बिजली, पानी और स्थानीय सेवाएं

2838 सेवाएं

विजयवाड़ा नगर निगम में ऑनलाइन जन्म पंजीकरण के बारे में जानकारी

  • Service Maturity Icon  सूचनात्‍मक

विजयवाड़ा नगर निगम द्वारा जन्म पंजीकरण के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई गई है। आप प्रभाग, जन्म तिथि, निर्धारित तिथि के पहले एवं बाद वाले दिनों की संख्या, लिंग, माता का नाम इत्यादि जानकारी प्रदान कर जन्म पंजीकरण के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

आंध्र प्रदेश में उपयोगिता भुगतान लेन-देन के विवरण की जानकारी लें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

आंध्र प्रदेश में एपीऑनलाइन भुगतान की खोज सेवा के माध्यम से आवश्यक सेवाओं के लिए किए गए भुगतान की जानकारी हासिल करें। आप यहां पर एपीऑनलाइन पोर्टल या फिर एपीऑनलाइन सहयोगी के माध्यम से, आवश्यक सेवाओं संबंधी भुगतान की जानकारी हासिल कर सकते हैं। राजस्व सेवा खोज का लिंक भी उपलब्ध है।

विजयवाडा, आंध्रप्रदेश में घर/मकान सम्पत्ति कर के ऑनलाइन भुगतान हेतु आवेदन करें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

विजयवाडा, आंध्रप्रदेश में घर/मकान सम्पत्ति कर के ऑनलाइन भुगतान हेतु आवेदन करें

विजयवाड़ा नगर निगम में पंजीकरण ऑनलाइन कराएँ

  • Service Maturity Icon  सूचनात्‍मक

आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा नगर निगम में ऑनलाइन पंजीकरण करें। आपको ऑनलाइन उपलब्ध कराए गए प्रपत्र में नाम, जन्म तिथि, लिंग, फ़ोन नंबर, पता इत्यादि जानकारी प्रदान करनी होगी। विजयवाड़ा नगर निगम के अधिकार क्षेत्र में रह रहे लोग भी इस सेवा का लाभ उठा सकते हैं।

आंध्र प्रदेश के गुंटूर नगर निगम में अपना पानी का बिल भरें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

उपयोगकर्ता गुंटूर,आंध्रप्रदेश में जल कर जमा कर सकते हैं

आंध्र प्रदेश के गुंटूर नगर निगम में अपने जल कर की बकाया राशि के बारे में जानें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

उपयोगकर्ता गुंटूर में ऑनलाइन अपने टैक्स देय राशि का पता कर सकते हैं

गुंटूर नगर निगम के अंतर्गत बाज़ारों के किराया संबंधी देय राशि के बारे में जानकारी प्राप्त करें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

आंध्र प्रदेश के गुंटूर नगर निगम के अंतर्गत बाज़ारों के किराया संबंधी देय राशि के बारे में जानकारी प्राप्त करें। आपको किराये संबंधी देय राशि के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए बाज़ार का नंबर प्रदान करना होगा। यह सेवा केवल गुंटूर नगर निगम के अंतर्गत आने वाले बाजारों के लिए उपलब्ध है।

गुरुग्राम नगर निगम, हरियाणा में ऑनलाइन आरटीआई आवेदन दाखिल करें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

गुरुग्राम नगर निगम के पास सूचना के अधिकार के अंतर्गत जानकारी के लिए आवेदन पत्र जमा करें। आवेदक को आवेदन देने के पहले स्वयं को पंजीकृत करना होगा। उन्हें नाम, पता, संपर्क विवरण और जानकारी का ब्योरा, जो वे जानना चाहते हैं आदि की जानकारी देनी होगी। सूचना के अधिकार के तहत आवेदन के लिए ऑनलाइन भुगतान भी किया जा सकता है।

  • यहां भी उपलब्ध है   
    पंजीकरण आवश्यक   
  • अधिक

गुरुग्राम नगर निगम, हरियाणा में नो ड्यूज आवेदनों की स्थिति की जांच करें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

गुरुग्राम नगर निगम को "कुछ बकाया नहीं" के संबंध में प्रस्तुत आवेदन पत्र की जानकारी हासिल करें। इसके लिए आपको आवेदन क्रमांक, और नाम की जानकारी देनी होगी, जिसके आधार पर आप आवेदन की स्थिति की जानकारी ले सकते हैं। आप आवदन की पूरी सूची की जांच भी कर सकते हैं। इसके अलावा आवेदन क्रमांक, आवेदन की श्रेणी, जिस दिनांक को आवेदन किया गया और समाप्त होने की अवधि और वर्तमान स्थिति की जानकारी भी हासिल की जा सकती है।

  • यहां भी उपलब्ध है   
    पंजीकरण आवश्यक   
  • अधिक

गुरुग्राम, हरियाणा में विवाह पंजीकरण के लिए आवेदन की स्थिति की जानकारी देखें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

गुरुग्राम नगर निगम के पास शादी के पंजीकरण के लिए दिए गए आवेदन पत्र की स्थिति की जानकारी हासिल करें। आप आवेदन क्रमांक,और आवेदक का नाम दर्ज कर यह जानकारी ले सकते हैं। यदि आवेदन संख्या ज्ञात नहीं है, तो आप पंजीकृत विवाह की पूरी सूची देख सकते हैं। आपको यहां अन्य जानकारियां जैसे कि आवेदन क्रमांक, पति और पत्नि के नाम, आवेदन की तारीख, समय सीमा समाप्त होने की तिथि और आवेदन की स्थिति की जानकारी उपलब्ध हो जाएगी।

  • यहां भी उपलब्ध है   
    पंजीकरण आवश्यक   
  • अधिक