- मुख्य पृष्ठ
- मतदाता सूची में अपना नाम खोजें
मतदाता सूची में अपना नाम खोजें
आप अपने राज्य की मतदाता सूची में अपना नाम खोज सकते हैं। यह सुविधा भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदान की जा रही है। मतदाता सूची में अपना नाम खोजने के लिए आपको अपने राज्य एवं विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के नाम, अपना प्रथम एवं अंतिम नाम, लिंग इत्यादि की जानकारी देनी होगी। आप जिले के आधार पर भी मतदाता सूची में अपना नाम खोज सकते हैं।
Related Links
भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित किये गए चुनाव परिणाम देखें
आप लोक सभा, राज्य सभा, विधान सभा एवं विधान परिषदों के हाल में हुए चुनावों के परिणाम यहाँ देख सकते हैं। भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा इन चुनावों के परिणाम ऑनलाइन उपलब्ध कराये गए हैं। आप पार्टी के आधार पर रुझान एवं परिणाम देख सकते हैं।
मतदाता के बारे में ऑनलाइन जानकारी प्राप्त करें
भारत के चुनाव आयोग द्वारा उपलब्ध कराई जा रही इस सेवा के माध्यम से मतदाता मतदाता सूची में अपना नाम खोज सकते हैं एवं मतदान केन्द्रों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए आपको नाम, पिता का नाम, राज्य, विधानसभा क्षेत्र, आयु, लिंग इत्यादि की जानकारी देनी होगी। आप मतदान केंद्रों, विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र, संसदीय निर्वाचन क्षेत्र, मतदान केंद्रों की क्रम संख्या इत्यादि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा तय मतदान केंद्रों की खोज ऑनलाइन करें
भारत के निर्वाचन आयोग द्वारा तय किए गए मतदान केंद्रों की जानकारी गूगल नक्शे की मदद से उपलब्ध है। मतदान केंद्रों के स्थान की जानकारी के लिए आपको राज्य, जिला, विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र और मतदान केन्द्र का चयन करना होगा। राज्य, राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी, जिला, जिला निर्वाचन अधिकारी, विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र आदि की जानकारी भी उपलब्ध है।