नगर विमानन मंत्रालय

8 सेवाएं

अंतरराष्ट्रीय उड़ान की समय-सारणी देखें

  • Service Maturity Icon  सूचनात्‍मक

आप भारत के विभिन्न हवाई अड्डों से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की समय-सारणी यहाँ देख सकते हैं। यह समय-सारणी नागरिक उड्डयन महानिदेशक द्वारा उपलब्ध कराई गई है। आप अंतरराष्ट्रीय एवं घरेलू एयरलाइन्स की समय-सारणी देख सकते हैं। फ्लाइट नंबर, आगमन का समय, प्रस्थान का समय एवं इसके पुनरागमन के बारे में जानकारी यहाँ दी गई है।

घरेलू उड़ानों की समय-सारणी देखें

  • Service Maturity Icon  सूचनात्‍मक

आप भारत के विभिन्न हवाई अड्डों के घरेलू उड़ानों की समय-सारणी यहाँ देख सकते हैं। यह समय-सारणी नागरिक उड्डयन महानिदेशक द्वारा उपलब्ध कराई गई है। आप एयरलाइन के नाम पर क्लिक कर विभिन्न हवाई अड्डों पर इसकी समय-सारणी देख सकते हैं। फ्लाइट नंबर, आगमन का समय, प्रस्थान का समय एवं इसके पुनरागमन के बारे में जानकारी यहाँ दी गई है।

एअर इंडिया एक्सप्रेस उड़ानों के लिए टिकट ऑनलाइन आरक्षित करें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

आप एअर इंडिया एक्सप्रेस उड़ानों के लिए अपना टिकट ऑनलाइन आरक्षित कर सकते हैं। आप अपने आने एवं जाने दोनों ओर की यात्रा का टिकट आरक्षित कर सकते हैं। इसके लिए आपको आगमन एवं प्रस्थान स्टेशन का नाम, आगमन एवं प्रस्थान की तिथि, यात्रियों की श्रेणी (वयस्क/बच्चे/शिशु) इत्यादि का विवरण देना होगा। आप यात्रा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन कर सकते हैं। अगर आप अपना टिकट रद्द करवाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको एअर इंडिया की वेबसाइट पर लॉग इन करना होगा एवं यात्रियों के अंतिम नाम एवं टिकट आरक्षण की पुष्टि संख्या बतानी होगी।

उड़ान भरने से पहले विमान के सुरक्षा मानकों की जांच करें

  • Service Maturity Icon  सूचनात्‍मक

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय द्वारा विमान सुरक्षा मानकों की जानकारी उपलब्ध कराई गई है। उपयोगकर्ता को पंजीकरण संख्या, श्रेणी, विमान वर्गीकरण, विमान प्रकार, अपेक्षित सीटों की संख्या, विमान प्रचालक इत्यादि का विवरण प्रदान करना होगा। उपयोगकर्ता खोज करने के पश्चात दिए गये विवरण के आधार पर रिकॉर्ड देख सकते हैं।

विमानचालक ऑनलाइन सेवाओं का लाभ उठाएँ

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

पायलट नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) द्वारा शुरू की गई ऑनलाइन सेवाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। कंप्यूटर नंबर हेतु आवेदन करने के लिए प्रपत्र ऑनलाइन प्राप्त किये जा सकते हैं। कंप्यूटर नंबर हेतु आवेदनों की स्थिति की जाँच यहाँ की जा सकती है। कंप्यूटर नंबर से संबंधित प्रश्न पूछने के लिए प्रपत्र उपलब्ध कराए गये हैं। पुराने पायलटों के लिए पंजीकरण प्रपत्र दिए गये हैं। पंजीकृत डीजीसीए अधिकारियों, कर्मचारियों और उम्मीदवारों लॉगिन कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

एअर इंडिया उड़ानों के लिए टिकट ऑनलाइन आरक्षित करें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

आप एअर इंडिया के उड़ानों के लिए टिकट ऑनलाइन आरक्षित कर सकते हैं। आप अपने आने एवं जाने दोनों ओर की यात्रा का टिकट आरक्षित कर सकते हैं। इस सुविधा के अंतर्गत वरिष्ठ नागरिक, छात्र, युवा, सरकारी एवं सैनिक कर्मचारी संबंधित पात्रता शर्तों के अनुसार अपना टिकट आरक्षित कर सकते हैं एवं उसमें छूट भी प्राप्त कर सकते हैं। टिकट आरक्षित करने के लिए आपको एक प्रपत्र भरना होगा जिसमें आपको आगमन एवं प्रस्थान स्टेशन का नाम, आगमन एवं प्रस्थान की तिथि, यात्रा श्रेणी, प्रोमो कोड इत्यादि का विवरण देना होगा। आप टिकट के शुल्क का भुगतान भी ऑनलाइन कर सकते हैं।

एअर इंडिया उड़ानों की जानकारी प्राप्त करें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

आप एअर इंडिया के अपने उड़ानों की जानकारी ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए आपको उड़ान प्रचालक (एअर इंडिया) का नाम, उड़ान की तिथि एवं उड़ान संख्या बतानी होगी।

एयर इंडिया की वेबसाइट

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

एयर इंडिया द्वारा उपलब्ध कराई गई सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त करें। प्रयोक्‍ता विशेष प्रस्तावों, विमानों के उड़ान की समय-सारणी, यात्रा से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। ऑनलाइन टिकट बुकिंग, टिकट रद्द करने और पुनर्निर्धारण की सुविधा भी यहाँ उपलब्ध है। फ्रीक्वेंट फ्लायर प्रोग्राम फ्लाइंग रिटर्न का विवरण प्रदान किया गया है। होटल, छुट्टियों, कार आदि के लिए एयर इंडिया के सहभागी साइटों के लिंक दिए गए हैं। लगातार यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा भी उपलब्ध है।

मंत्रालयों से संबंधित सेवाएं