- मुख्य पृष्ठ
- सेवाएं
- इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय
सरकारी निविदाओं को उनके स्थान के आधार पर खोजें
आप सरकारी निविदाओं को उनके स्थान के आधार पर ऑनलाइन खोज सकते हैं। इसके लिए आपको शहर या स्थान के नाम का चुनाव करना होगा जिसके बाद आपको निविदा का विवरण, उसकी संदर्भ संख्या, संबंधित विभाग एवं उसकी समाप्ति तिथि की जानकारी प्राप्त हो जाएगी।
निविदाओं की जानकारी उनके मूल्यों के आधार पर ऑनलाइन प्राप्त करें
आप निविदा सूचना प्रणाली के माध्यम से चयनित मुद्राओं में आर्थिक मूल्य के आधार पर निविदा की जानकारी ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए आपको मुद्रा, सबंधित संस्थान, संस्थान का प्रारूप, उत्पाद, निविदा का वर्ग, परियोजना स्थान इत्यादि का विवरण भरना होगा।
व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने हेतु ऑनलाइन परामर्श प्राप्त करें
आप देश भर में विभिन्न व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने हेतु ऑनलाइन परामर्श यहाँ से प्राप्त कर सकते हैं। इंजीनियरिंग, तकनीकी शिक्षा इत्यादि पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने, प्रवेश परीक्षा एवं भर्ती परीक्षा इत्यादि के लिए परामर्श कार्यक्रमों की जानकारी यहाँ दी गई है।
परीक्षा परिणाम के लिए गेटवे
ऑनलाइन परीक्षा परिणामों की जाँच करें। प्रयोक्ता सभी शैक्षणिक, प्रवेश और भर्ती परीक्षाओं के परिणामों को देख सकते हैं। विभिन्न व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। स्कूलों, बोर्डों और छात्रों से संबंधित सूचना दी गई है। प्रयोक्ताओं के लिए पंजीकृत एसएमएस और मेल के माध्यम से जानकारी देने की सेवाएं भी प्रदान की जाती हैं।
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट
योजना आयोग द्वारा शुरू में विशिष्ट पहचान परियोजना की शुरुआत देश भर में प्रत्येक निवासी को एक पहचान प्रदान करने के लिए की गई थी और जिसका प्रयोग मुख्य रूप से लोगों को कल्याणकारी सेवाएँ उपलब्ध कराने के आधार के रूप में किया जाना है। विशिष्ट पहचान संख्या (यूआईडी) का ब्रांड नाम 'आधार' है। 'आधार' के उपयोग, भागीदारी, आधार के लिए नामांकन, आधार की स्थिति आदि के बारे में जानकारी दी गई है वित्त, बजट, परामर्श, कानून से संबंधित दिशा निर्देशों, जागरूकता और संचार आदि के बारे में भी जानकारी दी गई है। आधार प्रौद्योगिकी, बॉयोमीट्रिक उपकरणों, प्रमाणित बॉयोमीट्रिक उपकरणों आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की जा सकती है। उपयोगकर्ता निविदाएं, यूआईडीएआई में रिक्त पदों, आरटीआई, अभिलेखागार, प्रेस विज्ञप्ति आदि के बारे में भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।