- मुख्य पृष्ठ
- सभी श्रेणियाँ
- कृषि, ग्रामीण और पर्यावरण
- पर्यावरण प्रबंधन और संरक्षण
नागालैंड के पर्यावरण सूचना प्रणाली केंद्र में पंजीकरण करवाएं
नागालैंड के पर्यावरण सूचना प्रणाली केंद्र में स्वयं को पंजीकृत कराएं। ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करने के लिए आपको नाम, संगठन का नाम, पता, संपर्क नंबर, ईमेल पता आदि की जानकारी देनी होगी। पंजीकृत व्यक्ति इस मुद्दे पर कई तरह के लेख, प्रतिवेदन, पत्र और पत्रिकाओं की जानकारी ले सकते हैं। पंजीयन के बाद एक ऑनलाइन खाता तैयार हो जाता है, जिसकी मदद से आप विभिन्न फाइलों और प्रतिवेदनों का उपयोग कर सकते हैं।
मध्य प्रदेश वन विभाग की निविदाओं की जानकारी लें
मध्य प्रदेश के वन विभाग द्वारा जारी नवीनतम निविदाओं की जानकारी हासिल करें। यहां विभाग द्वारा जारी निविदाओं की जानकारी विस्तार से उपलब्ध है। आपके पास सभी निविदा या फिर केवल नवीनतम निविदाओं की जानकारी लेने का विकल्प मौजूद है।
पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय को लिखें
केंद्रीय पर्यावरण और वन मंत्रालय को सुझाव या टिप्पणियां भेजें। इसके लिए आपको एक ऑनलाइन नामांकन प्रपत्र भरना होगा, जिसमें नाम, विषय, ईमेल आईडी और प्रतिक्रिया आदि की जानकारी देनी होगी।
मध्यप्रदेश वन विभाग की टेलीफोन निर्देशिका देखें
आप मध्यप्रदेश वन विभाग की टेलीफोन निर्देशिका यहाँ देख सकते हैं। विभाग में कार्यरत अधिकारियों की संपर्क विवरणी देखने लिए आपको खंड, परिमंडल, प्रभाग, क्षेत्र एवं सहायक क्षेत्र का चयन करना होगा। आप कार्यालय के नाम या यहाँ कार्यरत अधिकारियों के नाम के आधार पर भी इसकी संपर्क विवरणी देख सकते हैं।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जिलों के लिए कृषि सलाहकार सेवा बुलेटिन
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के कृषि मौसम प्रभाग द्वारा विभिन्न जिलों के कृषि सलाहकार सेवा बुलेटिन देखें। प्रयोक्ता राज्य और संबंधित जिले के नाम का चयन करके बुलेटिन देख सकते हैं। तिथि वार सलाहकार बुलेटिन में अंग्रेजी के साथ ही क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध है।
हिमाचल प्रदेश के एनविस केन्द्र के प्रतिक्रिया प्रपत्र ऑनलाइन प्राप्त करें
आप हिमाचल प्रदेश के एनविस केन्द्र के लिए अपनी प्रतिक्रिया, सुझाव और टिप्पणी ऑनलाइन भेज सकते हैं। आपको प्रतिक्रिया भेजने के लिए अपना नाम,पता, फोन नंबर और टिपण्णी इत्यादि जानकारी प्रदान करनी होगी।