- मुख्य पृष्ठ
- चंडीगढ़ में वाहन चालन प्रमाणपत्र पाएं
चंडीगढ़ में वाहन चालन प्रमाणपत्र पाएं
चंडीगढ़ में वाहन चालन प्रमाण पत्र प्राप्त करने की प्रक्रिया की जानकारी लें। आपको यहां पर प्रशिक्षु लाइसेंस, नियमित लाइसेंस, डुप्लीकेट लाइसेंस, ड्राइविंग लाइसेंस के नवीकरण, अन्य राज्यों से जारी लाइसेंस का नवीनीकरण, अंतरराष्ट्रीय ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन के अन्य वर्ग को शामिल करने संबंधी प्रक्रिया की पूरी जानकारी मिल सकेगी। वाहन चालन प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करने के लिए प्रपत्र भी उपलब्ध हैं, जो कि डाउनलोड किए जा सकते हैं।
Related Links
चंडीगढ़ में पंजीकृत वाहनों की जानकारी लें
चंडीगढ़ के परिवहन विभाग में पंजीकृत वाहनों के पंजीकरण संबंधी विवरण की जानकारी लें। इसके लिए आपको पंजीकरण नंबर और वाहन के चेसिस नंबर की जानकारी देनी होगी, जिसके बाद आपको चाही गई जानकारी हासिल हो जाएगी। यहां पर 1994 के बाद पंजीकृत वाहनों का विवरण उपलब्ध है।
चंडीगढ़ में चोरी के वाहनों की स्थिति का पता लगाएं
चंडीगढ़ में चोरी के वाहनों की वर्तमान स्थिति का पता करें। आप चोरी किए गए वाहन के पंजीकरण संख्या, इंजन नंबर और चेसिस क्रमांक के आधार पर चोरी किए गए वाहन की जानकारी हासिल कर सकते हैं।
चंडीगढ़ में सौर उर्जा चलित जल तापन प्रणाली पर सब्सिडी प्राप्त करें
चंडीगढ़ में सौर जल तापन प्रणाली पर छूट का लाभ उठाने की प्रक्रिया की जानकारी लें। आपको यहां रियायत, रियायत के लिए जरूरी दस्तावेज, पात्रता आदि की जानकारी भी मिल जाएगी। रियायती योजना के अंतर्गत सौर जल तापन प्रणाली स्थापना संबंधी आवेदन और अधिकृत उद्योगपति या निर्माता या लाभार्थी का प्रमाण पत्र भी उपलब्ध है।
चंडीगढ़ में बैटरी चलित वाहन पर आर्थिक राहत पाएं
चंडीगढ़ में बैटरी चलित वाहन( बीओवी) के लिए रियायत का लाभ उठाने संबंधी जानकारी यहां उपलब्ध है। इन जानकारियों में रियायत, आवश्यक दस्तावेज आदि भी शामिल हैं। आप बैटरी से चलने वाले वाहनों ( बीओवी) के लिए रियायत का लाभ उठाने संबंधी आवेदन पत्र भी यहां से प्राप्त कर सकते हैं।
चंडीगढ़ परिवहन विभाग में अपनी शिकायत दर्ज करें
प्रयोक्ता चंडीगढ़ परिवहन विभाग में ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर सकते हैं। एक ड्रॉप डाउन सूची से विभाग का चयन करें तथा शिकायत का ब्यौरा उपलब्ध कराने और संपर्क संख्या ऑनलाइन प्रस्तुत करने की जरूरत है।