शिक्षा और अधिगम

892 सेवाएं

मध्य प्रदेश के उन स्कूलों की सूची, जहां कोई शिक्षक नहीं है

  • Service Maturity Icon  सूचनात्‍मक

मध्य प्रदेश में ऐसे स्कूलों की जानकारी उपलब्ध है, जहां पर कोई शिक्षक उपलब्ध नहीं है। इसके लिए आपको जिला, ब्लॉक का चयन करना होगा, जिसके बाद आपको स्कूल और शिक्षकों का विवरण मिल जाएगा।

मध्य प्रदेश में विद्यालय के आधार पर छात्राओं के लिए नि:शुल्क पोशाक की आवश्यकता एवं इसके वितरण का संक्षिप्त विवरण

  • Service Maturity Icon  सूचनात्‍मक

मध्य प्रदेश में कक्षा 1 से 8 की छात्राओं को स्कूली वेशभूषा की मांग और वितरण की जानकारी स्कूल स्तर और कक्षा स्तर पर ली जा सकती है। छात्राओं को यह सुविधा निःशुल्क उपलब्ध है। आपको यह जानकारी हासिल करने के लिए जिला, ब्लॉक और स्कूल का चयन करना होगा।

मध्य प्रदेश के स्कूलों में छात्रवृत्ति वितरण की जिलावार जानकारी

  • Service Maturity Icon  सूचनात्‍मक

मध्य प्रदेश में विभिन्न स्कूलों में जिला के आधार पर कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों को दी गई शिक्षावृत्ति का विवरण देखें। आप जिला के आधार पात्र छात्र, छात्राओं की संख्या पीडीएफ या स्प्रेडशीट फार्मेट में देख सकते हैं।

मध्य प्रदेश के स्कूलों में पंजीकरण जिलावार जानकारी

  • Service Maturity Icon  सूचनात्‍मक

मध्य प्रदेश में विभिन्न स्कूलों में पंजीकृत विद्यार्थियों का जिलावार विवरण देखें। यह विवरण देखने के लिए आपको सत्र, माह और जिले के नाम का चयन करना होगा। यह सूची पीडीएफ या फैली हुई (स्प्रेडशीट) में भी देखी जा सकती है।

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा मान्यता प्राप्त सरकारी विद्यालयों की जानकारी लें

  • Service Maturity Icon  सूचनात्‍मक

मध्य प्रदेश के माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से मान्यता प्राप्त सरकारी विद्यालयों की जानकारी ऑनलाइन लें। आपको मान्यता प्राप्त सरकारी विद्यालयों की जानकारी जिले का चयन करने से उपलब्ध हो जाएगी। आपको अन्य जानकारियां जैसे कि विद्यालय का विशिष्ट क्रमांक, स्कूल का नाम, पढ़ाए जा रहे विषय और शिक्षा का माध्यम आदि की सूचना भी उपलब्ध हो जाएगी।

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों की जानकारी लें

  • Service Maturity Icon  सूचनात्‍मक

मध्य प्रदेश के माध्यमिक शिक्षा मंडल से मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों की जानकारी ऑनलाइन लें। आपको मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों की जानकारी जिले का चयन करने पर उपलब्ध हो जाएगी। आपको अन्य जानकारियां जैसे कि विद्यालय का विशिष्ट क्रमांक, नाम, पढ़ाए जा रहे विषय और शिक्षा का माध्यम आदि की जानकारी भी मिल जाएगी।

मध्य प्रदेश में छात्र छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन प्रपत्र

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

मध्य प्रदेश के छात्रों के लिए उपलब्ध एक नई छात्रवृत्ति की प्राप्ति हेतु ऑनलाइन आवेदन करें। यह ऑनलाइन प्रपत्र मध्य प्रदेश सरकार द्वारा उपलब्ध कराया गया है छात्र ऑनलाइन आवेदन प्रपत्र पाने के लिए कॉलेज / स्कूल के प्रकार, जिला आदि का चयन करें।

गैर सरकारी संगठन भागीदारी प्रणाली की निर्देशिका से गैर सरकारी संगठनों का विवरण खोजें

  • Service Maturity Icon  सूचनात्‍मक

योजना आयोग के अंतर्गत गैर सरकारी संगठन भागीदारी प्रणाली की ऑनलाइन निर्देशिका में गैर सरकारी संगठनों के बारे में जानकारी हासिल करें। आप अशासकीय संगठन की जानकारी नाम, प्रदेश और जिले, जहां यह काम कर रहा है, या फिर क्षेत्र या मुख्य मुद्दे, जिन पर वह काम कर रहा है, के आधार पर ले सकते हैं।

राजस्थान के परीक्षा परिणाम ऑनलाइन पता करें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

राजस्थान में राज्य बोर्ड और विभिन्न प्रवेश परीक्षाओं के परिणाम ऑनलाइन जानें। यह विवरण आपको परीक्षा का नाम, उम्मीदवार का पंजीक्रम आदि दर्ज करने के बाद उपलब्ध हो जाएगा। माध्यमिक शिक्षा परीक्षा, वरिष्ठ उपाध्याय प्रवेशिका परीक्षा के परिणाम भी उपलब्ध हैं।

तमिलनाडु के परीक्षा परिणाम ऑनलाइन देखें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

तमिलनाडु के सरकारी परीक्षा निदेशालय द्वारा आयोजित परीक्षा के परिणामों की ऑनलाइन जानकारी हासिल करें| इसके लिए आपको पंजीयन क्रमांक औऱ जन्मतिथि देनी होगी, जिसके बाद आपको विभिन्न परीक्षा परिणामों की जानकारी उपलब्ध हो जाएगी|

श्रेणियों से संबंधित सेवाएं