महाराष्ट्र का रोजगार और स्व-रोजगार निदेशालय

महाराष्ट्र के रोजगार एवं स्व-रोजगार निदेशालय युवाओं को रोजगार की सुविधा और अपनी आय बढ़ाने के लिए स्व-रोजगार मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। नौकरी चाहने वालों, नियोक्ताओं, स्व-रोजगार के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा और विस्तृत जानकारी प्रदान की गई है। आप कौशल, अनुभव और कार्य की श्रेणी के आधार पर नौकरियों की खोज कर सकते हैं। नौकरी चाहने वालों के लिए एसएमएस अलर्ट, रोजगार बाजार, व्यावसायिक जानकारी, करियर सम्बन्धी मार्गदर्शन और परामर्श, रोजगार को बढ़ावा देने के कार्यक्रम, कौशल विकास, रोजगार मेला, आदिवासी युवाओं के लिए प्रशिक्षण आदि अन्य सेवाओं के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई है।