भारतीय डाक के ई-डाक सेवा के माध्यम से इलेक्ट्रॉनिक मनी-ऑर्डर बुक करें एवं इसकी स्थिति की जानकारी प्राप्त करें
आप भारतीय डाक के ई-डाक सेवा के माध्यम से इलेक्ट्रॉनिक मनी-आर्डर (ईएमओ) ऑनलाइन बुक कर सकते हैं एवं इसकी स्थिति की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपना पंजीकरण करवाना होगा। इलेक्ट्रॉनिक मनी-आर्डर की स्थिति की जानकारी प्राप्त करने के लिए आपको संपादन (ट्रांजेक्शन) संख्या बतानी होगी।
भारतीय संहिता की वेबसाइट देखें
भारतीय संहिता सूचना प्रणाली के अंतर्गत सभी केन्द्रीय अधिनियम आते हैं। आप वादसूचियों और दैनिक आदेशों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। न्यायालय में चल रहे मुकदमों की स्थिति, वादसूचियों, दैनिक आदेशों और निर्णयों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उच्चतम न्यायालय, उच्च न्यायालय, जिला न्यायालयों, अधिकरणों और मंत्रालयों संबंधी जानकारी प्राप्त करने के लिए लिंक उपलब्ध कराए गए हैं। भारत का संविधान भी यहाँ उपलब्ध कराया गया है।
केन्द्रीय सतर्कता आयोग में शिकायत दर्ज कराएँ
परियोजना विजआई (सतर्कता नेत्र) नागरिक केंद्रित पहल है जिसमें नागरिक भ्रष्टाचार से लड़ने में केन्द्रीय सतर्कता आयोग की मदद करते हैं। प्रयोक्ता मोबाइल, टेलीफोन एवं इंटरनेट के माध्यम से भ्रष्टाचार संबंधी शिकायत ऑनलाइन दर्ज करवा सकते हैं। विजआई बनने की प्रक्रिया संबंधी जानकारी भी दी गई है आप अन्य विभिन्न ऑनलाइन सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। ब्लो योर विसिल वेबसाइट के लिए लिंक दिया गया है।
अपने कर्मचारी भविष्य निधि दावे की स्थिति देखें
यह सुविधा कर्मचारी भविष्य निधि के सदस्यों / उपयोगकर्ताओं / पेंशनरों के लिए है जिन्होंने देश भर में स्थित ईपीएफओ कार्यालयों में अपना दावा प्रस्तुत किया है। इस सुविधा का उपयोग कर आप प्रस्तुत दावे की स्थिति की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आपको अपनी भविष्य निधि की राशि जानने के लिए खाता संख्या और पीएफ कार्यालय के बारे में जानकारी देनी होगी। आप इस सुविधा का लाभ लेने के लिए गाइड का उपयोग कर सकते हैं।
अपनी कर्मचारी भविष्य निधि यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (यूएएन) में उपलब्ध शेष राशि की जानकारी प्राप्त करें
आप अपने कर्मचारी भविष्य निधि खाते में उपलब्ध शेष राशि की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। खातों का अद्यतन किया गया है, जिसमें निपटान / अग्रिम भुगतान / पैसे के क्रेडिट होने / पैसे के डेबिट होने संबंधी नवीनतम अनुमोदित लेन-देन के विवरण भी मौजूद हैं। खाताधारक के बारे में आवश्यक जानकारी देने के बाद खाता संबंधी विवरण एसएमएस के माध्यम से दिए गए मोबाइल नंबर पर भेज दिया जाएगा। प्रतिष्ठान संबंधी जानकारी के लिए खोज सुविधा भी प्रदान की गई है।
दिल्ली खेल सुविधाओं पर खोज की जानकारी
प्रयोक्ता विभिन्न मार्गों द्वारा दिल्ली में अन्य खेल सुविधा केंद्रों को देख सकते हैं। वे अपने स्थानीय क्षेत्र में सुविधाओं के लिए खोज कर सकते हैं, राजधानी के एक इंटरेक्टिव मानचित्र ब्राउज़ कर सकते हैं, और उन्हें एक विशिष्ट सुविधा के नाम और पते का उपयोग करने के लिए अधिक जानकारी मिल सकती है।
भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम के साथ ट्रेन टिकट बुक करें
इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (आईआरसीटीसी) ट्रेन टिकट और अन्य संबंधित सेवाएं ऑनलाइन बुक करने की सुविधा प्रदान करता है। पंजीकृत उपयोगकर्ता ट्रेन टिकट बुकिंग, पीएनआर के लिए पूछताछ, सीट की उपलब्धता, ट्रेन/किराया आवास, टिकट रद्दीकरण, टिकट रिफंड, एसएमएस आदि जैसी सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। रियायतों, नियमों, नीतियों, अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न आदि से संबंधित जानकारी उपलब्ध है। एजेंटों के विवरण और एजेंटों के लिए योजनाएं भी प्रदान की गई हैं। मोबाइल एप्लिकेशन, फ्लाइट बुकिंग, होटल बुकिंग, आईआरसीटीसी टूर पैकेज के लिंक दिए गए हैं।
श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड, जम्मू और कश्मीर द्वारा रूम बुकिंग सुविधा की जानकारी
श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड द्वारा कमरा बुकिंग सुविधा की जानकारी। श्री माता वैष्णो देवी मंदिर के लिए कमरे, हेलीकॉप्टर और यात्रा पर्ची आदि कैसे बुक करें, इस पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई है। स्थान, परिसर, कमरे के प्रकार और उनकी कीमतों का विवरण दिया गया है। उपयोगकर्ता पवन हंस और ग्लोबल वेक्टरा हेलीकॉप्टर सेवाओं से संबंधित जानकारी भी पा सकते हैं।
भवन निर्माण सामग्री और प्रौद्योगिकी संवर्धन परिषद के ऑनलाइन पूछताछ प्रपत्र
आवास और शहरी गरीबी उन्मूलन मंत्रालय के तहत भवन निर्माण सामग्री और प्रौद्योगिकी संवर्धन परिषद (बीएमटीपीसी) को अपनी क्वेरी ऑनलाइन पोस्ट करें। उपयोगकर्ता निर्माण और निर्माण सामग्री आदि के सभी पहलुओं से संबंधित अपने प्रश्न प्रस्तुत कर सकते हैं। प्रश्न पोस्ट करते समय, उपयोगकर्ताओं को नाम, लिंग, पता, संपर्क नंबर, ई-मेल आईडी आदि जैसी जानकारी प्रदान करनी होगी।
शिमला और मंडी में कृषि वस्तुओं की साप्ताहिक दर
प्रयोक्ता हिमाचल प्रदेश के शिमला और मंडी शहरों में विभिन्न कृषि वस्तुओं की साप्ताहिक बुधवार दर प्राप्त कर सकते हैं। थोक और खुदरा दोनों दरें उपलब्ध हैं। प्रयोक्ता आवश्यक दर के प्रकार, वस्तु, शहर, और सप्ताह की तारीख का चयन कर सकते हैं और वांछित जानकारी प्राप्त करने के लिए इसे जमा कर सकते हैं।