- मुख्य पृष्ठ
- सेवाएं
- संचार मंत्रालय
भारतीय डाक के ई-पोस्ट सेवा के अंतर्गत तत्काल मनी-आर्डर बनवायें एवं उसकी स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त करें
आप तत्काल मनी-आर्डर बनवा सकते हैं एवं उसकी स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। भारतीय डाक यह सुविधा अपने ई-पोस्ट सेवा के अंतर्गत प्रदान कर रहा है। इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए आपको अपना पंजीकरण करवाना होगा। आप अपने तत्काल मनी-आर्डर की स्थिति के बारे में भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए आपको इसका संचालन संख्या बताना होगा जिसके बाद आप तत्काल मनी-आर्डर की स्थिति के बारे में जान सकते हैं।
भारत संचार निगम लिमिटेड द्वारा एसएसए/शहरों के एसटीडी कोड खोजें
शहर के नाम या भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) द्वारा प्रदान किए गए शहर कोड से एसटीडी कोड खोजें। एसटीडी कोड प्राप्त करने के लिए, उपयोगकर्ताओं को शहर का नाम या कोड दर्ज करना होगा। यह अनिवार्य फ़ील्ड है। राज्यवार एसटीडी कोड का लिंक भी उपलब्ध है।
छत्तीसगढ़ में मुफ्त पोस्ट संबंधी जानकारी हासिल करें
छत्तीसगढ़ डाक मंडल द्वारा दी गई नि:शुल्क पोस्ट सेवा की जानकारी लें। नि:शुल्क पोस्ट सेवा भारतीय पोस्ट द्वारा शुरु की गई नवीन सेवा है, जिसके माध्यम से उन व्यक्तियों / संस्थाओं को विशिष्ट संख्या उपलब्ध कराई जाती है जो कि संभावित ग्राहकों से बिना वापसी जवाब का पत्रक, सूचक पत्र या फिर लिफाफा प्रदाय किए हुए जवाब / आदेश चाहते हैं। पंजीकरण, नवीनीकरण, मुफ्त पोस्ट के लिए सुरक्षा निधि आदि की जानकारी लें। मुफ्त पोस्ट के लिए आवेदन प्रपत्र को भी डाउनलोड किया जा सकता है।
देश के विभिन्न डाकघरों की जानकारी प्राप्त करें
आप देश के विभिन्न डाकघरों के बारे में जानकारी यहाँ से प्राप्त कर सकते हैं। आप राज्य, जिला एवं स्थान के नाम के आधार पर डाकघरों की खोज कर सकते हैं। आप डाकघरों के नाम, पिनकोड, स्थान, टेलीफोन नंबर इत्यादि की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके प्रशासनिक कार्यालयों एवं कार्यालयों की निर्देशिका इत्यादि के लिए लिंक यहाँ दिए गए हैं।
भारतीय डाक के ई-डाक सेवा के माध्यम से इलेक्ट्रॉनिक मनी-ऑर्डर बुक करें एवं इसकी स्थिति की जानकारी प्राप्त करें
आप भारतीय डाक के ई-डाक सेवा के माध्यम से इलेक्ट्रॉनिक मनी-आर्डर (ईएमओ) ऑनलाइन बुक कर सकते हैं एवं इसकी स्थिति की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपना पंजीकरण करवाना होगा। इलेक्ट्रॉनिक मनी-आर्डर की स्थिति की जानकारी प्राप्त करने के लिए आपको संपादन (ट्रांजेक्शन) संख्या बतानी होगी।
चक्षु - संदिग्ध धोखाधड़ी संचार की रिपोर्ट करें
चक्षु नागरिकों को साइबर अपराध, वित्तीय धोखाधड़ी, प्रतिरूपण जैसे गैर-सच्चे उद्देश्य या कॉल, एसएमएस या व्हाट्सएप के माध्यम से किसी अन्य दुरुपयोग के लिए दूरसंचार सेवा उपयोगकर्ताओं को धोखा देने के इरादे से संदिग्ध धोखाधड़ी संचार की रिपोर्ट करने की सुविधा प्रदान करता है।