- मुख्य पृष्ठ
- सेवाएं
- रेल मंत्रालय
रेल मंत्रालय में अपनी शिकायत दर्ज करवाएं या अपने सुझाव भेजें
आप रेल मंत्रालय में अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं या अपने सुझाव भेज सकते हैं। इसके लिए आपको एक ऑनलाइन प्रपत्र भरना होगा जिसमें आपको शिकायत संबंधी विवरण, घटना की तिथि, कर्मचारी का नाम, घटनास्थल इत्यादि की जानकारी देनी होगी। प्रपत्र में व्यक्तिगत विवरण, जैसे - नाम, मोबाइल नंबर, ई-मेल, पता इत्यादि की जानकारी देनी आवश्यक है। आप इसमें अपनी शिकायत विस्तृत रूप में लिख सकते हैं। इसके साथ आपको आवश्यक प्रलेख भी देने होंगें।
भारतीय रेलवे में अपनी शिकायत दर्ज करवाएँ एवं अपने सुझाव दें
आप भारतीय रेल की सेवाओं से संबंधित अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं एवं अपने सुझाव दे सकते हैं। शिकायत दर्ज करवाने के लिए आपको ऑनलाइन पंजीकरण प्रपत्र भरना होगा। आप अपनी दर्ज शिकायत एवं अपने सुझावों की स्थिति भी जान सकते हैं। इसके लिए आपको शिकायतकर्ता का नाम, अपनी संपर्क संख्या, अपना ई-मेल, घटना की तिथि एवं संदर्भ संख्या की जानकारी देनी होगी।
अपने रेलवे टिकट के आरक्षण की स्थिति जानें
आप अपने रेलवे टिकट के आरक्षण की स्थिति ऑनलाइन जान सकते हैं। यह सेवा भारतीय रेल के द्वारा प्रदान की जा रही है। इसके लिए आपको अपने आरक्षित टिकट की पीएनआर संख्या बतानी होगी।
रेलवे स्टेशन कोड की जानकारी प्राप्त करें
आप देश के विभिन्न रेलवे स्टेशन कोड की जानकारी यहाँ से प्राप्त कर सकते हैं। यह जानकारी रेल मंत्रालय के द्वारा उपलब्ध करवाई गई है। स्टेशन कोड की जानकारी के लिए आपको उस स्टेशन का पूरा नाम या शुरूआती कुछ अक्षरों की जानकारी देनी होगी।
कोहरे से प्रभावित रेलगाड़ियों(ट्रेनों) की स्थिति देखें
कोहरे से प्रभावित रेलगाड़ियों (ट्रेनों) स्थिति के बारे में जानकारी ऑनलाइन प्राप्त करें। यह सेवा भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम लिमिटेड (आईआरसीटीसी) द्वारा प्रदान की गई है। आप रेलगाड़ी (ट्रेन) का नाम, स्थिति, अगले स्टेशन पर आगमन का समय, गंतव्य इत्यादि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
रेल मंत्रालय द्वारा विशेष रेलगाड़ियों के बारे में दी गई जानकारी प्राप्त करें
आप रेल मंत्रालय द्वारा विशेष रेलगाड़ियों के बारे में दी गई विस्तृत जानकारी यहाँ से प्राप्त कर सकते हैं। आप रेलगाड़ी का नाम, रेलगाड़ी संख्या, उसके प्रथम एवं अंतिम स्टेशन का नाम इत्यादि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। विशेष रेलगाड़ियों की समय-सारणी भी यहाँ दी गई है।
भारतीय रेल गाड़ी पूछताछ प्रणाली
भारतीय रेल ट्रेन पूछताछ सेवा के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त करें। प्रयोक्ता पीएनआर स्थिति, दो स्टेशनों के बीच ट्रेन, सीट उपलब्धता, किराया पूछताछ, इंटरनेट आरक्षण आदि के बारे में जानकारी का उपयोग कर सकते हैं। प्रमुख स्टेशनों, ट्रेन अनुसूची, तत्काल योजना, उन्नत यात्री की योजनाओं, एसएमएस सेवाओं आदि पर उपलब्धता के बारे में जानकारी प्राप्त करें।
रेलवे भर्ती बोर्ड इलाहाबाद की वेबसाइट
इलाहाबाद का रेलवे भर्ती बोर्ड अभ्यर्थियों को रोज़गार के अवसर प्रदान करता है। उपयोगकर्ता बोर्ड की चयन प्रक्रिया, सूचना, परिणाम, आवेदन की स्थिति से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। बहिष्कृत उम्मीदवारों और आरक्षण की स्थिति के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई गई है।
भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम लिमिटेड को लेकर टिप्पणी करें
भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम लिमिटेड द्वारा प्रदान की जा रही सेवाओं को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दें। आप विभिन्न सेवाओं, जैसे कि खानपान, टिकट, रेल यात्रा पैकेज, ऑनलाइन होटल, टैक्सी, उड़ानों के रूप में दी जा रही विभिन्न सेवाओं को लेकर टिप्पणी कर सकते हैं। ऑनलाइन प्रपत्र भी उपलब्ध है, जिसके माध्यम से आप शिकायत और सुझाव प्रेषित कर सकते हैं।
राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय यात्राओं के लिए हवाई टिकट आरक्षित करें
भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम की मदद से घरेलू या अंतर्राष्ट्रीय यात्रा के लिए अपना हवाई टिकट बुक करें। उपयोगकर्ता उपलब्ध उड़ानों का विवरण खोज सकते हैं और एक तरफ़ा या राउंड ट्रिप के लिए टिकट बुक कर सकते हैं। आप अपनी यात्रा का विवरण जैसे तारीख, उड़ान भरने वाले व्यक्तियों की संख्या, गंतव्य आदि प्रदान करके उड़ानें खोज सकते हैं। यात्रियों के लिए ऑनलाइन उड़ान टिकट बुकिंग की सुविधा उपलब्ध है।