• मुख्य पृष्ठ
  • त्रिपुरा में संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए कोचिंग केन्द्रों की जानकारी लें

त्रिपुरा में संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए कोचिंग केन्द्रों की जानकारी लें

त्रिपुरा के रोजगार सेवा और जनशक्ति नियोजन निदेशालय द्वारा उपलब्ध कराई गई संयुक्त प्रवेश परीक्षा के प्रशिक्षण केन्द्रों की जानकारी हासिल करें। कोचिंग केंद्रों की विस्तृत जानकारी जिला, उप-संभाग, स्थान और संबंधित क्षेत्र के आधार पर दी गई है। इसके अलावा प्रशिक्षण केंद्रों की प्रबंधन समितियां, संविधान, कार्य और खातों का विवरण भी दिया गया है। पाठ्य सामग्री, पुस्तकें और धन के प्रावधान के बारे में भी जानकारी उपलब्ध है।

त्रिपुरा के रोजगार और जनशक्ति नियोजन निदेशालय द्वारा दी जा रही सेवाओं का लाभ लें

  • Service Maturity Icon  सूचनात्‍मक

त्रिपुरा के रोजगार सेवाएँ और जनशक्ति नियोजन निदेशालय द्वारा उपलब्ध सेवाओं और साथ ही उन्हें पूरा करने के लिए तय समय सीमा की जानकारी हासिल करें| आपको करियर, प्रशिक्षण, व्यावसायिक पाठ्यक्रमों और संयुक्त प्रवेश परीक्षा के बारे में जानकारी हासिल हो सकती है| इसके अलावा रोजगार सेवाएँ और जनशक्ति नियोजन निदेशालय के उद्देश्यों, स्थान और सेवाओं के बारे में जानकारी भी दी गई है| रोजगार कार्यालय में पंजीकरण कराने संबंधी विवरण भी दिया गया है| रोजगार सूचना के लिए जॉब चार्ट भी उपलब्ध है|