• मुख्य पृष्ठ
  • पश्चिम बंगाल में सार्वजनिक शिकायत निगरानी प्रणाली के माध्यम से नागरिक शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

पश्चिम बंगाल में सार्वजनिक शिकायत निगरानी प्रणाली के माध्यम से नागरिक शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

पश्चिम बंगाल सरकार को संबोधित नागरिकों की शिकायतों की प्रभावी निगरानी और समय पर निवारण एक कुशल, उत्तरदायी, जवाबदेह और पारदर्शी प्रशासन के लिए सर्वोपरि है।

निर्णय और कलकत्ता उच्च न्यायालय के आदेश की जाँच करें (अपीलीय साइड), पश्चिम बंगाल

  • Service Maturity Icon  सूचनात्‍मक

कलकत्ता उच्च न्यायालय (अपीलीय साइड) के निर्णयों और आदेशों से संबंधित जानकारी प्राप्त करें। आवेदक मामले नंबर, जज का नाम या निर्णय की तिथि से निर्णय या आदेश को खोज सकते हैं।

कोलकाता नगर निगम, पश्चिम बंगाल में ऑनलाइन शिकायत दर्ज करें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

कोलकाता नगर निगम (केएमसी) में ऑनलाइन शिकायत दर्ज करें। शिकायत आवेदन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए नाम, पता, संपर्क नंबर, पिन कोड, शिकायत प्रकार, शिकायत विवरण और वार्ड नंबर जैसी अनिवार्य जानकारी भरें।

कलकत्ता हाईकोर्ट के अंतर्गत पोर्ट ब्लेयर में वाद सूची की जानकारी लें, पश्चिम बंगाल

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

पोर्ट ब्लेयर में कलकत्ता हाई कोर्ट की सर्किट बेंच की वाद सूची उपलब्ध है। उपयोगकर्ता एक तिथि का चयन करके दैनिक वाद सूचियां प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा वकील का नाम, वाद क्रमांक, न्यायाधीश का नाम के आधार पर भी जानकारी हासिल की जा सकती है। अदालत क्रमांक, याचिकाकर्ता या प्रतिवादी के नाम के आधार पर भी जानकारी ले सकते हैं।

कलकत्ता उच्च न्यायालय में चल रहे मुकदमों की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त करें, पश्चिम बंगाल

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

कलकत्ता उच्च न्यायालय में चल रहे मुकदमों की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त करें। आप मुकदमा संख्या, याचिकाकर्ता या प्रतिवादी के नाम और वकील के नाम आदि जानकारी प्रदान कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

कलकत्ता उच्च न्यायालय की वाद सूचियाँ ऑनलाइन प्राप्त करें, पश्चिम बंगाल

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

कलकत्ता उच्च न्यायालय की वाद सूचियाँ ऑनलाइन उपलब्ध कराई गई हैं। आप मूल शाखा और अपीलीय पक्ष की दैनिक और मासिक वाद सूचियां यहाँ से प्राप्त कर सकते हैं। अदालत का नाम, न्यायाधीश का नाम, वकील का नाम, याचिकाकर्ता का नाम, प्रतिवादी का नाम और मुक़दमे की संख्या संबंधी जानकारी प्रदान कर आप वाद सूचियाँ प्राप्त कर सकते हैं।