बिजली, पानी और स्थानीय सेवाएं

3128 सेवाएं

तमिलनाडु सरकार के विभिन्न विभाग के आदेशों की जानकारी लें

  • Service Maturity Icon  सूचनात्‍मक

तमिलनाडु सरकार के विभागों के आदेशों की जानकारी लें। आपको यहां उच्च शिक्षा, कृषि, वित्त, उद्योग, परिवहन विभाग के अलावा दूसरे विभागों द्वारा जारी आदेशों की जानकारी भी मिल जाएगी।

तमिलनाडु में बिल्डिंग भूमि के विकास के लिए अनुमति प्राप्त करने हेतु आवेदन प्रपत्र

  • Service Maturity Icon  आंशिक रूप से ऑनलाइन

तमिलनाडु में बिल्डिंग भूमि के विकास के लिए अनुमति प्राप्त करने हेतु आवेदन प्रपत्र उपलब्ध कराया गया है। आवेदक प्रपत्र को डाउनलोड कर आगे भी उपयोग कर सकते हैं। प्रपत्र भरने के लिए निर्देश उपलब्ध हैं।

उत्तर प्रदेश की ई-निविदाओं के लिए तय प्रणाली की जानकारी लें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

उत्तर प्रदेश सरकार की ई-टेंडर प्रणाली के माध्यम से सरकारी निविदाओं की जानकारी हासिल करें। वेबसाइट के माध्यम से इन्हें भरने में भी मदद उपलब्ध कराई जाती है। आप ऑनलाइन बोली भी प्रस्तुत कर सकते हैं। इस सुविधा का लाभ लेने के लिए आपको पंजीकृत होना आवश्यक है। आपको निविदा सूचना डाउनलोड करने, कई मानदंडों पर निविदा खोज करना, निविदा की वर्तमान स्थिति आदि की जानकारी यहां मिल सकेगी। इसके अलावा निविदाओं से संबंधित नवीनतम जानकारियां, शुद्धिपत्र, रद्द निविदाएं, बोली लगाने वालों के लिए मार्गदर्शक बिंदु, निविदाओं के परिणामों और अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नों के बारे में जानकारी भी दी गई हैं।

बिहार सरकार की अधिसूचनाओं की जानकारी

  • Service Maturity Icon  सूचनात्‍मक

ई-राजपत्र बिहार पोर्टल के माध्यम से सरकार द्वारा जारी विभिन्न सूचनाओं की जानकारी लें। बिहार सरकार के विभिन्न विभागों द्वारा जारी अधिसूचनाओं की जानकारी भी यहां उपलब्ध है। इन अधिसूचनाओं की जानकारी विभाग का नाम, अधिसूचना क्रमांक, फिल्टर प्रकार आदि के आधार पर ली जा सकती है। अधिसूचना संख्या, राजपत्र संख्या, अधिसूचना विषय, अधिसूचना की तारीख, अधिसूचना का प्रकार आदि के बारे में भी जानकारी उपलब्ध है।

तमिलनाडु में विभिन्न सेवाओं के लिए आवेदन की स्थिति की जाँच

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

तमिलनाडु ई-जिला सेवाओं के माध्यम से विभिन्न सेवाओं के लिए आवेदन की स्थिति की जाँच करें। आवेदक आवेदन आईडी, आवेदक का नाम, जन्म तिथि का विवरण प्रदान कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

कोयंबटूर में संपत्ति कर निर्धारण संबंधी आवेदन की वर्तमान स्थिति की जानकारी

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

कोयंबटूर नगर निगम में संपत्ति कर निर्धारण संबंधी आवेदन पत्र की स्थिति की जानकारी लें। संपत्ति कर निर्धारण आवेदन से संबंधित जानकारी के लिए आपको संदर्भ संख्या की जानकारी देनी होगी।

तमिलनाडु की जमीनों की जानकारी प्राप्त करें - सरकारी है या निजी

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

आप तमिलनाडु की जमीनों की जानकारी ऑनलाइन प्राप्त कर सकते है और यह जान सकते हैं कि कौन सी जमीन सरकारी है और कौन सी निजी। तमिलनाडु राज्य सरकार की इलेक्ट्रोनिक भूमि-अभिलेख सेवा के तहत यह सुविधा प्रदान की जा रही है। यह जानकारी प्राप्त करने के लिए आपको जिले का नाम, तालुक, गाँव का नाम, सर्वेक्षण संख्या एवं अनुमंडल संख्या का विवरण देना होगा।

जम्मू-कश्मीर सरकार के आदेशों और परिपत्रों की जांच करें

  • Service Maturity Icon  सूचनात्‍मक

जम्मू-कश्मीर के सरकारी विभागों के परिपत्रों और आदेशों की जांच करें। आदेश या परिपत्र संख्या, तिथि, वर्ष सूचना और विषय पर उपलब्ध कराई गई है। आवेदक राज्य सरकार द्वारा जारी किए गए इन परिपत्रों और आदेशों को डाउनलोड कर सकते हैं।

हिमाचल प्रदेश विधान सभा चुनाव के परिणामों की जांच करें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

हिमाचल प्रदेश विधान सभा के चुनाव परिणामों की ऑनलाइन जाँच करें। आवेदक को चुनाव परिणाम प्राप्त करने के लिए निर्वाचन क्षेत्र के नाम का चयन करना होगा। निर्वाचन क्षेत्र का नाम, कुल मतदाताओं, उम्मीदवार का नाम, राजनीतिक दल, वोट प्राप्ति और प्राप्त प्रतिशत की जाँच की जा सकती है।

  • पंजीकरण आवश्यक
  • यहां भी उपलब्ध है   
    पंजीकरण आवश्यक   
  • अधिक

आईएएस अधिकारियों के कार्यकारी अभिलेख पत्र की जांच करें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए अधिकारियों के कार्यकारी रिकॉर्ड पत्र की जांच करें। प्रयोक्‍ता काडर, आबंटन वर्ष, जानकारी प्राप्त अधिकारी के नाम का चयन करने की आवश्यकता है। ईआर शीट अद्यतन करने के लिए आपको विवरण की जानकारी भी प्रदान की गई है।