भारतीय अदालतों और अधिकरणों के निर्णय की जाँच

सर्वोच्च न्यायालय, उच्च न्यायालय, जिला न्यायालयों और अधिकरणों के निर्णय से संबंधित जानकारी प्राप्त करें। आप सूचियों और सभी भारतीय न्यायालयों की दैनिक आदेशों की जांच भी कर सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट में लंबित मामलों की स्थिति की जांच करने के लिए, उच्च न्यायालयों के साथ ही जिला न्यायालयों के लिए लिंक उपलब्ध हैं। अदालतों की वेबसाइटों के लिए भी लिंक दिया गया है।

भारत के सभी न्यायालयों की वाद-सूचियां देखें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

आप भारत के सभी न्यायालयों के वाद-सूचियों से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आप सर्वोच्च न्यायालय, उच्च न्यायालय, उच्च न्यायालय की न्यायपीठ, जिला न्यायालय, न्यायाधिकरण, आयोग की वाद-सूचियों की जानकारी यहाँ से प्राप्त कर सकते हैं। आप न्यायालय का नाम, न्यायाधीश का नाम, मुकदमा संख्या, वकील का नाम, निवेदक या प्रत्यर्थी का नाम भरकर साप्ताहिक, मासिक एवं पूरक वाद-सूचियों प्राप्त कर सकते हैं।