- मुख्य पृष्ठ
- सभी श्रेणियाँ
- रोजगार
- कैरियर जानकारी
असम लोक सेवा आयोग के माध्यम से उपलब्ध नौकरियों के लिए ऑनलाइन आवेदन करें
असम लोक सेवा आयोग के अंतर्गत रिक्त पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करें। आप आयोग द्वारा जारी विज्ञापन और नोटिस की जानकारी ले सकते हैं, जिसके आधार पर नौकरियों के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।
त्रिपुरा में संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए कोचिंग केन्द्रों की जानकारी लें
त्रिपुरा के रोजगार सेवा और जनशक्ति नियोजन निदेशालय द्वारा उपलब्ध कराई गई संयुक्त प्रवेश परीक्षा के प्रशिक्षण केन्द्रों की जानकारी हासिल करें। कोचिंग केंद्रों की विस्तृत जानकारी जिला, उप-संभाग, स्थान और संबंधित क्षेत्र के आधार पर दी गई है। इसके अलावा प्रशिक्षण केंद्रों की प्रबंधन समितियां, संविधान, कार्य और खातों का विवरण भी दिया गया है। पाठ्य सामग्री, पुस्तकें और धन के प्रावधान के बारे में भी जानकारी उपलब्ध है।
जल संसाधन मंत्रालय में उपलब्ध रिक्तियों की जानकारी लें
जल संसाधन मंत्रालय में रिक्त पदों की जानकारी हासिल करें। मंत्रालय के विभिन्न रिक्त पदों की जानकारी यहां उपलब्ध है, जिनके लिए आप आवेदन भी कर सकते हैं।
कर्मचारी चयन आयोग के परीक्षा परिणामों की जानकारी ऑनलाइन प्राप्त करें
आप कर्मचारी चयन आयोग के परीक्षा परिणामों की जानकारी ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं। परीक्षा के नाम, आलेख, अंक, परीक्षा-परिणाम, परिणाम घोषित करने की तिथि, चयन के लिए निर्धारित किये गए अंक इत्यादि की जानकारी यहाँ प्रदान की गई है।
हिमाचल प्रदेश सरकार का ऑनलाइन रोजगार सेवा प्रदान करने हेतु ई-रोजगार पोर्टल
ई रोजगार पोर्टल हिमाचल प्रदेश में नौकरी चाहने वालों को ऑनलाइन रोजगार सेवाएं प्रदान करता है। प्रयोक्ता यहाँ अपना पंजीकरण करा सकते हैं,अपना पंजीकरण संबंधी विवरण देख सकते हैं, पंजीकरण के नवीकरण के लिए आवेदन कर सकते हैं और अपनी जानकारी का अद्यतन कर सकते हैं। रिक्तियों,भर्ती परीक्षाओं इत्यादि के बारे में जानकारी दी गई है। नई रिक्तियों के बारे में जानकारी प्रदान करने के लिए नोटिस बोर्ड भी उपलब्ध कराया गया है।
रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकरण से संबंधित जानकारी
भारत विकास गेटवे पोर्टल के माध्यम से रोजगार कार्यालयों में पंजीकरण कराने से संबंधी प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई है। प्रयोक्ता रोजगार कार्यालयों में पंजीकरण कराने से संबंधी प्रक्रिया और पंजीकरण के लाभ से संबंधित जानकारी प्राप्तप कर सकते हैं।
हरियाणा के रोजगार विभाग के साथ पंजीकृत
प्रयोक्ता हरियाणा रोजगार विभाग के साथ रजिस्टर कर सकते हैं। पंजीकरण के लिए, नाम, जन्म तिथि, पता, जिला और शैक्षिक योग्यता जैसे व्यावसायिक विवरण व्यक्तिगत के साथ फार्म को भरा जाए।
भारतीय नौसेना के साथ करियर की शुरुआत करने संबंधी जानकारी प्राप्त करें
अगर आप भारतीय नौसेना के साथ अपने करियर की शुरुआत करना चाहते हैं, तो आप नौसेना में शामिल होने की प्रक्रिया, इसके लिए आवश्यक योग्यता, अधिकारी एवं नौसैनिक के रूप में सेना में शामिल होने इत्यादि के बारे में जानकारी यहाँ से प्राप्त कर सकते हैं। आप अधिकारी स्तर एवं नौसैनिक स्तर पर सेना में शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। नौसेना के अंतर्गत होने वाले सांस्कृतिक गतिविधियों, यहाँ उपलब्ध सुविधाओं, खेल-कूद से संबंधित गतिविधियों, नौसेना से सेवानिवृत्ति के पश्चात मिलने वाली सुविधाओं इत्यादि के बारे में जानकारी यहाँ दी गई है। आप इसके पाठ्यक्रमों, संबंधित दिशा-निर्देशों, परीक्षा परिणामों से संबंधित अधिसूचनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं एवं विभिन्न प्रपत्र भी डाउनलोड कर सकते हैं।
संघ लोक सेवा आयोग की विभिन्न परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन करें
आप संघ लोक सेवा आयोग की विभिन्न परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आप आयोग के विभिन्न भर्ती हेतु पदों के लिए भी आवेदन कर सकते हैं। विभिन्न परीक्षाओं में सफल उम्मीदवारों के विस्तृत आवेदन प्रपत्र भी यहाँ उपलब्ध हैं। सिविल सेवा प्रारंभिक (सीएसपी) परीक्षा, सिविल सेवा मुख्य परीक्षा (सीएसएम), भारतीय वन सेवा (आईएफएस), केन्द्रीय पुलिस बल (सीपीएफ), संयुक्त रक्षा सेवा (सीडीएस), राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) आदि के बारे में जानकारी यहाँ दी गई है।
ऑनलाइन कर्मचारी चुनाव परिणाम
परीक्षा परिणाम विभिन्न कर्मचारी चयन आयोग द्वारा हर वर्ष आयोजित परीक्षा के लिए उपलब्ध की एक सूची के बारे में जानकारी प्राप्त करें। प्रयोक्ता नाम और रोल नंबर उपलब्ध कराने के द्वारा परिणाम खोज सकते हैं।