वित्त मंत्रालय

87 सेवाएं

आयातक एवं निर्यातक डीजीएफटी लदान बिल की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त करें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

आयातक एवं निर्यातक विदेश व्यापार महानिदेशालय द्वारा प्रदान किये गए लदान बिल की स्थिति के बारे में जानकारी ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं। आप लदान बिल नंबर और आईईसी नंबर प्रदान कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

खाता कार्यालय की पहचान संख्या के लिए पंजीयन कराएं

  • Service Maturity Icon  आंशिक रूप से ऑनलाइन

आयकर विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए खाता कार्यालय पहचान क्रमांक (ऐन) के आवेदन के लिए ऑनलाइन पंजीयन कराएं। पंजीयन के लिए आपको कुछ जानकारियां देनी होंगीं, जैसे कि खाता कार्यालय का नाम (एओ), टैन क्रमांक, खाता कार्यालय की श्रेणी, मंत्रालय और उप मंत्रालय आदि की जानकारी देना होगी। इसके अलावा खाता दफ्तर पहचान क्रमांक, खाता यूजर आईडी, स्वीकृत प्रपत्र 24G आदि भी नामांकन प्रपत्र के साथ जमा किया जाना है।

आधार कार्ड को पैन कार्ड के साथ लिंक करें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

अपने पैन को आधार से लिंक करना एक अनिवार्य प्रक्रिया बन गई है। यह एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है क्योंकि इससे आपका आयकर रिटर्न संसाधित हो सकेगा। पैन कार्ड के नए आवेदकों के लिए, आधार पैन लिंकिंग स्वचालित रूप से की जाती है।

कर कटौती खाता संख्या आवेदन के लिए लेन - देन की स्थिति ऑनलाइन जानें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

कर कटौती खाता संख्या ( टैन) के लिए क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से किए गए ऑनलाइन भुगतान की स्थिति की जानकारी हासिल करें। आप ट्रांजेक्शन नंबर (लेन - देन संख्या) या रसीद संख्या दर्ज कर स्थिति की जानकारी ले सकते हैं।

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)

  • Service Maturity Icon  सूचनात्‍मक

आरबीआई वित्तीय स्थि‍रता सुनिश्चित करने के लिए बैंक नोट्स के जारी करने और रिजर्व को सुरक्षित रखने, वित्तीय नीतियां बनाने, सरकारी प्रतिभूतियां जारी करने और वाणिज्यिक बैंकों, वितीय संस्थाओं और गैर-बैंकिंग वित्तींय कंपनियों के वित्तीय पर्यवेक्षण को विनियमित करता है।

डीजीएफटी से प्राप्त लाइसेंस (आईईसी आधारित), राजस्व विभाग

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

ई-पेमेंट सर्विसेज वेबसाइट आईईसी के आधार पर डीजीएफटी से प्राप्त लाइसेंस के विवरण देखने के लिए सेवा प्रदान करता है।

आयकर विभाग के फार्म 24G विवरण की स्थिति का पता करें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

आयकर विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए प्रपत्र 24जी की स्थिति की जानकारी हासिल करें। आप यह जानकारी लेखा कार्यालय पहचान संख्या (ऐआईएन) और अस्थायी रसीद क्रमांक (पीआरएन) के माध्यम से हासिल कर सकते हैं। प्रपत्र 24जी देखने के लिए कुछ विवरण देना अनिवार्य है।

  • यहां भी उपलब्ध है   
    पंजीकरण आवश्यक   
  • अधिक

भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड में अपनी शिकायत दर्ज कराएँ

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

आप भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड में अपनी शिकायत ऑनलाइन दर्ज करवा सकते हैं एवं बाद में इसके स्थिति की भी जानकारी ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए आपको एक ऑनलाइन प्रपत्र भरना होगा। निवेशकों की सुविधा के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर भी यहाँ दिये गए हैं।

हवाई माध्यम से भेजे गए अपने सामान की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त करें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

आप हवाई माध्यम से भेजे गए अपने सामान की स्थिति के बारे में जानकारी ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए आपको स्थान का नाम एवं अपनी विशेष बिल नंबर प्रदान करना होगा।

भारतीय मुद्रा में सुरक्षा चिन्हों की जानकारी लें

  • Service Maturity Icon  सूचनात्‍मक

भारतीय रिजर्व बैंक ने भारतीय मुद्रा में उपलब्ध सुरक्षा चिन्हों की जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध कराई है। सुरक्षा चिन्हों की जानकारी हासिल करने के लिए, यहां दी गई छवियां - जो कि 10, 20 , 50 , 100 , 500 और 1000 के नोट की हैं, का चयन करना होगा। इसके बाद आपको सुरक्षा चिन्हों की जानकारी हासिल हो जाएगी और आप असली-नकली में फर्क कर सकेंगे। असली और नकली नोटों के बीच के अंतर को समझने के लिए काफी विस्तार से जानकारियां दी गई हैं।

मंत्रालयों से संबंधित सेवाएं