शिशु लाभ

12 सेवाएं

ऐसे परिवार के लिए प्रोत्साहन अनुदान जिसमें एक या दो लड़कियां हैं और माता-पिता ने परिवार नियोजन कराया है, पुडुचेरी

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

माता-पिता में लड़की की वांछनीयता के बारे में जागरूकता लाने और परिवार में लड़की की स्थिति ऊपर उठाने के लिए 20,000 / - की राशि लड़की के नाम पर जमा की जाती है, यदि दो लड़कियां हैं तो प्रत्येक लड़की के नाम पर 10,000 / - जमा की जाती है। परिपक्व राशि तब जारी की जाएगी जब लड़की/ लड़कियों की आयु अठारह साल हो जाएगी। वार्षिक आय 60,000 / - से अधिक नहीं होनी चाहिए और माता-पिता में से किसी एक का केंद्रीय / राज्य सरकार के अस्पताल में परिवार नियोजन किया होना चाहिए।

आंध्र प्रदेश के महिलाओं, बच्चों, विकलांगों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए ऑनलाइन सेवा पोर्टल

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

आंध्रप्रदेश राज्य के महिलाओं, बच्चों, विकलांगों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए ई-साधना नामक ऑनलाइन सेवा पोर्टल की सुविधा उपलब्ध है। यह सेवा आंध्र प्रदेश के महिलाओं, बच्चों, विकलांगों और वरिष्ठ नागरिकों के विभाग द्वारा प्रदान की जा रही है। आप आंगनवाड़ी के केन्द्रों व इसके संस्थानों, आंगनवाड़ी श्रमिक प्रशिक्षण केन्द्रों की ऑनलाइन विवरण प्रणाली, आंगनवाड़ी से संबंधित मोबाइल विनियोग इत्यादि से संबंधित जानकारी यहाँ से प्राप्त कर सकते हैं। बालिका सुरक्षा योजना, खाद्य आपूर्ति प्रबंधन प्रणाली, अधिकारियों के द्वारा मासिक निरीक्षण की दैनन्दिनी इत्यादि की जानकारी भी यहाँ उपलब्ध है।