दवाएँ, टीके और स्वास्थ्य उत्पाद

14 सेवाएं

निवारक चिकित्सा संस्थान द्वारा अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए टीकाकरण नियुक्ति

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

अंतर्राष्ट्रीय यात्री (VAIT) प्रणाली पीले बुखार, एमएमआर, दिमागी बुखार, आदि के टीकाकरण के लिए निवारक चिकित्सा संस्थान के साथ ऑनलाइन टीकाकरण नियुक्ति बुक कर सकते हैं। आवेदक नियुक्ति, नियुक्ति विवरण रिपोर्ट, नियुक्ति की स्थिति की जाँच और नियुक्तियों को रद्द करने हेतु रजिस्टर कर सकते हैं। यात्रियों और टीकाकरण के लिए दिशा-निर्देश दिए गए हैं। VAIT , सेवा शुल्क और काम के घंटे से संबंधित विवरण भी उपलब्ध हैं।

केंद्रीय सरकारी स्वास्थ्य योजना के लिए ऑनलाइन सेवा पोर्टल

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने केंद्रीय सरकारी स्वास्थ्य योजना का लाभ उठाने वाले लोगों एवं कल्याण केन्द्रों के लिए अपनी ऑनलाइन पोर्टल सेवा शुरू की है, जहाँ आप लॉग इन कर केंद्रीय सरकारी स्वास्थ्य योजना के लाभों एवं अपने कार्ड की स्थिति की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आप केंद्रीय सरकारी स्वास्थ्य योजना के प्लास्टिक कार्ड एवं प्राण रक्षक औषधियों की जानकारी भी यहाँ से प्राप्त कर सकते हैं। आप यहाँ केंद्रीय सरकारी स्वास्थ्य योजना के प्लास्टिक कार्ड के लिए अपना आवेदन दे सकते हैं एवं अपने चिकित्सा संबंधी दावों की स्थिति भी जान सकते हैं।

केन्द्रीय सरकारी स्वास्थ्य योजना के लाभार्थी के लिए प्रतिपूर्ति दावे के स्थिति की ऑनलाइन जानकारी

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

केन्द्रीय सरकारी स्वास्थ्य योजना के लाभार्थी अब अपने प्रतिपूर्ति दावे के स्थिति की जानकारी ऑनलाइन ले सकते हैं। अपना केन्द्रीय सरकारी स्वास्थ्य योजना लाभार्थी संख्या एवं दावा संख्या भरने के पश्चात आप अपने चिकित्सा-संबंधी दावे की जानकारी हासिल कर सकते हैं।

राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन (अरुणाचल प्रदेश) अधिकारियों को सम्पर्क करें

  • Service Maturity Icon  सूचनात्‍मक

राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन (अरुणाचल प्रदेश) अधिकारियों को सम्पर्क करें

श्रेणियों से संबंधित सेवाएं