शिक्षा और अधिगम

891 सेवाएं

तमिलनाडु में छात्रों के लिए ऑनलाइन पाठ्य पुस्तक

  • Service Maturity Icon  सूचनात्‍मक

तमिलनाडु के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा पाठ्य पुस्तकें ऑनलाइन उपलब्ध कराई गई हैं। उपयोगकर्ता कक्षा 1 से कक्षा १२ की पाठ्य पुस्तकों डाउनलोड कर सकते हैं। भाषा, गणित, पर्यावरण अध्ययन, विज्ञान, सामाजिक अध्ययन जैसे विभिन्न विषयों की पुस्तकें तमिल, अंग्रेजी, कन्नड़, मलयालम, तेलुगू और उर्दू भाषा में डाउनलोड की जा सकती है। अंग्रेजी शीर्षक के लिए खोज विकल्प भी प्रदान किया गया है। अध्यापक शिक्षा में डिप्लोमा के लिए पुस्तकें भी प्रदान की गई है।

अखिल भारतीय पूर्व-चिकित्सा/पूर्व-चिकित्सकीय प्रवेश परीक्षा के बारे में जानकारी प्राप्त करें

  • Service Maturity Icon  सूचनात्‍मक

आप सत्र 2016-17 के लिए आयोजित होने वाली अखिल भारतीय पूर्व-चिकित्सा/पूर्व-चिकित्सकीय प्रवेश परीक्षा के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यह परीक्षा केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित की जा रही है। आप इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की स्थिति, पंजीयन संख्या के भूल जाने, विवरणों को ऑनलाइन ठीक करने, प्रवेश-पत्रक का प्रिंट निकालने इत्यादि ऑनलाइन सुविधाएँ यहाँ उपलब्ध हैं। परीक्षा केन्द्रों की सूची, पाठ्यक्रम, सहभागी संस्थानों, महत्वपूर्ण तिथियों इत्यादि के बारे में जानकारी यहाँ दी गई है।

उच्च शिक्षा संस्थानों की मान्यता स्थिति की जांच करें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

आप उच्च शिक्षा संस्थानों की मान्यता स्थिति की जांच कर सकते हैं। यह मान्यता विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के स्वायत्त निकाय - राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (एनएएसी) द्वारा प्रदान की जाती है। आप संस्थान के प्रकार, राज्य का नाम एवं संस्थान के नाम की जानकारी देकर उस संस्थान की मान्यता की जाँच कर सकते हैं। अकादमी के कर्मचारियों के कॉलेजों की समीक्षा के परिणाम भी यहाँ दिए गए हैं।

आंध्र प्रदेश में सेक्टर वार आंगनवाड़ी केन्द्रों की जानकारी लें

  • Service Maturity Icon  सूचनात्‍मक

आंध्रप्रदेश के महिला, बच्चे, विकलांग और वरिष्ठ नागरिक विभाग के आंगनवाड़ी केंद्र सशक्तिकरण और निगरानी प्रणाली के माध्यम से सेक्टर पर आधारित आंगनवाड़ी केंद्रों की जानकारी हासिल करें| आपको आंगनवाड़ी केंद्रों की जानकारी जिला, परियोजना और क्षेत्र के नाम का चयन कर उपलब्ध हो जाएगी| इसके अलावा आंगनबाड़ी केन्द्रों, उनके कोड, प्रकार, श्रमिकों का विवरण, लाभार्थियों के विवरण आदि की जानकारी भी उपलब्ध है|

दिल्ली के प्रशिक्षण और तकनीकी शिक्षा निदेशालय की सेवाओं का लाभ लें

  • Service Maturity Icon  सूचनात्‍मक

दिल्ली के प्रशिक्षण और तकनीकी शिक्षा निदेशालय की सेवाओं का लाभ लें| निदेशाल के शिक्षा कार्यक्रमों और पाठ्यक्रमों के बारे में यहां विस्तार से जानकारी दी गई है| इसके अलावा हॉस्टल, तकनीकी शिक्षा परीक्षण, परीक्षा परिणाम, प्रवेश और तकनीकी शिक्षा आदि की जानकारी भी उपलब्ध है| डाउनलोड किए जा सकने वाले प्रपत्र भी उपलब्ध हैं|

तमिलनाडु के परीक्षा परिणाम ऑनलाइन देखें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

तमिलनाडु के सरकारी परीक्षा निदेशालय द्वारा आयोजित परीक्षा के परिणामों की ऑनलाइन जानकारी हासिल करें| इसके लिए आपको पंजीयन क्रमांक औऱ जन्मतिथि देनी होगी, जिसके बाद आपको विभिन्न परीक्षा परिणामों की जानकारी उपलब्ध हो जाएगी|

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा रैगिंग विरोधी हेल्पलाइन

  • Service Maturity Icon  सूचनात्‍मक

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की रैगिंग-निरोधक हेल्पलाइन की जानकारी हासिल करें। आप विभिन्न शिक्षण संस्थाओं में, रैगिंग की जानकारी इस टोल फ्री नंबर पर उपलब्ध करा सकते हैं। इसके अलावा ईमेल परिचय क्रमांक, रैगिंग विरोधी अभियान से संबंधित परिपत्र और वीडियो भी उपलब्ध हैं।

विश्व में स्थित तमिल भाषा अध्ययन केन्द्रों की सूची की जानकारी लें

  • Service Maturity Icon  सूचनात्‍मक

तमिल अकादमी के माध्यम से विश्व में चलने वाले तमिल अध्ययन शिक्षा केंद्रों की जानकारी लें। जानकारी के लिए आपको सूची में से किसी देश का चयन करना होगा, इसके बाद आपको समन्वयकों के नाम और अध्ययन केन्द्रों का पूरा पता उपलब्ध हो जाएगा।

नागालैंड में शिक्षा छात्रवृत्ति के बारे में जानकारी प्राप्त करें

  • Service Maturity Icon  सूचनात्‍मक

नागालैंड के स्कूली शिक्षा बोर्ड द्वारा दी जाने वाली शैक्षणिक छात्रवृत्ति और फैलोशिप के बारे में जानकारी हासिल करें। केन्द्र और राज्य सरकारों द्वारा प्रदान की जाने वाली छात्रवृत्ति से संबंधित जानकारी भी उपलब्ध है।

चिकित्सा महाविद्यालयों में शिक्षकों के बारे में जानकारी लें

  • Service Maturity Icon  सूचनात्‍मक

भारतीय चिकित्सा परिषद द्वारा मान्यता प्राप्त चिकित्सा महाविद्यालय के शिक्षकों की जानकारी ऑनलाइन हासिल करें। आप शिक्षकों की जानकारी उनके नाम के आधार पर ले सकते हैं। आपको उनके बारे में पूरी जानकारी जैसे की पंजीयन क्रमांक, प्रदेश और महाविद्यालय, हासिल हो जाएगी।

श्रेणियों से संबंधित सेवाएं