जन्म, मृत्यु, विवाह और बाल देखरेख

1056 सेवाएं

गैर सरकारी संगठन भागीदारी प्रणाली की निर्देशिका से गैर सरकारी संगठनों का विवरण खोजें

  • Service Maturity Icon  सूचनात्‍मक

योजना आयोग के अंतर्गत गैर सरकारी संगठन भागीदारी प्रणाली की ऑनलाइन निर्देशिका में गैर सरकारी संगठनों के बारे में जानकारी हासिल करें। आप अशासकीय संगठन की जानकारी नाम, प्रदेश और जिले, जहां यह काम कर रहा है, या फिर क्षेत्र या मुख्य मुद्दे, जिन पर वह काम कर रहा है, के आधार पर ले सकते हैं।

डिजिटल लॉकर - ई दस्तावेजों स्टोर करने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

डिजिटल लॉकर विभिन्न जारीकर्ता विभागों द्वारा जारी किए गए ई दस्तावेजों को सुरक्षित स्टोर करने के साथ हीं यूनिफ़ॉर्म रिसोर्स पहचानकर्ता लिंक स्टोर करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। डिजिटल लॉकर प्रणाली द्वारा प्रदान ई-साइन सुविधा डिजिटल ई-दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।

नगर प्रशासन निदेशालय, कर्नाटक

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

कर्नाटक के नगर प्रशासन एवं इसके विभिन्न कार्यों के बारे में जानकारी प्राप्त करें। राज्य में शहरी स्थानीय निकाय, नागरिक सेवाओं, फंड जारी है और नगर पालिकाओं निगमों आदि से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की जाती है। उपयोगकर्ता जन्म, जल आपूर्ति कनेक्शन, यूजीडी कनेक्शन, खाता निकालें, बिल्डिंग लाइसेंस और व्यापार लाइसेंस से संबंधित फार्म डाउनलोड कर सकते हैं।

अरुणाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की वेबसाइट देखें

  • Service Maturity Icon  आंशिक रूप से ऑनलाइन

अरुणाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (एपीपीएससी) राज्य सरकार को सिविल सेवाओं और अधिकारियों की मांग के अनुसार विभिन्न पदों पर की जाने वाली नियुक्ति से संबंधित सभी मामलों पर सलाह देता है। आप नौकरी के विज्ञापनों, आवेदन प्रपत्र, परीक्षा के कार्यक्रम इत्यादि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आप विभाग द्वारा ली जाने वाली परीक्षाओं और भर्ती के परिणामों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। एपीपीएससी, उसकी गतिविधियों, संगठनात्मक संरचना, इतिहास, जिम्मेदारियों, वार्षिक रिपोर्ट, सूचना का अधिकार इत्यादि के बारे में जानकारी प्रदान की गई है।

उत्तर प्रदेश की ई-निविदाओं के लिए तय प्रणाली की जानकारी लें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

उत्तर प्रदेश सरकार की ई-टेंडर प्रणाली के माध्यम से सरकारी निविदाओं की जानकारी हासिल करें। वेबसाइट के माध्यम से इन्हें भरने में भी मदद उपलब्ध कराई जाती है। आप ऑनलाइन बोली भी प्रस्तुत कर सकते हैं। इस सुविधा का लाभ लेने के लिए आपको पंजीकृत होना आवश्यक है। आपको निविदा सूचना डाउनलोड करने, कई मानदंडों पर निविदा खोज करना, निविदा की वर्तमान स्थिति आदि की जानकारी यहां मिल सकेगी। इसके अलावा निविदाओं से संबंधित नवीनतम जानकारियां, शुद्धिपत्र, रद्द निविदाएं, बोली लगाने वालों के लिए मार्गदर्शक बिंदु, निविदाओं के परिणामों और अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नों के बारे में जानकारी भी दी गई हैं।

तमिलनाडु में विभिन्न सेवाओं के लिए आवेदन की स्थिति की जाँच

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

तमिलनाडु ई-जिला सेवाओं के माध्यम से विभिन्न सेवाओं के लिए आवेदन की स्थिति की जाँच करें। आवेदक आवेदन आईडी, आवेदक का नाम, जन्म तिथि का विवरण प्रदान कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।