- मुख्य पृष्ठ
- सभी श्रेणियाँ
- व्यवसाय तथा स्व रोजगार
हरियाणा: कारखाना योजना को मंजूरी
इस सेवा का उपयोग एक उद्योगपति द्वारा एक नया कारखाना स्थापित करने के लिए कारखाना योजना अनुमोदन के लिए किया जाता है।
मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के अंतर्गत स्वरोजगार हेतु ऑनलाइन आवेदन
यह सेवा आवेदक को मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के अंतर्गत स्वरोजगार हेतु ऑनलाइन आवेदन करने की सुविधा प्रदान करती है। मध्यप्रदेश शासन के अधीन आने वाली इस सेवा का उपयोग एमपीऑनलाइन पोर्टल के साथ साथ एमपीऑनलाइन के कियोस्क के माध्यम से भी किया जा सकता है। इन सेवाओं का लाभ लेने हेतु कृपया अपने निकटतम एमपीऑनलाइन कियोस्क अथवा एमपीऑनलाइन पोर्टल पर जायें। अपने निकटतम एमपीऑनलाइन कियोस्क का पता जानने हेतु कृपया https://www.mponline.gov.in/Portal/UserInterface/KIOSK/AuthKIOSKList.aspx पर विजिट करें। आप सेवा संबंधी किसी भी पूछताछ हेतु ग्राहक सेवा नंबर पर फोन कॉल भी कर सकते हैं। ग्राहक सेवा विभाग से फोन नंबर 0755-4019400 पर प्रातः 08:30 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक संपर्क किया जा सकता है।
खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण भारत-लाइसेंसिंग और पंजीकरण
खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण भारत खाद्य व्यापार संचालकों को ऑनलाइन लाइसेंसिंग और पंजीकरण की सुविधा प्रदान करता है।
मध्य प्रदेश में वाणिज्यिक संस्थाओं के लिए ऑनलाइन वैट पंजीकरण की सुविधा
मध्य प्रदेश में वैट पंजीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन करें। व्यवसायिक संघ को आवेदन करते समय संघ का नाम, प्रभाग का नाम, क्षेत्र, ई-मेल इत्यादि जैसी जानकारी प्रदान करनी होगी। आप आवश्यक प्रलेख निर्धारित किये गए प्रारूप में अपलोड कर सकते हैं। बैंक शाखा कोड की सूची भी उपलब्ध कराई गई है।
जिंसों के पैकर को लाइसेंस के लिए ऑनलाइन आवेदन करें, अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह
वस्तुओं के पैकर को लाइसेंस (भारत सरकार द्वारा प्रमाणित) सेवा के लिए आवेदन कर सकता है
वस्तुओं का थोक मूल्य सूचकांक देखें
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत आर्थिक सलाहकार के कार्यालय के बारे में जानकारी प्राप्त करें। आप विभिन्न वर्षों एवं समूहों की वस्तुओं का थोक मूल्य सूचकांक ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं। थोक मूल्य सूची के साप्ताहिक मूल्य विवरण ऑनलाइन जमा करवाने के लिए लिंक दिए गए हैं। अवधारणा पत्रों, शोध अध्ययन, कार्य और चर्चा पत्रों, छह इंफ्रा इंडस्ट्रीज, औद्योगिक उत्पादन सूचकांक इत्यादि के बारे में जानकारी दी गई है। रेलवे और बैंकिंग सेवा मूल्य से संबंधित प्रायोगिक सूचकांक की जानकारी प्राप्त करने के लिए लिंक उपलब्ध कराया गया है।
मध्य प्रदेश में वस्तुओं के दाम की जानकारी लें
राज्य कृषि विपणन बोर्ड के माध्यम से मध्य प्रदेश में विभिन्न वस्तुओं की दरों की जानकारी ऑनलाइन लें। आपको यहां पर आदर्श दर, दैनिक दर और न्यूनतम समर्थन मूल्य की जानकारी भी उपलब्ध हो जाएगी।
आयातक व निर्यातक पंजीकरण कोड की स्थिति पर नजर
प्रयोक्ता आयातकों व निर्यातकों के पंजीकरण कोड की स्थिति को ट्रैक कर सकते हैं । व्यापार संबंधी कार्यकलापों की सुविधा के लिए केन्द्रीय उत्पाद व सीमा शुल्क बोर्ड द्वारा ऑनलाइन सुविधा प्रदान की जाती है।
उर्वरकों की बिक्री और उपलब्धता जाँचें
उर्वरक विभाग के उर्वरक निगरानी प्रणाली के माध्यम से उर्वरकों की उपलब्धता और बिक्री की जानकारीप्राप्त करें। उपयोगकर्ता यूरिया भेजने, यूरिया की बिक्री, विनियंत्रित उर्वरक भेजने, विनियंत्रित उर्वरक की बिक्री, आदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।उर्वरक कंपनियों, व्यापारी, खुदरा विक्रेताओं,अधिकतम खुदरा मूल्य, रियायत दरों आदि के बारे में जानकारी दी गई है।
नाव पंजीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन करें, अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह
आवेदक जो जहाज/नाव का उपयोग करना चाहते हैं, उन्हें इसके लिए जिला प्रशासन से उपयुक्त परमिट प्राप्त करने की आवश्यकता है। (अंडमान के अनिवासी इस सेवा का लाभ उठाने के पात्र नहीं हैं)










