- मुख्य पृष्ठ
- भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट
योजना आयोग द्वारा शुरू में विशिष्ट पहचान परियोजना की शुरुआत देश भर में प्रत्येक निवासी को एक पहचान प्रदान करने के लिए की गई थी और जिसका प्रयोग मुख्य रूप से लोगों को कल्याणकारी सेवाएँ उपलब्ध कराने के आधार के रूप में किया जाना है। विशिष्ट पहचान संख्या (यूआईडी) का ब्रांड नाम 'आधार' है। 'आधार' के उपयोग, भागीदारी, आधार के लिए नामांकन, आधार की स्थिति आदि के बारे में जानकारी दी गई है वित्त, बजट, परामर्श, कानून से संबंधित दिशा निर्देशों, जागरूकता और संचार आदि के बारे में भी जानकारी दी गई है। आधार प्रौद्योगिकी, बॉयोमीट्रिक उपकरणों, प्रमाणित बॉयोमीट्रिक उपकरणों आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की जा सकती है। उपयोगकर्ता निविदाएं, यूआईडीएआई में रिक्त पदों, आरटीआई, अभिलेखागार, प्रेस विज्ञप्ति आदि के बारे में भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
Related Links
कैदियों के साथ वर्चुअल मीटिंग शेड्यूल करें - ईमुलाकात
ई-मुलाकात सेवा परिवार के सदस्यों और कानूनी प्रतिनिधियों को एक सुरक्षित ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म के माध्यम से कैदियों के साथ वर्चुअल मीटिंग शेड्यूल करने में सक्षम बनाती है। पोर्टल पर पंजीकरण करके, उपयोगकर्ता वीडियो परामर्श बुक कर सकते हैं, जिससे आवश्यक संचार बनाए रखते हुए शारीरिक मुलाकात की आवश्यकता कम हो जाती है। जेल विभाग की यह पहल पारदर्शिता, सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करती है, खासकर आपात स्थिति के दौरान या जब जेलों तक भौतिक पहुँच प्रतिबंधित होती है।
राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र की राज्य इकाइयों की जाँच करें
राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र (एनआईसी) की राज्य इकाइयों के बारे में जानकारी प्राप्त करें। राज्य इकाइयॉ उनके संबंधित राज्य सरकार को सूचना विज्ञान से संबंधित सह्योग प्रदान करती हैं। उपयोगकर्ता राज्य इकाइयों से संबंधित व्यक्ति, कार्यालय का पता, संपर्क विवरण आदि की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं
आधार कार्ड नामांकन के लिए मुलाक़ात का समय ऑनलाइन निर्धारित करें
आप आधार कार्ड नामांकन के लिए मुलाक़ात का समय ऑनलाइन निर्धारित कर सकते हैं। ऑनलाइन सेवा भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई), भारत सरकार द्वारा प्रदान की गई है। आवेदक मुलाक़ात का समय ऑनलाइन निर्धारित करने के लिए अपना नाम, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, राज्य और जिला का चयन और नामांकन केंद्र भरें। आप मुलाक़ात का समय और तारीख का भी चयन कर सकते है।
इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय का मोबाइल अनुप्रयोग भंडार
इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने मोबाइल सेवा पोर्टल के अंतर्गत मोबाइल अनुप्रयोग भंडार की शुरुआत की है जिसके द्वारा आम लोगो से संबंधित सेवा मोबाइल पर उपलब्ध कराई जाती है आप विभिन्न लोक सेवाओं से संबंधित अनुप्रयोग जैसे भारतीय निर्वाचन आयोग, भारतीय निर्वाचन आयोग के मतदान केन्द्रों की जानकारी, भारतीय डाक से भेजे गए डाक की स्थिति, कृषि सेवा इत्यादि की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं मोबाइल एवं एंड्राइड पर अनुप्रयोग भंडार का उपयोग करने के लिए उपयुक्त अनुदेश भी यहाँ दिये गये हैं












