रोजगार

1025 सेवाएं

छत्तीसगढ़ में नौकरी साधक पंजीकरण और नवीकरण, नियोक्ता पंजीकरण

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

छत्तीसगढ़ रोजगार सेवा के साथ रजिस्टर करनें से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई है। उपयोगकर्ता रोजगार केन्द्रों में पंजीकरण की प्रक्रिया और पंजीकरण के लाभों से संबंधित जानकारी पा सकते हैं। छत्तीसगढ़ रोजगार सेवा में छत्तीसगढ़ राज्य के सभी 27 जिलों को शामिल किया गया है।

छत्तीसगढ़ के रोजगार कार्यालयों में पंजीकरण करें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

उपयोगकर्ता छत्तीसगढ़ के रोजगार कार्यालयों में पंजीकरण कर सकते हैं।

छत्तीसगढ़: जनशक्ति विभाग

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

यह सेवा नागरिकों को छत्तीसगढ़ जनशक्ति विभाग से सम्बंधित सभी जानकारी प्रदान करता है |

मध्य प्रदेश के ऑनलाइन रोजगार कार्यालय के बारे में जानकारी प्राप्त करें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

प्रयोक्ता मध्य प्रदेश के ऑनलाइन रोजगार कार्यालय के माध्यम से भर्ती और रोजगार के अवसरों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। कैरियर संबंधी जानकारी प्रदान की गई है। नौकरी चाहने वाले ऑनलाइन पंजीकरण कर संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। करियर संबंधी परामर्श ऑनलाइन लिए जा सकते हैं।

असम लोक सेवा आयोग के माध्यम से उपलब्ध नौकरियों के लिए ऑनलाइन आवेदन करें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

असम लोक सेवा आयोग के अंतर्गत रिक्त पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करें। आप आयोग द्वारा जारी विज्ञापन और नोटिस की जानकारी ले सकते हैं, जिसके आधार पर नौकरियों के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।

तमिलनाडु लोक सेवा आयोग, तमिलनाडु द्वारा नौकरियों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

तमिलनाडु लोक सेवा आयोग (टीएनपीएससी) द्वारा आयोजित विभागीय परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन पंजीकरण के बारे में जानकारी प्राप्त करें। उपयोगकर्ता परीक्षा, परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के बारे में विवरण प्राप्त कर सकते हैं। उम्मीदवारों के लिए सूचना विवरणिका और निर्देश भी उपलब्ध हैं। पिछली विभागीय परीक्षाओं तक पहुंच भी उपलब्ध है।

दिल्ली रोजगार केन्द्र में ऑनलाइन पंजीकरण कराएँ

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

दिल्ली रोजगार कार्यालय द्वारा ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। उपयोगकर्ताओं को व्यक्तिगत जानकारी जैसे नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि, लिंग, वर्ग आदि यहाँ प्रदान करनी होगी। उम्मीदवार को शारीरिक योग्यता से सम्बन्धित विवरण उपलब्ध कराने आवश्यक हैं। ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए फोन नंबर के साथ वर्तमान और स्थायी पता प्रद्दन करना अनिवार्य हैं।

दिल्ली रोजगार निदेशालय में रोजगार के लिए पंजीकरण कराएँ

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार(राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र) के अंतर्गत आने वाला रोजगार निदेशालय द्वारा रोजगार पोर्टल सेवा प्रदान की गई है। नौकरी साधक एनसीआर में नौकरी ऑनलाइन खोजने के लिए अपन पंजीकरण कर और प्रोफाइल बना सकते हैं। पंजीकृत नौकरी प्रदाता नौकरी सम्बन्धी जानकारी यहाँ प्रदान कर सकते हैं। उपयोगकर्ता पंजीकृत और वैधीकृत नौकरी चाहने वालों की सूची प्राप्त कर सकते हैं। रोजगार मार्गदर्शिका, रिक्ति अधिसूचना का विवरण भी उपलब्ध कराया गया है।

ओडिशा के रोजगार निदेशालय द्वारा राज्य रोजगार मिशन

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

राज्य रोजगार मिशन ओडिशा के रोजगार निदेशालय की प्रशिक्षण योजना है जिसके अंतर्गत युवाओं को प्रशिक्षण दिया जाता है एवं उनका नियोजन किया जाता है। रोजगार इच्छुक व्यक्ति प्रशिक्षण एवं रोजगार के लिए यहाँ अपना पंजीकरण करवा सकते हैं एवं अपने पंजीकरण की स्थिति जान सकते हैं। प्रशिक्षण प्रदाता भी यहाँ अपना पंजीकरण करवा सकते हैं एवं अपने पंजीकरण की स्थिति ऑनलाइन जान सकते हैं। प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों एवं प्रशिक्षण प्रदाताओं की सूची की जानकारी भी यहाँ उपलब्ध है।

ओडिशा के रोजगार इच्छुक व्यक्तियों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रपत्र

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

ओडिशा के रोजगार इच्छुक व्यक्ति प्रशिक्षण एवं रोजगार के लिए राज्य रोजगार मिशन के अंतर्गत अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। यह प्रशिक्षण योजना ओडिशा के रोजगार निदेशालय के द्वारा चलाई जा रही है। अपना पंजीकरण करवाने के लिए आपको अपना व्यक्तिगत विवरण, अपना पता, अपनी फोटो इत्यादि देनी होगी एवं प्रशिक्षण स्थान का चयन करना होगा।