रेल मंत्रालय

22 सेवाएं

रेल मंत्रालय में अपनी शिकायत दर्ज करवाएं या अपने सुझाव भेजें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

आप रेल मंत्रालय में अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं या अपने सुझाव भेज सकते हैं। इसके लिए आपको एक ऑनलाइन प्रपत्र भरना होगा जिसमें आपको शिकायत संबंधी विवरण, घटना की तिथि, कर्मचारी का नाम, घटनास्थल इत्यादि की जानकारी देनी होगी। प्रपत्र में व्यक्तिगत विवरण, जैसे - नाम, मोबाइल नंबर, ई-मेल, पता इत्यादि की जानकारी देनी आवश्यक है। आप इसमें अपनी शिकायत विस्तृत रूप में लिख सकते हैं। इसके साथ आपको आवश्यक प्रलेख भी देने होंगें।

भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम लिमिटेड को लेकर टिप्पणी करें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम लिमिटेड द्वारा प्रदान की जा रही सेवाओं को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दें। आप विभिन्न सेवाओं, जैसे कि खानपान, टिकट, रेल यात्रा पैकेज, ऑनलाइन होटल, टैक्सी, उड़ानों के रूप में दी जा रही विभिन्न सेवाओं को लेकर टिप्पणी कर सकते हैं। ऑनलाइन प्रपत्र भी उपलब्ध है, जिसके माध्यम से आप शिकायत और सुझाव प्रेषित कर सकते हैं।

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय यात्राओं के लिए हवाई टिकट आरक्षित करें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

आप भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम लिमिटेड (आईआरसीटीसी) के अंतर्गत अपने राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय यात्राओं के लिए हवाई टिकट आरक्षित कर सकते हैं। आप अपने आने-जाने की यात्रा के लिए उपलब्ध उड़ानों की सूची देख सकते हैं एवं अपना टिकट आरक्षित कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपने यात्रा की तिथि, यात्रियों की संख्या, गंतव्य स्थान इत्यादि की जानकारी देनी होगी। यात्री अपना टिकट ऑनलाइन आरक्षित कर सकते हैं।

भारतीय रेलवे में अपनी शिकायत दर्ज करवाएँ एवं अपने सुझाव दें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

आप भारतीय रेल की सेवाओं से संबंधित अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं एवं अपने सुझाव दे सकते हैं। शिकायत दर्ज करवाने के लिए आपको ऑनलाइन पंजीकरण प्रपत्र भरना होगा। आप अपनी दर्ज शिकायत एवं अपने सुझावों की स्थिति भी जान सकते हैं। इसके लिए आपको शिकायतकर्ता का नाम, अपनी संपर्क संख्या, अपना ई-मेल, घटना की तिथि एवं संदर्भ संख्या की जानकारी देनी होगी।

अपने रेलवे टिकट के आरक्षण की स्थिति जानें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

आप अपने रेलवे टिकट के आरक्षण की स्थिति ऑनलाइन जान सकते हैं। यह सेवा भारतीय रेल के द्वारा प्रदान की जा रही है। इसके लिए आपको अपने आरक्षित टिकट की पीएनआर संख्या बतानी होगी।

भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम लिमिटेड के माध्यम से रेल टिकट बुक करें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम लिमिटेड (आईआरसीटीसी) ऑनलाइन रेल टिकट बुकिंग और अन्य संबंधित सेवाएं प्रदान करता है। पंजीकृत उपयोगकर्ता रेल टिकट बुकिंग, पीएनआर सम्बन्धी पूछताछ, सीट उपलब्धता, ट्रेन / किराया, टिकट रद्दीकरण, टिकट वापसी, एसएमएस आदि जैसी सेवाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। रियायत, नियमों, नीतियों, पूछे जाने वाले प्रश्न आदि के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई गई है। एजेंट का विवरण और एजेंट के लिए योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की गई है। मोबाइल एप्लीकेशन, हवाई यात्रा के लिए बुकिंग, होटल बुकिंग, आईआरसीटीसी यात्रा पैकेज के लिए लिंक भी प्रदान किये गए हैं।

भारतीय रेल ई – प्रापण प्रणाली

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

भारतीय रेलवे ई - प्रोक्योरमेंट प्रणाली के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त करें। रेलवे सूचना प्रणाली केंद्र के बारे में विवरण प्रदान किए गए हैं। ई - निविदा, ई - नीलामी, नए विक्रेता, नया बोलीदाता, आईआरईपीएस आदि की शर्तें और निबंध जैसे संबंधित लिंक प्राप्‍त करें।

भारतीय रेल गाड़ी पूछताछ प्रणाली

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

भारतीय रेल ट्रेन पूछताछ सेवा के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त करें। प्रयोक्‍ता पीएनआर स्थिति, दो स्टेशनों के बीच ट्रेन, सीट उपलब्धता, किराया पूछताछ, इंटरनेट आरक्षण आदि के बारे में जानकारी का उपयोग कर सकते हैं। प्रमुख स्टेशनों, ट्रेन अनुसूची, तत्‍काल योजना, उन्नत यात्री की योजनाओं, एसएमएस सेवाओं आदि पर उपलब्धता के बारे में जानकारी प्राप्त करें।

पटना रेलवे भर्ती बोर्ड में किये गए आवेदन की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त करें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

पटना के रेलवे भर्ती बोर्ड में भारतीय रेलवे में भर्ती के लिए किये गए आवेदनों की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त करें। उपयोगकर्ता श्रेणी, अपना नाम, पिता का नाम और जन्मतिथि जैसी जानकारी प्रदान कर आवेदनों की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

भोपाल रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा घोषित परिणाम देखें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

आप भोपाल रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा आयोजित विभिन्न परीक्षाओं के ऑनलाइन परिणाम यहाँ देख सकते हैं। प्रयोक्‍ता बोर्ड, इसकी चयन प्रक्रिया, रोजगार संबंधी नोटिस, परीक्षा के कार्यक्रम और आवेदन की स्थिति आदि के बारे जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

मंत्रालयों से संबंधित सेवाएं