- मुख्य पृष्ठ
- भारत के उच्चतम न्यायालय के फैसलों की जानकारी लें
भारत के उच्चतम न्यायालय के फैसलों की जानकारी लें
भारत के उच्चतम न्यायालय के निर्णयों की जानकारी हासिल करें। आप याचिकाकर्ता, प्रतिवादी के नाम, न्यायाधीश के नाम, प्रकरण क्रमांक, पाठ, वाक्यांश, अधिनियम, फैसले की तारीख या संविधान पीठ आदि की जानकारी के आधार पर भी खोज कर सकते हैं।
Related Links
उच्चतम न्यायालय का पुस्तकालय
उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों के पुस्तकालय की जानकारी हासिल करें। यहां आपको निर्णय, मामले संबंधी नियम, कानूनी लेख और अधिनियमों के विवरण संबंधी लिंक उपलब्ध कराए गए हैं। कानूनी पत्रिकाओं और प्रशस्ति पत्र विवरण भी उपलब्ध हैं।
सुप्रीम कोर्ट के मुकदमों की स्थिति की जानकारी प्राप्त करें
भारत के सुप्रीम कोर्ट के लंबित और निपटाए गए मुकदमो की स्थिति के बारे मंे जानकारी उपलब्ध कराई गई है। उपयोगकर्ता मुकदमा संख्या, शीर्षक, अधिवक्ता का नाम, डायरी संख्या, उच्च न्यायालय संख्या और मुक़दमा दाखिल करते हुए हुई गलती आदि जानकारी प्रदान कर मुक़दमे की स्थिति से सम्बन्धित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। प्रश्नों की पाठ वार जानकारी भी उपलब्ध है।
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवाएँ
आप राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में अपनी शिकायत ऑनलाइन दर्ज करवा सकते हैं। इसके लिए आपको ऑनलाइन प्रपत्र भरना होगा। शिकायत दर्ज करवाने का प्रारूप यहाँ दिया गया है। आप पहले से दर्ज शिकायत की स्थिति भी यहाँ देख सकते हैं। इसके लिए आपको शिकायत संख्या, शिकायतकर्ता का नाम, संबंधित घटना की तिथि, डायरी संख्या, पीड़ित का नाम एवं स्थान इत्यादि की जानकारी देनी होगी। आप राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग एवं राज्य मानवाधिकार आयोग के शिकायत प्रबंधन प्रणाली के अंतर्गत लॉग इन कर संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
भारत के उच्चतम न्यायालय की वाद सूची देखें
प्रयोक्ता भारत के उच्चतम न्यायालय की वाद सूची देख सकते हैं। दैनिक वाद सूची, अग्रिम सूची, रजिस्ट्रार सूची, कक्ष सूची और टर्मिनल सूची के रूप में एक अलग प्रकार की सूची का पता लगाएं। साप्ताहिक सूची, छुट्टी की सूची, प्रदूषण मामले और लोक अदालतों की सूचियां भी प्रदान की जाती हैं। न्यायालय अंतिम, उन्नत और रजिस्ट्रार अदालत के लिए उन्मूलन सूची प्रदान करता है।