दिल्ली के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा ऑनलाइन मोटापा कैलकुलेटर
दिल्ली के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा उपलब्ध कराये गए ऑनलाइन मोटापा कैलकुलेटर की मदद से अपने मोटापे और बॉडी मास सूचकांक (बीएमआई) की गणना करें। आप लिंग, शरीर का वजन (किलोग्राम या पाउंड में) और शरीर की लंबाई (सेंटीमीटर या इंच में) का विवरण देकर बीएमआई की गणना कर सकते हैं। प्रयोक्ता शरीर के उचित न्यूनतम एवं अधिकतम वजन (किलोग्राम और पाउंड में) के बारे में भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
चंडीगढ़ प्रशासन को सुझाव और प्रतिक्रिया भेजें
चंडीगढ़ प्रशासन को अपनी सुझाव और प्रतिक्रिया ऑनलाइन भेजें। आपको सुझाव और प्रतिक्रिया भेजने के लिए अपना नाम,ई-मेल और टेलीफोन नंबर इत्यादि जानकारी प्रदान करनी होगी।
चंडीगढ़ में करदाता पहचान संख्या के बारे में जानकारी प्राप्त करें
चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा करदाता पहचान संख्या(टिन) के बारे में जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध कराई गई है। आप बिक्री कर नंबर के माध्यम से टिन संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
चंडीगढ़ में विवाह प्रमाणपत्र प्राप्त करें
चंडीगढ़ में विवाह प्रमाणपत्र प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्रदान कीई गई है। पात्रता मानदंड के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई गई है। पंजीकरण की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई है। पंजीकरण के सत्यापन की प्रक्रिया के बारे में जानकारी भी उपलब्ध है।आप संबंधित अधिकारियों का पता, संस्वीकृतिदाता प्राधिकारी इत्यादि के बारे मेजनकारी प्राप्त कर सकते हैं।
चंडीगढ़ में मृत्यु प्रमाणपत्र प्राप्त करें
चंडीगढ़ में मृत्यु प्रमाण पत्र प्राप्त करने के से संबंधित जानकारी प्राप्त करें। आवश्यक प्रलेखों की सूची, निर्धारित किया गया समय, संबंधित अधिकारी का पता, निर्धारित शुल्क इत्यादि के बारे में जानकारी प्रदान की गई है। आप आवेदन प्रपत्र डाउनलोड भी कर सकते हैं। सत्यापन प्रक्रियाओं, शिकायत निवारण प्रणाली इत्यादि के बारे में जानकारी भी प्रदान की गई है। संपर्क विवरण भी उपलब्ध कराए गए हैं।
लोक शिकायत पोर्टल (पीजी पोर्टल) पर पंजीकरण
ऑनलाइन केन्द्रीय सरकार के मंत्रालयों और विभागों के खिलाफ शिकायत दायर करें। यह सेवा प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग द्वारा प्रदान की जाती है। प्रयोक्तान शिकायतों को दर्ज करने, अनुस्मारक लेने या पिछले शिकायतों पर स्पष्टीकरण पाने के लिए और पहले से ही दर्ज कराई शिकायतों की स्थिति की जाँच सकते हैं। निवारण प्रक्रिया चैनलों के बारे में विस्तृत जानकारी भी दी गई है।
दिल्ली पर्यटन एवं परिवहन विकास निगम की वेबसाइट
दिल्ली पर्यटन एवं परिवहन विकास निगम (डीटीटीडीसी) के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त करें। दिल्ली और इसके परिवहन सेवाओं, आवास, भोजन आदि के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई गई है। उपयोगकर्ता निगम द्वारा आयोजित एलटीसी यात्रा पैकेज, किराए पर कार वाले पैकेज और विभिन्न टूर पैकेज के लिए ऑनलाइन टिकट बुक करा सकते हैं। दिल्ली के विभिन्न संग्रहालयों, सिनेमाघरों, सभागारों, कला दीर्घाओं, साहसिक खेल, गोल्फ क्लब के बारे में भी जानकारी यहाँ उपलब्ध है। यात्रा उपकरण, यात्रा टिप्स, बाहर खाने आदि से संबंधित लिंक दिए गए हैं।
तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम, आंध्र प्रदेश द्वारा ऑनलाइन सेवा पोर्टल
तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम ऑनलाइन सेवा पोर्टल प्रदान करके भक्तों को सेवाएं प्रदान करता है। उपयोगकर्ता आवास की ऑनलाइन बुकिंग, ऑनलाइन दान आदि जैसी सेवाओं तक पहुंच सकते हैं। सेवा और दर्शन की जानकारी ई-सेवा और ई-सुदर्शनम के माध्यम से देखी जा सकती है। उपयोगकर्ता स्वयं को पंजीकृत करके टीटीडी सेवा पोर्टल के माध्यम से अद्यतन जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
तिरुमाला तिरुपति देवस्थान को अनुदान की राशि ऑनलाइन भेजें
ई हुंडी के माध्यम से तिरुमला तिरुपति देवस्थनम ( टीटीडी ) में ऑनलाइन दान करें| आपको अपना नाम, पता, ईमेल पता, शहर, ज़िप / पिन कोड , देश , राज्य , फोन नंबर, राशि और दान का उद्देश्य आदि का विवरण देना होगा, जिसके बाद आप यहां दान कर सकते हैं| आपको दान की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए इसके नियम और शर्तों से सहमत होना भी आवश्यक है|
तमिलनाडु गृह निर्माण मंडल में दर्ज कराई गई शिकायत की स्थिति ऑनलाइन देखें
तमिलनाडु हाउसिंग बोर्ड के पास पंजीकृत अपनी शिकायत की स्थिति की जानकारी लें। आप संभाग और पंजीयन क्रमांक दर्ज करा कर अपनी शिकायत की ऑनलाइन जानकारी ले सकते हैं।