात्‍मक

तमिलनाडु होमगार्ड द्वारा आपात स्थिति में संपर्क करने के लिए आवश्यक सेवा दूरभाष क्रमांक उपलब्ध कराए हैं। इन क्रमांकों की मदद से आप अपराधों की जानकारी, यातायात नियमों के उल्लंघन की सूचना, एंबुलेंस को बुलाना आदि के लिए पुलिस नियंत्रण कक्ष से संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा आप गोपनीय तरीके से शिकायत भी दर्ज करवा सकते हैं। बच्चों और महिलाओं के लिए भी हेल्पलाइन नंबर उपलब्ध हैं।

होमगार्ड के कोयंबटूर (तमिलनाडु) में स्थित पुलिस थानों का विवरण लें

  • Service Maturity Icon  सूचनात्‍मक

तमिलनाडु होमगार्ड के माध्यम से कोयंबटूर शहर में स्थित पुलिस थानों की जानकारी हासिल करें। पुलिस स्टेशन कहां स्थित हैं, उनके फोन नंबर क्या हैं, आदि की जानकारी उपलब्ध है। आप यह जानकारी क्षेत्र या पिन कोड की मदद से ले सकते हैं।