कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय

14 सेवाएं

किसानों के लिए एम-किसान एसएमएस पोर्टल

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

एम-किसान एसएमएस पोर्टल कृषि और संबंधी क्षेत्र में कार्यरत सभी केन्द्रीय और राज्य सरकार के संगठनों को किसानों को उनकी भाषा में कृषि संबंधी जानकारी / सेवाएं / परामर्श, अपनाई जाने वाली कृषि पद्धतियों और स्थान के चयन से सम्बंधित जानकारी एसएमएस के माध्यम से उपलब्ध कराने में सक्षम बनाता है। आप पुश एसएमएस, पुल एसएमएस,सेवाओं, आईवीआरएस, मोबाइल एप्लीकेशन इत्यादि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आप यहाँ एसएमएस सेवा के लिए पंजीकरण करा सकते हैं।

  • यहां भी उपलब्ध है   
    पंजीकरण आवश्यक   
  • अधिक

जिलों के आधार पर कृषि उत्पाद का विवरण देखें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

आप जिलों के आधार पर कृषि उत्पाद का विवरण देख सकते हैं। यह सुविधा विपणन एवं निरीक्षण निदेशालय के कृषि विपणन सूचना प्रणाली तंत्र पोर्टल पर उपलब्ध है। विवरण देखने के लिए आपको संबंधित राज्य एवं जिले के नाम का चयन करना होगा।

कृषि विपणन प्रमाणन योजना के अंतर्गत अपने आवेदन की स्थिति की जाँच करें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

आप कृषि विपणन प्रमाणन योजना के अंतर्गत अपने आवेदन की स्थिति की जाँच कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपने आवेदन के प्रारूप, क्षेत्रीय कार्यालय का नाम जहाँ आपने आवेदन जमा किया है एवं जिस वर्ष में आवेदन जमा किया गया है इत्यादि की जानकारी देनी होगी। आप अपने आवेदन-पत्र के नवीनीकरण का विवरण भी यहाँ देख सकते हैं।

कृषि उत्पादों एवं बाजारों के आधार पर उत्पादों का दैनिक विवरण जानें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

आप कृषि उत्पादों एवं बाजारों के आधार पर दैनिक विवरण जान सकते हैं। यह सुविधा विपणन एवं निरीक्षण निदेशालय के कृषि विपणन सूचना प्रणाली तंत्र पोर्टल पर उपलब्ध है। इसके लिए आपको तारीख, महीना एवं वर्ष का चयन करना होगा। आप एक साथ कई राज्यों एवं बाजारों का भी चयन कर सकते हैं।

कृषि उत्पादों एवं बाजारों के आधार पर उत्पादों का दैनिक विवरण

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

आप कृषि उत्पादों एवं बाजारों के आधार पर दैनिक विवरण जान सकते हैं। यह सुविधा विपणन एवं निरीक्षण निदेशालय के कृषि विपणन सूचना प्रणाली तंत्र पोर्टल पर उपलब्ध है। इसके लिए आपको तारीख, महीना एवं वर्ष का चयन करना होगा। इसके बाद आप जिस उत्पाद की जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, आपको उस उत्पाद के नाम का चयन करना होगा। आप इस विवरण को अपने कंप्यूटर के एक्सेल में भी सुरक्षित कर सकते हैं।

बाजार के आधार पर विशिष्ट कृषि उत्पादों का दैनिक विवरण देखें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

आप बाजार के आधार पर विशिष्ट कृषि उत्पादों का दैनिक विवरण देख सकते हैं। इसके लिए आपको उत्पाद के समूह के नाम, उत्पाद के नाम की जानकारी देनी होगी एवं तारीख, महीना एवं वर्ष का चयन करना होगा।

दैनिक और मासिक वस्‍तुओं की कीमतों की रिपोर्ट देखें

  • Service Maturity Icon  सूचनात्‍मक

उपभोक्‍ता कार्य विभाग द्वारा प्रदान की गई दैनिक, औसत या महीने के अंत वस्तु की मूल्‍य रिपोर्ट ऑनलाइन देख सकते हैं। प्रयोक्ता वस्तु और तिथि का चयन करके खुदरा और थोक मूल्य रिपोर्टों की जाँच कर सकते हैं। चयनित क्षेत्रों और केन्द्रों के लिए औसत या महीने के अंत की रिपोर्ट उपलब्ध है।

कृषि उत्पादों के मूल्यों की सांख्यिकीय एवं विश्लेषणात्मक विवरण जानें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

आप कृषि उत्पादों के मूल्यों की सांख्यिकीय एवं विश्लेषणात्मक विवरण जान सकते हैं। यह जानकारी कृषि एवं सहकारिता विभाग के द्वारा प्रदान की जाती है। आप विभिन्न राज्यों, जिलों एवं बाजारों के आधार पर विभिन्न कृषि उत्पादों के मूल्यों के बारे में जान सकते हैं। मुख्य राज्यों एवं महानगरों में कृषि उत्पादों के मूल्य रुझान एवं वहाँ के बाजारों में रोज उपलब्ध कृषि उत्पादों की जानकारी भी यहाँ उपलब्ध है।

विभिन्न नारियल विकास बोर्ड योजनाओं के लिए आवेदन प्रपत्र

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

आप कृषि मंत्रालय के नारियल विकास बोर्ड के अंतर्गत अपने फर्मों (कंपनियों) का पंजीकरण ऑनलाइन करवा सकते हैं। कंपनी का ऑनलाइन पंजीकरण करवाने के लिए आपको इसका नाम, पता, संपर्क संख्या, कंपनी की स्थापना तिथि, कंपनी के कार्य-प्रारूप एवं लॉग इन से संबंधित जानकारियाँ देनी होंगी।

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के प्रदेशों में अमल के संबंध में प्रदेश के आधार पर जानकारी हासिल करें

  • Service Maturity Icon  सूचनात्‍मक

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के राज्यों पर आधारित विस्तारण और कार्यक्रम के क्रियान्वयन की जानकारी हासिल करें। क्रियान्वयन की जानकारी हासिल करने के लिए आपको नक्शे पर उपलब्ध प्रदेश का चयन करना होगा। तत्पश्चात आपको उस राज्य की कार्य योजना, निधि स्थिति, बजट, फसल, कृषि जलवायु क्षेत्र, कृषि संस्थान आदि से जुड़ी जानकारी उपलब्ध हो जाएगीं। कार्यक्रम के लक्ष्य हासिल करने संबंधी विवरण भी उपलब्ध है।

मंत्रालयों से संबंधित सेवाएं