- मुख्य पृष्ठ
- सभी श्रेणियाँ
- कृषि, ग्रामीण और पर्यावरण
किसान ज्ञान प्रबंधन प्रणाली - लॉगिन करें
किसान ज्ञान प्रबंधन प्रणाली कृषि मंत्रालय की एक पहल है जो किसानों को किसान कॉल सेंटर से संपर्क करने के लिए टोलफ्री नंबर, कृषि संबंधी चर्चाओं के लिए ऑनलाइन फोरम में भाग लेने और समय पर मौसम अपडेट जैसी उपयोगी कृषि विशिष्ट जानकारी तक पहुंच लिंक जैसी सेवाएं प्रदान करके सहायता प्रदान करती है।
केरल में किसानों के पंजीकरण हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रपत्र
उपयोगकर्ता केरल के राज्य में एक किसान के रूप में पंजीकरण के लिए इस ऑनलाइन फार्म प्राप्त कर सकते हैं। आप इस ऑनलाइन फार्म को आपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, आईडी प्रूफ, नगर परिषद आदि विवरण के साथ भर सकते हैं। आवेदक को इस फार्म के साथ दस्तावेजों को संलग्न करना होगा।
भारतीय पशु कल्याण बोर्ड को लिखें
भारत के पशु कल्याण बोर्ड (एडब्ल्यूबीआई) को लिखें। आप बोर्ड को अपनी टिप्पणी ऑनलाइन प्रपत्र में कुछ जानकारियों के साथ, जैसे कि आपका नाम, विषय, मेल आईडी आदि लिखकर भेज सकते हैं। बोर्ड के संपर्क विवरण भी उपलब्ध हैं।
छत्तीसगढ़: ग्रामीण उद्योग
यह सेवा नागरिकों को ग्रामीण उद्योग से जुडी सभी जानकारी प्रदान करता है |
पंचायत एवं ग्रामीण विकास रायपुर, छत्तीसगढ़
यह सेवा नागरिकों को छत्तीसगढ की पंचायत और ग्रामीण विकास की सभी जानकारी प्रदान करता है |
मेघालय में कृषि उत्पादनों की कीमतों की साप्ताहिक रिपोर्ट देखें
मेघालय में कृषि उत्पादनों के साप्ताहिक प्रतिवेदन की जानकारी उत्पाद के आधार पर लें। यह जानकारी राज्य कृषि विपणन ने अपने पोर्टल के माध्यम से उपलब्ध कराई है। प्रतिवेदन देखने के लिए आपको दिन, महीना और वर्ष का चयन करना होगा, जिसके बाद साप्ताहिक रिपोर्ट उपलब्ध हो जाएगी।
मेघालय के बाजारों में उपलब्ध कृषि उत्पादनों की कीमतों की दैनिक रिपोर्ट देखें
मेघालय के बाजारों के आधार पर कृषि उप्तादनों का दैनिक प्रतिवेदन ऑनलाइन देखें। यहां एक कैलेंडर उपलब्ध है, जिस पर दिनांक, महीना और साल का चयन करने के बाद, उस दिन की विभिन्न वस्तुएं, जैसे कि चावल, सब्जियां, फल, दाल आदि के दामों की जानकारी मिल जाएगी।
मेघालय के प्रदेश कृषि बाजारों के साप्ताहिक प्रतिवेदन की जानकारी लें
मेघालय राज्य कृषि विपणन द्वारा अपने पोर्टल के माध्यम से उपलब्ध कराई गई कृषि बाजारों पर आधारित साप्ताहिक प्रतिवेदन की जानकारी लें। आपको साप्ताहिक प्रतिवेदन देखने के लिए दिन, माह और वर्ष का चयन करना होगा। प्रतिवेदन में उत्पादों का विवरण, किस्म, बाजार, आगमन, कुल मात्रा, रूपये में कीमतों का विवरण आदि जानकारियां उपलब्ध हैं।
मध्यप्रदेश वन विभाग की टेलीफोन निर्देशिका देखें
आप मध्यप्रदेश वन विभाग की टेलीफोन निर्देशिका यहाँ देख सकते हैं। विभाग में कार्यरत अधिकारियों की संपर्क विवरणी देखने लिए आपको खंड, परिमंडल, प्रभाग, क्षेत्र एवं सहायक क्षेत्र का चयन करना होगा। आप कार्यालय के नाम या यहाँ कार्यरत अधिकारियों के नाम के आधार पर भी इसकी संपर्क विवरणी देख सकते हैं।
निर्मल भारत अभियान के लिए पंचायत रिपोर्ट देखें
भारत के सभी प्रदेशों के विभिन्न जिलों में पंचायतों के लिए निर्मल भारत अभियान ( एनबीए) की रिपोर्ट की जानकारी हासिल करें| प्रदेश, जिला , ब्लॉक और ग्राम पंचायत का चयन कर संबंधित स्थान की एनबीए रिपोर्ट हासिल कर सकते हैं| यह कार्यक्रम पेयजल और स्वच्छता मंत्रालय द्वारा चलाया जा रहा है|










