शिशु लाभ

15 सेवाएं

ऐसे परिवार के लिए प्रोत्साहन अनुदान जिसमें एक या दो लड़कियां हैं और माता-पिता ने परिवार नियोजन कराया है, पुडुचेरी

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

माता-पिता में लड़की की वांछनीयता के बारे में जागरूकता लाने और परिवार में लड़की की स्थिति ऊपर उठाने के लिए 20,000 / - की राशि लड़की के नाम पर जमा की जाती है, यदि दो लड़कियां हैं तो प्रत्येक लड़की के नाम पर 10,000 / - जमा की जाती है। परिपक्व राशि तब जारी की जाएगी जब लड़की/ लड़कियों की आयु अठारह साल हो जाएगी। वार्षिक आय 60,000 / - से अधिक नहीं होनी चाहिए और माता-पिता में से किसी एक का केंद्रीय / राज्य सरकार के अस्पताल में परिवार नियोजन किया होना चाहिए।

जियो पारसी

  • Service Maturity Icon  सूचनात्‍मक

वैज्ञानिक प्रोटोकॉल और व्यवस्थित हस्तक्षेप अपनाकर पारसी जनसंख्या का गिरावट रोकना, उनकी जनसंख्या को स्थिर करना और भारत में पारसी जनसंख्या वृद्धि करना।

गैर सरकारी संगठन भागीदारी प्रणाली की निर्देशिका से गैर सरकारी संगठनों का विवरण खोजें

  • Service Maturity Icon  सूचनात्‍मक

योजना आयोग के अंतर्गत गैर सरकारी संगठन भागीदारी प्रणाली की ऑनलाइन निर्देशिका में गैर सरकारी संगठनों के बारे में जानकारी हासिल करें। आप अशासकीय संगठन की जानकारी नाम, प्रदेश और जिले, जहां यह काम कर रहा है, या फिर क्षेत्र या मुख्य मुद्दे, जिन पर वह काम कर रहा है, के आधार पर ले सकते हैं।

आंध्र प्रदेश के महिलाओं, बच्चों, विकलांगों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए ऑनलाइन सेवा पोर्टल

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

आंध्रप्रदेश राज्य के महिलाओं, बच्चों, विकलांगों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए ई-साधना नामक ऑनलाइन सेवा पोर्टल की सुविधा उपलब्ध है। यह सेवा आंध्र प्रदेश के महिलाओं, बच्चों, विकलांगों और वरिष्ठ नागरिकों के विभाग द्वारा प्रदान की जा रही है। आप आंगनवाड़ी के केन्द्रों व इसके संस्थानों, आंगनवाड़ी श्रमिक प्रशिक्षण केन्द्रों की ऑनलाइन विवरण प्रणाली, आंगनवाड़ी से संबंधित मोबाइल विनियोग इत्यादि से संबंधित जानकारी यहाँ से प्राप्त कर सकते हैं। बालिका सुरक्षा योजना, खाद्य आपूर्ति प्रबंधन प्रणाली, अधिकारियों के द्वारा मासिक निरीक्षण की दैनन्दिनी इत्यादि की जानकारी भी यहाँ उपलब्ध है।

दिल्ली में महिला एवं बाल विकास विभाग की आधिकारिक वेबसाइट

  • Service Maturity Icon  सूचनात्‍मक

दिल्ली में महिला एवं बाल विकास विभाग का उद्देश्य महिलाओं और बच्चे के समग्र विकास के लिए बहु आवश्यक प्रोत्साहन देना है। यह महिलाओं और विशेष रूप से बच्चों को समाज के कमजोर वर्गों के लोगों के लिए उनकी स्थिति सुनिश्चित करता है। महिला विकास योजना, बाल विकास योजना, वित्तीय सहायता योजनाओं की जानकारी ली जा सकती है। उपलब्धियों, नागरिक चार्टर, रिपोर्टों और परिपत्र से संबंधित विवरण, प्रेस विज्ञप्ति, निविदा आदि का पता लगाएं।