बिजली, पानी और स्थानीय सेवाएं

2838 सेवाएं

भारतीय डाक की ई-डाक कार्यालय सेवा

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

भारतीय डाक अपनी ई-डाक कार्यालयी सेवा के माध्यम से विभिन्न प्रकार की ऑनलाइन डाक सेवाएँ प्रदान करता है। आप इलेक्ट्रॉनिक मनी-ऑर्डर (ईएमओ), इंस्टेंट मनी-ऑर्डर (आईएमओ), डाक-टिकट संग्रह इत्यादि सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। आप स्पीड पोस्ट, इलेक्ट्रॉनिक मनी-ऑर्डर, वर्ल्ड नेट एक्सप्रेस, अंतरराष्ट्रीय डाक की स्थिति का पता लगा सकते हैं, अपने प्रीमियम का भुगतान कर सकते हैं एवं डाकघरों के पिनकोड की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। डाक जीवन बीमा (पीएलआई), बैंकिंग, स्पीड पोस्ट, व्यापारिक एवं नैगम कार्यों से संबंधित डाक एवं अन्य संबद्ध सेवाओं के बारे में जानकारी यहाँ दी गई है।

नगर प्रशासन निदेशालय, कर्नाटक

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

कर्नाटक के नगर प्रशासन एवं इसके विभिन्न कार्यों के बारे में जानकारी प्राप्त करें। राज्य में शहरी स्थानीय निकाय, नागरिक सेवाओं, फंड जारी है और नगर पालिकाओं निगमों आदि से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की जाती है। उपयोगकर्ता जन्म, जल आपूर्ति कनेक्शन, यूजीडी कनेक्शन, खाता निकालें, बिल्डिंग लाइसेंस और व्यापार लाइसेंस से संबंधित फार्म डाउनलोड कर सकते हैं।

अरुणाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की वेबसाइट देखें

  • Service Maturity Icon  आंशिक रूप से ऑनलाइन

अरुणाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (एपीपीएससी) राज्य सरकार को सिविल सेवाओं और अधिकारियों की मांग के अनुसार विभिन्न पदों पर की जाने वाली नियुक्ति से संबंधित सभी मामलों पर सलाह देता है। आप नौकरी के विज्ञापनों, आवेदन प्रपत्र, परीक्षा के कार्यक्रम इत्यादि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आप विभाग द्वारा ली जाने वाली परीक्षाओं और भर्ती के परिणामों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। एपीपीएससी, उसकी गतिविधियों, संगठनात्मक संरचना, इतिहास, जिम्मेदारियों, वार्षिक रिपोर्ट, सूचना का अधिकार इत्यादि के बारे में जानकारी प्रदान की गई है।

उत्तर प्रदेश की ई-निविदाओं के लिए तय प्रणाली की जानकारी लें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

उत्तर प्रदेश सरकार की ई-टेंडर प्रणाली के माध्यम से सरकारी निविदाओं की जानकारी हासिल करें। वेबसाइट के माध्यम से इन्हें भरने में भी मदद उपलब्ध कराई जाती है। आप ऑनलाइन बोली भी प्रस्तुत कर सकते हैं। इस सुविधा का लाभ लेने के लिए आपको पंजीकृत होना आवश्यक है। आपको निविदा सूचना डाउनलोड करने, कई मानदंडों पर निविदा खोज करना, निविदा की वर्तमान स्थिति आदि की जानकारी यहां मिल सकेगी। इसके अलावा निविदाओं से संबंधित नवीनतम जानकारियां, शुद्धिपत्र, रद्द निविदाएं, बोली लगाने वालों के लिए मार्गदर्शक बिंदु, निविदाओं के परिणामों और अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नों के बारे में जानकारी भी दी गई हैं।

तमिलनाडु में विभिन्न सेवाओं के लिए आवेदन की स्थिति की जाँच

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

तमिलनाडु ई-जिला सेवाओं के माध्यम से विभिन्न सेवाओं के लिए आवेदन की स्थिति की जाँच करें। आवेदक आवेदन आईडी, आवेदक का नाम, जन्म तिथि का विवरण प्रदान कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

ऑनलाइन किरायेदार पंजीकरण, चंडीगढ़

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

उपयोगकर्ता चंडीगढ़ में ऑनलाइन किरायेदार पंजीकरण कर सकते हैं।

  • यहां भी उपलब्ध है   
    पंजीकरण आवश्यक   
  • अधिक

कर्नाटक में नए जल कनेक्शन के लिए आवेदन करें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

उपयोगकर्ता कर्नाटक में नए जल कनेक्शन के लिए ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं

कर्नाटक में नए ड्रेनेज कनेक्शन के लिए आवेदन करें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

उपयोगकर्ता कर्नाटक में नए ड्रेनेज कनेक्शन के लिए ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं

कर्नाटक में भवन निर्माण के लिए पूर्णता प्रमाणपत्र अपलोड करें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

उपयोगकर्ता कर्नाटक में भवन निर्माण के लिए पूर्णता प्रमाणपत्र अपलोड कर सकते हैं

कर्नाटक में भवन निर्माण के पूरा होने का प्रमाण पत्र प्राप्त करें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

उपयोगकर्ता कर्नाटक में भवन निर्माण के पूरा होने का प्रमाण पत्र ऑनलाईन प्राप्त कर सकते हैं