• मुख्य पृष्ठ
  • निविदाओं की जानकारी उनके मूल्यों के आधार पर ऑनलाइन प्राप्त करें

निविदाओं की जानकारी उनके मूल्यों के आधार पर ऑनलाइन प्राप्त करें

आप निविदा सूचना प्रणाली के माध्यम से चयनित मुद्राओं में आर्थिक मूल्य के आधार पर निविदा की जानकारी ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए आपको मुद्रा, सबंधित संस्थान, संस्थान का प्रारूप, उत्पाद, निविदा का वर्ग, परियोजना स्थान इत्यादि का विवरण भरना होगा।

राज्य और केंद्र सरकार संस्थानों की वर्तमान निविदाओं की जानकारी लें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

राज्य और केंद्र सरकारों की नवीनतम और सामयिक निविदाओं की जानकारी खोजें। आपको परियोजना का स्थान, संस्था का नाम और पता, उत्पाद की श्रेणी, निविदा की श्रेणी आदि की जानकारी उपलब्ध करानी होगी, जिसके बाद आपको निविदाओं का विवरण मिल जाएगा। अन्य विवरण जैसे कि अनुक्रमांक, समाप्ति तिथि, शीर्षक और विभाग का नाम आदि की जानकारी भी उपलब्ध है।

केंद्रीय सरकारी विभागों एवं संस्थानों के निविदाओं की जानकारी प्राप्त करें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

आप यहाँ केंद्रीय सरकारी विभागों एवं संस्थानों के निविदाओं की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए आपको विभाग या संस्थान के नाम का चयन करना होगा। इसके बाद आप विभिन्न निविदाओं के नाम, उनकी समाप्ति तिथि, शीर्षक एवं संदर्भ संख्या का विवरण प्राप्त कर सकते हैं।

सरकारी निविदाओं को उनके स्थान के आधार पर खोजें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

आप सरकारी निविदाओं को उनके स्थान के आधार पर ऑनलाइन खोज सकते हैं। इसके लिए आपको शहर या स्थान के नाम का चुनाव करना होगा जिसके बाद आपको निविदा का विवरण, उसकी संदर्भ संख्या, संबंधित विभाग एवं उसकी समाप्ति तिथि की जानकारी प्राप्त हो जाएगी।