शिक्षा और अधिगम

891 सेवाएं

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा मान्यता प्राप्त सरकारी विद्यालयों की जानकारी लें

  • Service Maturity Icon  सूचनात्‍मक

मध्य प्रदेश के माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से मान्यता प्राप्त सरकारी विद्यालयों की जानकारी ऑनलाइन लें। आपको मान्यता प्राप्त सरकारी विद्यालयों की जानकारी जिले का चयन करने से उपलब्ध हो जाएगी। आपको अन्य जानकारियां जैसे कि विद्यालय का विशिष्ट क्रमांक, स्कूल का नाम, पढ़ाए जा रहे विषय और शिक्षा का माध्यम आदि की सूचना भी उपलब्ध हो जाएगी।

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों की जानकारी लें

  • Service Maturity Icon  सूचनात्‍मक

मध्य प्रदेश के माध्यमिक शिक्षा मंडल से मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों की जानकारी ऑनलाइन लें। आपको मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों की जानकारी जिले का चयन करने पर उपलब्ध हो जाएगी। आपको अन्य जानकारियां जैसे कि विद्यालय का विशिष्ट क्रमांक, नाम, पढ़ाए जा रहे विषय और शिक्षा का माध्यम आदि की जानकारी भी मिल जाएगी।

मध्य प्रदेश में विद्यालय के आधार पर छात्राओं के लिए नि:शुल्क पोशाक की आवश्यकता एवं इसके वितरण का संक्षिप्त विवरण

  • Service Maturity Icon  सूचनात्‍मक

मध्य प्रदेश में कक्षा 1 से 8 की छात्राओं को स्कूली वेशभूषा की मांग और वितरण की जानकारी स्कूल स्तर और कक्षा स्तर पर ली जा सकती है। छात्राओं को यह सुविधा निःशुल्क उपलब्ध है। आपको यह जानकारी हासिल करने के लिए जिला, ब्लॉक और स्कूल का चयन करना होगा।

दिल्ली के जिला और जोन स्तर पर स्कूलों की जानकारी

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

दिल्ली के शिक्षा निदेशालय के अधीन कार्यरत विभिन्न जिला / जोनल स्कूलों की जानकारी लें। स्कूलों के बारे में यह जानकारी जिला, जोन या स्कूल का चयन कर, ली जा सकती है। यहां पर स्कूल का नाम, पता, स्कूल आईडी, नामांकन, स्कूल प्रमुख, स्ट्रीम की जानकारी, भवन विवरण, उपस्थिति विवरण, परीक्षा का विवरण आदि भी उपलब्ध है। स्कूल की भौगोलिक जानकारी भी नक्शे की मदद से ली जा सकती है।

मध्य प्रदेश में जिलावार बच्चों की जानकारी, जो कभी स्कूल के लिए नामांकित नहीं हुए

  • Service Maturity Icon  सूचनात्‍मक

मध्य प्रदेश के ऐसे बच्चों की जानकारी लें, जिन्होंने कभी भी किसी जिला विद्यालय में प्रवेश नहीं लिया है। शहरी और ग्रामीण क्षेत्र-वार की जानकारी, बच्चों के विभिन्न आयु समूह के अंतर्गत दी गई है। आपको यहां पर जिले, शहरी और ग्रामीण क्षेत्र और आयु समूह का चयन करना होगा।

मध्य प्रदेश के उन स्कूलों की सूची, जहां कोई शिक्षक नहीं है

  • Service Maturity Icon  सूचनात्‍मक

मध्य प्रदेश में ऐसे स्कूलों की जानकारी उपलब्ध है, जहां पर कोई शिक्षक उपलब्ध नहीं है। इसके लिए आपको जिला, ब्लॉक का चयन करना होगा, जिसके बाद आपको स्कूल और शिक्षकों का विवरण मिल जाएगा।

मध्य प्रदेश के स्कूलों में छात्रवृत्ति वितरण की जिलावार जानकारी

  • Service Maturity Icon  सूचनात्‍मक

मध्य प्रदेश में विभिन्न स्कूलों में जिला के आधार पर कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों को दी गई शिक्षावृत्ति का विवरण देखें। आप जिला के आधार पात्र छात्र, छात्राओं की संख्या पीडीएफ या स्प्रेडशीट फार्मेट में देख सकते हैं।

मध्य प्रदेश के स्कूलों में पंजीकरण जिलावार जानकारी

  • Service Maturity Icon  सूचनात्‍मक

मध्य प्रदेश में विभिन्न स्कूलों में पंजीकृत विद्यार्थियों का जिलावार विवरण देखें। यह विवरण देखने के लिए आपको सत्र, माह और जिले के नाम का चयन करना होगा। यह सूची पीडीएफ या फैली हुई (स्प्रेडशीट) में भी देखी जा सकती है।

छतरपुर के गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ एजुकेशन के बारे में सवाल करें

  • Service Maturity Icon  आंशिक रूप से ऑनलाइन

मध्य प्रदेश में छतरपुर के शिक्षा के सरकारी महाविद्यालय से संबंधित प्रश्न पूछ सकते हैं। यहां आपको एक ऑनलाइन प्रपत्र भरना है, जिसमें नाम, संस्थान का नाम, फोन नंबर, ई-मेल आईडी, डाक का पता और शहर की जानकारी देनी होगी, जिसके बाद प्रश्न या फिर सुझाव दे सकते हैं।

उत्तराखंड में पंजीकृत स्कूलों की सूची

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

आप उत्तराखंड के सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत स्कूल का ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकते हैं। इसके लिए आपको एक ऑनलाइन प्रपत्र भरना होगा जिसमें स्कूल का नाम, जिले का नाम, तहसील, प्रखंड, पुलिस स्टेशन का नाम, एवं डीआईएसई कोड संख्या इत्यादि की जानकारी देनी होगी। स्कूल के पंजीकरण से संबंधित विभिन्न प्रश्नों के उत्तर भी यहाँ दिए गए हैं।

श्रेणियों से संबंधित सेवाएं