उत्तराखंड जल संस्थान के साथ ठेकेदारों का पंजीकरण ऑनलाइन
उत्तराखंड जल संस्थान ने ठेकेदारों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण सुविधा प्रदान की हैं| इसके लिए आपको एक ऑनलाइन प्रपत्र भरना होगा, जिसमें कार्यालय का नाम, काम का वर्ग, ठेकेदार का नाम, पता, संपर्क नंबर, बैंक जानकारी, काम का अधिकार क्षेत्र आदि की जानकारी देनी होगी|
उत्तराखंड जल संस्थान के पास दर्ज कराई गई शिकायत की वर्तमान स्थिति पता करें
उत्तराखंड जल संस्थान को ऑनलाइन दर्ज कराई अपनी शिकायत की अपडेट जानकारी लें| यह जानकारी लेने के लिए आपको शिकायत क्रमांक उपलब्ध कराना होगा| नई शिकायत दर्ज करने के लिए लिंक भी उपलब्ध है|
उत्तराखंड जल संस्थान के पास शिकायत दर्ज कराएं, ऑनलाइन
उत्तराखंड जल संस्थान को शिकायत ऑनलाइन दर्ज कराएं| आप शिकायत का विषय , शिकायत का प्रकार, आवेदक का नाम और पता, कार्यालय का नाम, संपर्क सूत्र, ईमेल आईडी और शिकायत का विवरण देते हुए शिकात दर्ज करा सकते हैं|
उत्तराखंड जल संस्थान के पास पानी या सीवर के नए कनेक्शन के लिए दिए आवेदन की स्थिति की जानकारी लें
उत्तराखंड जल संस्थान को जमा की गई नई पानी या सीवर कनेक्शन आवेदन की अद्यतन स्थिति की जानकारी लें| आवेदन की जानकारी के लिए आपको प्रपत्र क्रमांक बताना होगा|
उत्तराखंड जल संस्थान द्वारा जारी पानी के बिल की ऑनलाइन जानकारी लें
उत्तराखंड जल संस्थान की ऑनलाइन सुविधा के माध्यम से पानी के बिल की जानकारी हासिल करें| बिल के विवरण की जानकारी के लिए आपको उपभोक्ता कोड या डिमांड क्रमांक उपलब्ध कराना होगा|
अपने आधार कार्ड पर जानकारी अपडेट करें
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ( यूआईडीएआई ) द्वारा उपलब्ध कराई गई अपने आधार कार्ड की जानकारी अपडेट करें| इस ऑनलाइन फार्म भरने के माध्यम से आप नाम, लिंग, जन्म तिथि, पता और मोबाइल नंबर के रूप में जानकारी अपडेट कर सकते हैं| अनुरोध डाक से भी भेजा जा सकता है| अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (एफएक्यू) भी उपलब्ध हैं|
दिल्ली के प्रशिक्षण और तकनीकी शिक्षा निदेशालय की सेवाओं का लाभ लें
दिल्ली के प्रशिक्षण और तकनीकी शिक्षा निदेशालय की सेवाओं का लाभ लें| निदेशाल के शिक्षा कार्यक्रमों और पाठ्यक्रमों के बारे में यहां विस्तार से जानकारी दी गई है| इसके अलावा हॉस्टल, तकनीकी शिक्षा परीक्षण, परीक्षा परिणाम, प्रवेश और तकनीकी शिक्षा आदि की जानकारी भी उपलब्ध है| डाउनलोड किए जा सकने वाले प्रपत्र भी उपलब्ध हैं|
तमिलनाडु पर्यटन विकास निगम के टूर पैकेज देखें
उपयोगकर्ता तमिलनाडु राज्य की यात्रा के लिए राज्य के पर्यटन विभाग द्वारा प्रदान किए गए टूर पैकेजों का विवरण देख सकते हैं। सामान्य टूर पैकेज, रेल टूर पैकेज, विशेष टूर और रद्दीकरण आदि के बारे में जानकारी प्रदान की गई है। आप उस समयावधि को भी चुन सकते हैं जिसके लिए राज्य की यात्रा की योजना बनाई गई है और यात्रा पैकेज की कीमतों की जांच कर सकते हैं।
त्रिपुरा के परिवहन विभाग द्वारा दी जा रही ऑनलाइन परिवहन सेवाओं का लाभ लें
त्रिपुरा के परिवहन विभाग की सूचना प्रणाली की मदद से विभिन्न सेवाओं का ऑनलाइन लाभ उठाएं| विभिन्न ऑनलाइन नागरिक सेवाओं का विवरण जैसे कि लाइसेंस आवेदन की स्थिति की जानकारी लेना, पंजीकरण, वाहनों की कुल संख्या मोटर ड्राइविंग स्कूल आदि यहां उपलब्ध है| प्रदूषण परीक्षा केन्द्रों की सूची भी दी गई है| फिटनेस टेस्ट के लिए निर्धारित समय का विवरण भी उपलब्ध है| आप यातायात संकेत और चेतावनी के संकेत भी देख सकते हैं|
गुवाहाटी उच्च न्यायालय की अगरतला खंडपीठ में चल रहे वाद की सूची, ऑनलाइन, त्रिपुरा
गुवाहाटी उच्च न्यायालय, त्रिपुरा की अगरतला खंडपीठ के वाद प्रकरणों की ऑनलाइन जानकारी हासिल करें| आप दैनिक वादसूची, दैनिक सुनवाई की सूची, साप्ताहिक या फिर मासिक वादसूची की जानकारी भी ले सकते हैं| वादसूची कोर्ट नंबर से भी उपलब्ध हो सकती है| पुराने मामलों की सूची भी उपलब्ध है|