- मुख्य पृष्ठ
- सेवाएं
- विदेश मंत्रालय
पासपोर्ट हेतु ऑनलाइन आवेदन
उपयोगकर्ताओं ऑनलाइन पासपोर्ट हेतु आवेदन कर सकते हैं
दिल्ली,चंडीगढ़ में पेट्रोल/डीजल सवारियों के लिए रोड टैक्स की ऑनलाइन जाँच करें
उपयोगकर्ता दिल्ली,चंडीगढ़ में पेट्रोल/डीजल सवारियों के लिए रोड टैक्स की ऑनलाइन जाँच कर सकते हैं
भारत में तत्काल पासपोर्ट पायें
उपयोगकर्ता भारत में तत्काल पासपोर्ट पा सकते हैं
विदेश मंत्रालय द्वारा विदेशी मीडिया को दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी लें
विदेश मंत्रालय द्वारा विदेशी मीडिया को दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी हासिल करें। विदेशी पत्रकारों को वीजा नियम, वीजा विस्तार सेवा, पत्रकारों के लिए अभिविन्यास कार्यक्रम आदि के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई गई है। इसके अलावा प्रतिबंधित या संरक्षित क्षेत्रों में जाने के लिए वीजा की मंजूरी के विवरण की जानकारी भी उपलब्ध है।
ऑनलाइन पासपोर्ट प्रपत्र जमा करने संबंधी जानकारी लें
विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट प्रपत्र ऑनलाइन जमा करने संबंधी जानकारी उपलब्ध कराई है। ऑनलाइन पासपोर्ट फार्म जमा करने की प्रक्रिया, ऑनलाइन भुगतान करने और ऑनलाइन मुलाकात तय करने की सुविधा की जानकारी भी उपलब्ध है।
पासपोर्ट के लिए ई-फार्म जमा करने संबंधी निर्देशों की जानकारी लें
पासपोर्ट के लिए ई-प्रपत्र जमा कराने संबंधी निर्देश, जो कि वाणिज्य दूत, पासपोर्ट और वीजा प्रभाग द्वारा जारी किए गए हैं, की जानकारी लें। पासपोर्ट के लिए ऑनलाइन आवेदन भरने की प्रक्रिया, प्रपत्र कैसे भरें की जानकारी भी यहां उपलब्ध है। पासपोर्ट के लिए ई-प्रपत्र भरने के लिए तय की गई पूरी प्रक्रिया का पूर्ण उल्लेख किया गया है।
पासपोर्ट के लिए जरूरी शपथ पत्रों की जानकारी लें
पासपोर्ट के लिए आवश्यक अनुसंलग्नक और हलफनामों की जानकारी विदेश मंत्रालय के अंतर्गत कार्यरत वाणिज्य दूत, पासपोर्ट और वीजा प्रभाग द्वारा उपलब्ध कराई जाती है। यहां आपको जन्म, पहचान प्रमाण पत्र, नाबालिग बच्चे के पासपोर्ट, नाम / विलेख सर्वेक्षण/ शपथबद्ध, तत्काल पासपोर्ट के लिए सत्यापन प्रमाण पत्र के शपथ पत्र, के लिए आवेदन प्रपत्र उपलब्ध हो सकेंगे।
प्रवासी भारतीय मामलों के मंत्रालय द्वारा दी गई भर्ती एजेंटों के बारे में जानकारी लें
अप्रवासी भारतीय मामलों के मंत्रालय के पास पंजीकृत भर्ती प्रतिनिधियों की जानकारी लें। यहां पर भर्ती प्रतिनिधियों के पंजीकरण, उनके लिए दिशा निर्देश, देय सेवा भुगतान, पंजीकरण प्रमाण पत्र का नवीनीकरण, पंजीकरण प्रमाण पत्र में परिवर्तन आदि की जानकारी उपलब्ध है। सक्रिय भर्ती प्रतिनिधियों की सूची और पूरक सूची के बारे में जानकारी भी उपलब्ध है। आप यहां पर पंजीयन प्रमाण पत्र के नवीनीकरण और नए पंजीयन आवेदन की स्थिति की भी जानकारी ले सकते हैं।
विभिन्न राज्यों में स्थित जिला पासपोर्ट कार्यालय से संबंधित जानकारी प्राप्त करें
आप देश के विभिन्न राज्यों में स्थित जिला पासपोर्ट कार्यालय से संबंधित जानकारी पासपोर्ट सेवा पोर्टल पर प्राप्त कर सकते हैं। आप जिला पासपोर्ट कार्यालय का पता एवं टेलीफोन नंबर की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए आपको राज्य एवं जिले के नाम का चयन करना होगा एवं वहाँ के पिन कोड की जानकारी देनी होगी।
विदेश मंत्रालय की मासिक या वार्षिक प्रेस विज्ञप्ति देखें
आप विदेश मंत्रालय की मासिक या वार्षिक प्रेस विज्ञप्ति देख सकते हैं। आप इसके नवीनतम प्रेस विज्ञप्तियों की सूची भी यहाँ देख सकते हैं। आप महीने या वर्ष के आधार पर प्रेस विज्ञप्ति की खोज कर सकते हैं। विदेश मंत्रालय इन प्रेस विज्ञप्तियों के माध्यम से मीडिया को सभी उपयुक्त जानकारियाँ प्रदान करता है।