विज्ञान और सूचना प्रौद्योगिकी और संचार

80 सेवाएं

गुम / चोरी हुए मोबाइल अनुरोध की स्थिति जांचें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

संचार साथी पोर्टल, दूरसंचार विभाग की एक पहल है, जो पूरे भारत में मोबाइल उपभोक्ताओं को सुलभ सीईआईआर सेवाएँ प्रदान करता है। उपभोक्ता अनुरोध आईडी का उपयोग करके पोर्टल पर गुम / चोरी हुए मोबाइल अनुरोध की स्थिति की जांच कर सकता है।

नैनोमिशन, डीएसटी के लिए ऑनलाइन जमा करने के बारे में जानकारी

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) द्वारा नैनोमिशन के लिए ऑनलाइन जमा करने के बारे में जानकारी प्राप्त करें। विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग नैनो मिशन के क्रियान्वयन के लिए नोडल एजेंसी है। अनुसंधान के इस क्षेत्र में क्षमता निर्माण नैनो मिशन के लिए अत्यंत महत्व का हो जाएगा ताकि भारत इस क्षेत्र में एक वैश्विक ज्ञान-केंद्र के रूप में उभर सके।

भारतीय डाक की ई-डाक कार्यालय सेवा

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

भारतीय डाक अपनी ई-डाक कार्यालयी सेवा के माध्यम से विभिन्न प्रकार की ऑनलाइन डाक सेवाएँ प्रदान करता है। आप इलेक्ट्रॉनिक मनी-ऑर्डर (ईएमओ), इंस्टेंट मनी-ऑर्डर (आईएमओ), डाक-टिकट संग्रह इत्यादि सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। आप स्पीड पोस्ट, इलेक्ट्रॉनिक मनी-ऑर्डर, वर्ल्ड नेट एक्सप्रेस, अंतरराष्ट्रीय डाक की स्थिति का पता लगा सकते हैं, अपने प्रीमियम का भुगतान कर सकते हैं एवं डाकघरों के पिनकोड की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। डाक जीवन बीमा (पीएलआई), बैंकिंग, स्पीड पोस्ट, व्यापारिक एवं नैगम कार्यों से संबंधित डाक एवं अन्य संबद्ध सेवाओं के बारे में जानकारी यहाँ दी गई है।

भारतीय डाक के ई-पोस्ट सेवा के अंतर्गत तत्काल मनी-आर्डर बनवायें एवं उसकी स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त करें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

आप तत्काल मनी-आर्डर बनवा सकते हैं एवं उसकी स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। भारतीय डाक यह सुविधा अपने ई-पोस्ट सेवा के अंतर्गत प्रदान कर रहा है। इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए आपको अपना पंजीकरण करवाना होगा। आप अपने तत्काल मनी-आर्डर की स्थिति के बारे में भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए आपको इसका संचालन संख्या बताना होगा जिसके बाद आप तत्काल मनी-आर्डर की स्थिति के बारे में जान सकते हैं।

ओडिशा के सूचना आयुक्त के पास ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराएं

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

ओडिशा सूचना आयोग के पास ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराएं। आप सूचना के अधिकार के बारे में दिए गए आवेदन को लेकर शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। इसके लिए आपको विभाग, अफसर या लोक अधिकारी का चयन करना होगा। आपको शिकायत का विवरण, जन सूचना अधिकारी और प्रथम अपीलीय प्राधिकारी का विवरण भी देना होगा। इसके अलावा शिकायतकर्ता का नाम, पता, ईमेल पता, संपर्क सूत्र आदि की जानकारी भी आवश्यक है। शिकायत दर्ज कराने के लिए आपको संबंधित दस्तावेजों की प्रतियां भी उपलब्ध करानी होगी।

बरामद/पाए गए मोबाइल को अन-ब्लॉक करने का अनुरोध

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

संचार साथी पोर्टल, दूरसंचार विभाग की एक पहल है, जो पूरे भारत में मोबाइल उपभोक्ताओं को सुलभ सीईआईआर सेवाएँ प्रदान करता है। पहले से ब्लॉक किए गए मोबाइल फोन के बरामद या पाए जाने पर अनब्लॉक करने के लिए उपभोक्ताओं को मोबाइल डिवाइस संबंधित जानकारी पोर्टल पर एक ऑनलाइन फॉर्म भर कर देनी होगी।

छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (सी.सी.ओ.एस.टी.)

  • Service Maturity Icon  सूचनात्‍मक

छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (सी.सी.ओ.एस.टी.) के लिए सेवाएं प्राप्त करें

राष्ट्रीय ई-शासन योजना के अंतर्गत आने वाले नागरिक सेवाओं का राज्यवार विवरण प्राप्त करें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

आप इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के राष्ट्रीय ई-शासन योजना के अंतर्गत आने वाले नागरिक सेवाओं का राज्यवार विवरण प्राप्त कर सकते हैं। आप विभिन्न नागरिक सेवाओं जैसे कृषि सेवा, आलेखों का पंजीकरण कराने, नौसिखिया लाइसेंस, वाहन जीवन कर संग्रह, जन्म प्रमाण-पत्र बनवाने इत्यादि से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा सेवा का नाम, श्रेणी, समर्थित उपाधिपत्र, इत्यादि से संबंधित जानकारी भी यहाँ उपलब्ध है।

टेलीफोन उपभोक्ता अपने पंजीकरण की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं

  • Service Maturity Icon  सूचनात्‍मक

टेलीफोन उपभोक्ता अपने पंजीकरण की स्थिति के बारे में जानकारी ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं। यह सेवा भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के टेलिकॉम कमर्शियल कम्युनिकेशन कस्टमर प्रेफरेंस पोर्टल (दूरसंचार वाणिज्यिक संदेश ग्राहक वरीयता पोर्टल) पर उपलब्ध कराई गई है। उपभोक्ता को अपने पंजीकरण की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए एसटीडी कोड के साथ दस अंकों का मोबाइल नंबर डालना होगा।

सामान्य सेवा केंद्र दिशानिर्देश, पुडुचेरी

  • Service Maturity Icon  सूचनात्‍मक

पुडुचेरी संघ राज्य क्षेत्र में पीपीपी के जरिए नागरिकों को उनके इलाके में सरकारी सेवाएं देने के लिए विभिन्न स्थानों पर सामान्य सेवा केंद्र स्थापित किये गये हैं। सीएससी की स्थापना के दिशा-निर्देशों को डाउनलोड किया जा सकता है।