- मुख्य पृष्ठ
- सभी श्रेणियाँ
- परिवहन और आधारिक संरचना
- पंजीकरण और लाइसेंस
तेलंगाना : सड़क परिवहन विभाग -प्राधिकरण नया ड्राइविंग लाइसेंस
यह सेवा उपभोक्ता द्वारा उपयोग किया जा सकता है यदि वह नए ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन करना चाहता/चाहती है।
तेलंगाना : सड़क परिवहन विभाग- प्राधिकरण समाप्त ड्राइविंग लाइसेंस
उपभोक्ता इस सेवा का इस्तेमाल नए लर्नर लाइसेंस के लिए आवेदन करने हेतु कर सकता है, यदि ड्राइविंग लाइसेंस 5 साल पहले समाप्त हो गया हो। उपभोक्ता को आवेदन करते समय समाप्त हो चुके ड्राइविंग लाइसेंस का विवरण देना होगा।
तेलंगाना : सड़क परिवहन प्राधिकरण - वित्तपोषक के नाम पर नया पंजीकरण प्रमाणपत्र जारी करना
अगर कोई उपभोक्ता किसी फाइनेंसर से ऋण लेता है, तो वह वित्तपोषक के नाम पर नया पंजीकरण प्रमाणपत्र प्राप्त करने के लिए इस सेवा का उपयोग कर सकता है।
तेलंगाना : सड़क परिवहन प्राधिकरण - किराया खरीद करार
जिन उपभोक्ताओं ने वाहन खरीदने पर ऋण लिया है, वे यह प्राधिकृत करने के लिए इस सेवा का उपयोग कर सकते है कि बैंकर /फाइनेंशियर ने वाहन के लिए ऋण प्रदान किया है।
तेलंगाना : सड़क परिवहन प्राधिकरण - किराया खरीद समापन
जब कोई उपभोक्ता किसी वाहन पर बैंक ऋण लेता है , तो ऋण समाशोधन के बाद, वह बैंकर्स / फाइनेंसरों से ऋण रद्द करने के लिए इस सेवा का उपयोग कर सकता है।
तेलंगाना : सड़क परिवहन प्राधिकरण - स्वामित्व का अंतरण
जब उपभोक्ता अपने वाहन को किसी अन्य व्यक्ति को बेचता हैं, तो वे इस सेवा का उपयोग करके स्वामित्व को खरीदार के नाम पर अंतरित कर सकते हैं।
तेलंगाना : सड़क परिवहन प्राधिकरण - डुप्लिकेट आरसी
यदि किसी उपभोक्ता का अपना मूल पंजीकरण प्रमाणपत्र खो जाता है , तो वह इस सेवा का उपयोग कर डुप्लिकेट पंजीकरण प्रमाणपत्र के लिए आवेदन करने के कारणों सहित एफआईआर विवरण का उल्लेख करके डुप्लिकेट पंजीकरण प्रमाणपत्र के लिए आवेदन कर सकता है।
तेलंगाना : सड़क परिवहन प्राधिकरण - आर.सी. नवीनीकरण
यह सेवा उपभोक्ताओं द्वारा उपयोग की जा सकती है अगर उनकी वाहन पंजीकरण की समय-सीमा समाप्त हो गई है या एक महीने के समय में समाप्त हो रही है। उन्हें पहले से जारी किए गए मूल प्रमाणपत्र सहित पिछले पंजीकरण प्रमाणपत्र का विवरण प्रस्तुत करना होगा ।
तेलंगाना : सड़क परिवहन प्राधिकरण - नया परमिट जारी करना
परमिट प्राप्त करने के लिए उपभोक्ता इस सेवा का उपयोग कर सकते हैं। परिवहन वाहन के मालिक के लिए परमिट प्राप्त करना और क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण द्वारा प्रदत्त या प्रतिहस्ताक्षरित परमिट की शर्तों के अनुसार परमिट का इस्तेमाल करना अनिवार्य है।
तेलंगाना : सड़क परिवहन प्राधिकरण - डुप्लिकेट परमिट जारी करना
यह सेवा उपभोक्ता द्वारा डुप्लिकेट परमिट हेतु आवेदन करने के लिए उपयोग की जा सकती है, यदि उसका मूल परमिट खो जाता है।










